कहीं आपके पास तो नहीं है 2000 रुपये का नक़ली नोट?
Friday - January 17, 2020 2:16 pm ,
Category : WTN HINDI
2000 रुपये के असली नोट पर हैं कई सिक्योरिटी फ़ीचर्स
बहुत आसान है 2000 रुपये के असली और नक़ली नोट की पहचान
JAN 17 (WTN) – नक़ली नोटों की समस्या से आपका कभी ना कभी तो सामना ज़रूर ही हुआ होगा। वैसे यदि छोटे नोट नक़ली मिल जाते हैं तो इस नुकसान को सहन किया जा सकता है। लेकिन यदि 2000 रुपये जैसे बड़े नोट के नक़ली मिल जाने पर आपकी मेहनत की कमाई पर पानी फिर सकता है। वहीं बता दें कि यदि आपके पास ग़लती से भी नक़ली नोट आ जाए तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। वैसे यदि आपके पास ग़लती से भी नक़ली नोट आ जाए तो इसकी जानकारी तुरन्त ही पुलिस को दें, क्योंकि यदि आपके पास नक़ली नोट बरामद होते हैं तो इसके लिए आपको सज़ा तक हो सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि नोटबंदी के बाद से देश में 2000 रुपये के नक़ली नोट बड़ी तादात में ज़ब्त हुए हैं। वैसे सरकार और रिज़र्व बैंक दावा था कि 2000 रुपये के नये नोटों के फ़ीचर्स इतने सुरक्षित हैं कि इनके नक़ली नोट बनाना काफ़ी मुश्किल । लेकिन NCRB (National Crime Records Bureau) यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के नए आंकड़ों के मुताबिक़, नोटबंदी के बाद सबसे ज़्यादा 2000 रुपये के नोट ही ज़ब्त हुए हैं। साल 2017 और 2018 में पकड़े गए नक़ली नोटों में से ज़्यादातर नोट 2000 रुपये के ही हैं। NCRB के डाटा के अनुसार, साल 2017 में जब्त किए गए कुल नक़ली नोटों में 53.3 प्रतिशत 2000 रुपये के नक़ली नोट थे। वहीं साल 2018 में जब्त नक़ली नोटों में 2000 रुपये के नक़ली नोटों का प्रतिशत बढ़कर 61.01 प्रतिशत हो गया।
तो जैसा कि आप जान चुके हैं कि 2000 रुपये के नक़ली नोट बड़ी तादात में बरामद हो रहे हैं, ऐसे में आपका जानना काफ़ी ज़रूरी है कि 2000 रुपये के असली नोटों की पहचान कैसे की जाए। आइये आपको बताते हैं कि आप 2000 रुपये के नक़ली नोट की पहचान कैसे कर सकते हैं जिससे यदि आपके पास 2000 रुपये का नक़ली नोट आए तो आप इसे आसानी से पहचान सकें। सबसे पहले तो हमारी आपको यही सलाह है कि किसी भी तरह का कोई भी लेनदेन डिजिटल तरीक़े से करने की कोशिश करें। इससे आपको दो सबसे बड़े फ़ायदे होंगे। एक तो आप नक़ली नोटों के चक्कर में पड़ने से बच जाएंगे, वहीं दूसरा फ़ायदा यह होगा कि आपका सारा लेनदेन डिजिटल तरीक़े से होगा तो आपके पास लेनदेन का सारा रिकॉर्ड रहेगा।
लेकिन यदि किसी कारण से आपको नक़द लेनदेन करना ही पड़ रहा है और आपके पास 2000 रुपये के नोट आने की सम्भावना है तो आइये जानते हैं कि आप किस तरह से 2000 रुपये के नक़ली नोट की पहचान कर सकते हैं। सबसे पहले तो 2000 रुपये के नोट के बारे में बता दें कि यदि यह नोट असली है तो इसे आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर नोट पर 2000 लिखा हुई दिखाई देगा। एक असली 2000 रुपये के नोट को पहचानने का सबसे पहला, बड़ा औरआसान तरीक़ा यही है कि नोट को तिरछा करने पर उसमें 2000 लिखा दिखाई दे।
बता दें कि 2000 रुपये के असली नोट में बीच में महात्मा गांधी की फ़ोटो लगी हुई है। वहीं असली नोट के सिक्योरिटी थ्रेड के बाईं तरफ़ हिन्दी में भारतीय रिज़र्व बैंक लिखा हुआ है तो वहीं दाहिनी तरफ़ अंग्रेजी में Reserve Bank of India लिखा हुआ है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2000 रुपये के असली नोट के सिक्योरिटी थ्रेड पर भारत, RBI और 2000 लिखा हुआ है। वहीं यदि आप असली नोट को हल्का सा मोड़ते हैं तो इसके सिक्योरिटी थ्रेड का कलर जो कि हरा है वो नीला हो जाता है। वहीं 2000 रुपये के नोट पर सिक्योरिटी थ्रेड के दाहिनी तरफ़ गारंटी क्लॉज, आरबीआई के गवर्नर के हस्ताक्षर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो लगा हुआ है।
सिक्योरिटी थ्रेड के दाहिनी तरफ़ ही वाटरमार्क में महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप (2000) का वाटरमार्क है। इलेक्ट्रोटाइप तरीक़े से हरे रंग में लिखा 2000 नोट को तिरछा करने पर हरे से नीला हो जाता है। बता दें कि 2000 रुपये के असली नोट के सिक्योरिटी थ्रेड के बांये और दाहिनी साइड दोनों तरफ़ ही नोट का नम्बर लिखा रहता है। यह नम्बर बाईं तरफ़ दाहिनी तरफ़ की ओर छोटे से बड़े होते जाते हैं। वहीं नोट के दाहिनी तरफ़ अशोक स्तम्भ बना हुआ है। तो जब भी आपके पास 2000 रुपये का नोट आए तो हमारी आपको यही सलाह है कि उसे अच्छी तरह से जांच लें कि कहीं यह नक़ली तो नहीं है।