BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

आने वाले समय में रेल यात्रियों को गाइड करेगा डिजिटल कियोस्क सिस्टम

Wednesday - January 15, 2020 3:59 pm , Category : WTN HINDI
रेलवे ने यात्रियों को दी डिजिटल कियोस्क की नई सुविधा
रेलवे ने यात्रियों को दी डिजिटल कियोस्क की नई सुविधा

रेलवे स्टेशन पर अब ह्यूमेन इंटरेक्टिव इंटरफेस सिस्टम करेगा आपकी मदद
 
JAN 15 (WTN) – दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में शामिल भारतीय रेलवे समय-समय पर अपने यात्रियों की सुविधा के लिए नई-नई सर्विस शुरू करता रहता है जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही सभी सुविधाएं मिल सकें। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर एक अनूठे ह्यूमेन इंटरेक्टिव इंटरफेस सिस्टम लगाने की शुरूआत की है। आख़िर क्या है यह ह्यूमेन इंटरेक्टिव इंटरफेस सिस्टम और इससे यात्रियों को क्या लाभ होगा, आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, ह्यूमेन इंटरेक्टिव इंटरफेस सिस्टम के ज़रिये यात्री मुफ़्त में मोबाइल और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसकी सहायता से यात्री फॉस्ट मोबाइल चार्जिंग कर सकेंगे और मौसम और ट्रेन सहित स्थानीय जगहों की जानकारी भी ले सकेंगे। ख़ुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ह्यूमेन इंटरेक्टिव इंटरफेस सिस्टम, भारतीय रेल नेटवर्क में पहला डिजिटल कियोस्क है और इसे भुवनेश्वर स्थित एक Infotech Service Limited द्वारा डेवलेप किया गया है। बता दें कि यह कियोस्क ह्युमन इंटरफेस सिस्टम पर आधारित है।

इस सिस्टम के ज़रिये यात्री मुफ़्त में मोबाइल और वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं डिजिटल कियोस्क पर मोबाइल और लैपटॉप के 6 फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स के साथ-साथ 10 इंच की इंटरेक्टिव टच स्क्रीन की सुविधा भी मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ने सबसे पहले यह ह्यूमेन इंटरेक्टिव इंटरफेस सिस्टम विशाखापत्तनम स्टेशन पर लगाया है। इस डिजिटल स्क्रीन पर मौसम और ट्रेनों की जानकारी के साथ-साथ स्थानीय दर्शनीय स्थानों की जानकारी भी मिलती है। वहीं इसकी मदद से गूगल मैप्स और सिटी मैप्स की भी जानकारी मिलेगी।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डिजिटल कियोस्क नॉन फेयर रिवेन्यू सिस्टम के तहत रेलवे मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। रेलवे को इसके ज़रिये कमाई का साधन भी मिल रहा है। दरअसल, डिजिटल कियोस्क की एलईडी स्क्रीन पर विज्ञापन दिखाकर रेलवे राजस्व की कमाई करेगा। इतना ही नहीं, इस सिस्टम में फ्री कॉलिंग की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर डिजिटल कियोस्क और एक डिजिटल बिलबोर्ड लगाया गया है जिसकी मदद से पैसेंजर फ्रेंडली सर्विस को अपग्रेड किया गया है।
 
यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे की इस पहल की सभी तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं यात्रियों के मनोरंजन के लिए पिछले साल सितम्बर में रेलवे ने विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर पहला गेमिंग ज़ोन भी शुरू किया गया था। यह भी रेलवे का अपनी तरह का पहला प्रयोग था जो कि सफ़ल रहा है। रेलवे का दावा है कि गेमिंग ज़ोन में यात्री आधुनिक गेमिंग का मज़ा ले सकते हैं। आधुनिक तकनीक की सहायता से भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए नई-नई सर्विस दे रही है जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही कई सारी सुविधाएं मिल जाएं और उनका क़ीमती वक़्त बर्बाद होने से बच जाये।