BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

क्या आप जानते हैं फास्टैग से जुड़ी 'यह' जानकारियां?

Saturday - January 18, 2020 3:41 pm , Category : WTN HINDI
काफ़ी सुविधाजनक है फास्टैग की सुविधा
काफ़ी सुविधाजनक है फास्टैग की सुविधा

अब बस एक मिस्ड कॉल से जानिए अपना फास्टैग बैलेंस
 
JAN 18 (WTN) – यदि आप अपने वाहन से नेशनल हाइवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफ़र करते हैं तो आपके लिए यह लेख पढ़ना काफ़ी ज़रूरी है। जैसा कि आप जानते हैं कि नेशनल हाइवे पर सफ़र करते समय आपको टोल प्लाज़ा पर टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। एक समय था जब आपको टोल प्लाज़ा पर टोल टैक्स भुगतान करने के लिए लम्बी-लम्बी कतारों में लगना पड़ता था, जिससे आपका क़ीमत वक़्त और ईंधन दोनों बर्बाद होते थे। लेकिन टोल प्लाज़ा पर टोल टैक्स भुगतान के लिए मोदी सरकार ने आधुनिक फास्टैग सिस्टम को शुरू किया है। जानकारी के लिए बता दें कि फास्टैग को अपने वाहन की विण्ड स्क्रीन पर लगाने से अब आपको टोल टैक्स के भुगतान के लिए टोल प्लाज़ा पर रूकने की ज़रूरत नहीं है।

जीहां यदि आपके वाहन में फास्टैग लगा है तो आपकी गाड़ी बिना रुके टोल प्लाज़ा से निकल सकती है, और टोल टैक्स का भुगतान डिजिटल तरीक़े से हो जाता है। यदि आपने अपने वाहन में फास्टैग लगवा लिया है तो टोल प्लाजा पर होने वाली परेशानियों से आपकी निजात मिल सकती है। बता दें कि फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जिसे नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने बनाया है। इसके जरिए आप टोल टैक्स का भुगतान फास्टैग से लिंक बैंक अकाउंट और वॉलेट से रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी के जरिए कर सकते हैं।
 
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय फास्टैग को 23 बैंक इश्यू कर रहे हैं और इनमें पेमेंट बैंक, छोटे फाइनेंस बैंक और कोऑपरेटिव बैंक भी शामिल हैं। लेकिन पता हो कि बैंकों में मिल रहे फास्टैग बैंक न्यूट्रल हैं। यानी आप जिस बैंक से फास्टैग खरीदेंगे उन्हें उसी बैंक से रीचार्ज करना पड़ेगा। हालांकि, NHAI से मिलने वाले फास्टैग को आप किसी भी बैंक अकाउंट से रीचार्ज करवा सकते हैं।
 
यदि आपने अपने वाहन में अभी तक फास्टैग नहीं लगवाया है तो हमारी आपको सलाह है कि आप तुरन्त ही अपनी वाहन में फास्टैग लगवा लें। क्योंकि यदि आप अपने बिना फास्टैग वाले वाहन से फास्टैग वाली लेन में घुस जाते हैं तो आपको दोगुना टोल देना पड़ सकता है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फास्टैग अकाउंट में न्यूनतम रीचार्ज अमाउंट 100 रुपये और अधिकतम रीचार्ज अमाउंट 1,00,000 रुपये है। इतना ही नहीं, यदि आप चाहें तो अपने फास्टैग को फास्टैग के एक वेब पोर्टल के जरिये भी ट्रैक कर सकते हैं।

इधर, NHAI के प्रीपेड वॉलेट वाले फास्‍टैग उपयोगकर्ताओं को परेशानी रहित और सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए NHAI द्वारा प्रवर्तित कम्पनी, भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कम्पनी लिमिटेड की ओर से प्रीपेड वॉलेट बैलेंस पूछताछ के लिए मिस्‍ड कॉल अलर्ट सुविधा शुरू करने की घोषणा की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस व्यवस्‍था के तहत फास्‍टैग इस्तेमाल करने वाले ग्राहक जिन्होंने अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड कर रखा है, वे अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से नम्बर 91-8884333331 पर मिस्ड कॉल देकर अपने प्रीपेड फास्‍टैग वॉलेट की बैलेंस राशि का पता कर सकते हैं।

फास्टैग यूजर्स के लिए यह सेवा 24 घण्टे निशुल्‍क उपलब्‍ध है और साथ ही सभी तरह के मोबाइल फोन और मोबाइल सेवा कम्पनियों के नेटवर्क पर उपलब्ध है। वहीं बता दें कि इस सुविधा के इस्तेमाल के लिए किसी भी तरह की इंटरनेट सेवा की ज़रूरत भी नहीं है। इतना ही नहीं यदि NHAI के प्रीपेड वॉलेट से किसी ने अपनी एक से ज़्यादा गाड़ियां जोड़ रखी हैं तो उन्‍हें दोनों गाड़ियों के फास्‍टैग प्रीपेड वॉलेट की बैलेंस राशि की जानकारी एकसाथ मिलाकर दी जाएगी। बता दें कि यदि बैलेंस राशि बहुत कम है तो उसके लिए फास्टैग यूज़र के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर अलग से एक SMS इसके सम्बन्ध में आएगा।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सुविधा केवल NHAI के उन फास्‍टैग यूजर्स के लिए है जो प्रीपेड वॉलेट से जुड़े हैं। विभिन्‍न बैंक खातों से जुड़े फास्‍टैग के लिए यह सुविधा फ़िलहाल उपलब्‍ध नहीं कराई गई है। बता दे कि NHAI की ओर से प्रीपेड वॉलेट सेवा शुरु करने के बाद से अभी तक इसके साथ सवा दो लाख से ज्‍यादा फास्‍टैग उपयोगकर्ता जुड़ चुके हैं। यदि आपके पास फास्टैग है तो आप उसे किसी भी बचत बैंक खाते या फिर NHAI के प्रीपेड वॉलेट से जोड़ सकते हैं। वर्तमान में ऐसे 13 बैंक हैं जिनके बचत खातों के साथ NHAI के फास्‍टैग को जोड़ा जा सकता है। वहीं एण्ड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर माई फास्‍टैग ऐप भी उपलब्ध है। इसके अलावा सभी बैंक अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर फास्टैग के बैलेंस की जानकारियां दे रहे हैं।