यदि विदेश घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो दुनिया के 58 देश देते हैं भारतीयों को वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा
Monday - January 20, 2020 11:02 am ,
Category : WTN HINDI
58 देशों में भारतीय लोगों को बिना वीज़ा घूमने की इजाज़त
दुनिया के पावरफुल पासपोर्ट में 84वें स्थान पर आया भारतीय पासपोर्ट
JAN 20 (WTN) – एक समय था जब एक मध्यमवर्गीय भारतीय के लिए विदेश घूमना काफ़ी महंगा और झंझट वाला काम माना जाता था। प्लेन के महंगे टिकिट से लेकर वीज़ा मिलने तक की तमाम परेशानियों के कारण विदेश घूमना लोगों के लिए एक सपना ही था। लेकिन समय के साथ भारतीय लोगों के पास पैसा आया और लोग देश समेत विदेश में भी घूमने में अपना समय और पैसा ख़र्च करने लगे।
समय के साथ-साथ भारत की राजनीतिक और आर्थिक स्थिति भी पूरी दुनिया में मज़बूत हुई तो वहीं आतंकी हमलों और अन्य कारणों से भारतीय पासपोर्ट की वैल्यू में उतार चढ़ाव आता गया। लेकिन फ़िर भी भारतीय पासपोर्ट की दुनिया में अभी भी काफ़ी वैल्यू है और इसी कारण से भारतीय लोग दुनिया के कई देशों में कुछ नियमों और शर्तों के अनुसार घुमने के लिए बिना वीज़ा के ही जा सकते हैं, या फ़िर उन देशों में पहुंचने पर वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा है।
जैसा कि आप जानते ही हैं कि किसी दूसरे देश में घूमने जाना है तो वहां का वीज़ा लेना काफ़ी ज़रूरी होता है। और आप यह भी जानते ही होंगे कि वीज़ा लेने के लिए काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि हेनली पासपोर्ट इण्डेक्स के अनुसार, पूरी दुनिया में भारतीय पासपोर्ट 84वां सबसे पावरफुल पासपोर्ट है, और इसी कारण से दुनिया के 58 से ज़्यादा देश भारतीय पासपोर्टधारक नागरिकों को अपने देश में घूमने आने देने के लिए वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा दे रहे हैं।
वैसे जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय पासपोर्ट जर्मनी, इटली, इज़रायल, चीन और ब्राजील जैसे देशों के तुलना में ज़्यादा पावरपुल नहीं है, लेकिन फ़िर भी भारतीय पासपोर्ट दुनिया के कई देशों की तुलना में अधिक पावरफुल है। बता दें कि भारतीय पासपोर्ट की मदद से भारतीय नागरिक दुनिया भर के 58 देशों में घूमने के लिए बिना वीज़ा के जा सकते हैं, वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर वीज़ा-ऑन-अराइवल की ज़रूरत होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेनली पासपोर्ट इण्डेक्स की 2020 की ग्लोबल रैंकिंग के मुताबिक, इस समय जापान के पासपोर्ट की वैल्यू सबसे ज़्यादा है। जापान के बाद दूसरे सम्बर पर सिंगापुर, तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से साउथ कोरिया और जर्मनी, चौथे नम्बर पर संयुक्त रूप से इटली और फिनलैण्ड और पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से स्पेन, लैक्जमबर्ग और डेनमार्क का नम्बर आता है। इन देशों के पासपोर्टधारक लोग पूरी दुनिया के 185 से ज़्यादा देशों में बिना वीज़ा के जा सकते हैं, या फ़िर उन्हें वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा है।
वहीं हेनली पासपोर्ट इण्डेक्स की 2020 की ग्लोबल रैंकिंग के मुताबिक़, अफगानिस्तान के पासपोर्ट की वैल्यू पूरी दुनिया में सबसे कम है। अफगानिस्तान के बाद इराक़, सीरिया, पाकिस्तान और सोमालिया जैसे देशों के पासपोर्ट की वैल्यू भी सबसे कम है। यानी इन देशों के पासपोर्टधारी नागरिकों को दुनिया के काफ़ी कम देशों में बिना वीज़ा के आने की अनुमति है।
जैसा कि हमने आपको बताया कि भारतीय पासपोर्ट की वैल्यू पूरी दुनिया में 84वीं स्थिति पर है। इसलिए दुनिया के 58 देशों अपने यहां घूमने आने देने के भारतीय लोगों को वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा देते हैं। यानी कि इन देशों में जाने के लिए आपको वीज़ा हासिल करने के लिए लम्बी-लम्बी क़तारों में लगने की ज़रूरत नहीं है और ना ही किसी ट्रैवल एजेंट के पास पैसा ख़र्च करने की ज़रूरत है। यदि आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो आप दुनिया के इन 58 देशों में बिना वीज़ा के जा सकते हैं और आपको एयरपोर्ट पर ही वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा मिल जाती है।