BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

अब ऑनलाइन ही कर सकते हैं एसबीआई एटीएम कार्ड को एक्टिव

Tuesday - January 21, 2020 10:32 am , Category : WTN HINDI
देश का सबसे बड़ा बैंक है एसबीआई
देश का सबसे बड़ा बैंक है एसबीआई

एसबीआई ने दी एटीएम कार्ड को ऑनलाइन एक्टिव करने की सुविधा

JAN 21 (WTN) – देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए समय-समय पर कई क़दम उठाता रहता है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में एसबीआई अपने उपभोक्ताओं को डिजिटल सुविधाएं दे रहा है जिससे बैंक के उपभोक्ता ऑनलाइन ही बैंक से सम्बन्धित लगभग सभी काम कर सकें और उन्हें बैंक आने की ज़रूरत ही नहीं पड़े। वैसे एक समय था जब बैंक सम्बन्धित कामों के लिए आपको अपना क़ीमती समय लाइन में लगकर ख़राब करना पड़ता था, लेकिन अब यह सभी काम ऑनलाइन हो जाते हैं।

इसी कड़ी में अपने उपभोक्ताओं को एसबीआई ने एक बड़ी सुविधा दी है। इस नई सुविधा के अनुसार अब एसबीआई उपभोक्ताओं को अपने नए एटीएम कार्ड को एक्टिव करने के लिए एटीएम जाने की ज़रूरत नहीं है बल्कि वे अपने एटीएम कार्ड को ऑनलाइन भी एक्टिव करा सकते हैं। लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने के लिए एसबीआई उपभोक्ता के पास नेटबैंकिग की सुविधा होना ज़रूरी है। यदि आपके पास एसबीआई की नेट बैंकिंग की सुविधा है तो आप बिना एटीएम जाए ही अपने एटीएम कार्ड को ऑनलाइन तरीक़े से एक्टिव कर सकते हैं।

यदि आपके पास स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया की नेट बैंकिंग सुविधा है और आप अपने नए एटीएम कार्ड को एक्टिव कराना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाना होगा और उसमें लॉग इन करना होगा। वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर 'e-Services' का एक सेक्शन दिखाई देगा। इसी  'e-Services' सेक्शन के अन्दर आपको 'ATM Card Services' का एक विकल्प दिखाई देगा। अपने नए एटीएम कार्ड को एक्टिव करने के लिए आपको इसी विकल्प पर क्लिक करना होगा।

'ATM Card Services’ विकल्प पर क्लिक करने के बाद यहां पर आपके सामने कई विकल्प आएंगे जैसे ब्लॉक एटीएम कार्ड, एटीएम पिन जनरेशन, रिक्वेस्ट एटीएम/डेबिट कार्ड, एटीएम कार्ड लिमिट चेन्ज और न्यू एटीएम कार्ड एक्टिवेशन। अपने नए एटीएम कार्ड को एक्टिव करने के लिए आपको न्यू एटीएम कार्ड एक्टिवेशन विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने कुछ और नये विकल्प आते हैं।
 
न्यू एटीएम कार्ड एक्टिवेशन विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप जिस अकाउंट के एटीएम कार्ड को एक्टिव करना चाहते हैं, उस अकाउंट का चयन आपको करना होगा। अकाउंट का चयन करने के बाद आपको अपने नए एटीएम कार्ड का 16 डिजिट का नम्बर दो बार एंटर करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया को करने के बाद एक्टिव बटन पर क्लिक करना होगा। एक्टिव बटन पर क्लिक करने के बाद आपसे आपका बैंक अकाउंट नम्बर, अकाउंट का प्रकार, ब्रांच और एटीएम कार्ड के नम्बर को फ़िर से वैरिफाइ करने और उसके बाद कन्फर्म करने के लिए कहा जाएगा।
 
जैसे ही आप इस पूरी जानकारी को कन्फर्म करने का बटन क्लिक करते हैं, स्क्रीन पर एंटर हाई सिक्योरिटी पासवर्ड का विकल्प आपके सामने आता है। अब आपके सम्बन्धित बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल फ़ोन नम्बर पर एक हाई सिक्योरिटी पासवर्ड आएगा। इस पासवर्ड को आपको एंटर हाई सिक्योरिटी पासवर्ड के विकल्प में भरकर कन्फर्म करना है। जैसे ही आप कन्फर्म का बटन क्लिक करते हैं, आपका नया एटीएम कार्ड एक्टिव हो जाएगा।
 
तो अब आप जान ही गये होंगे कि एसबीआई के नए एटीएम कार्ड को एक्टिव करने के लिए एटीएम जाने की ज़रूरत नहीं है। आप अपने एटीएम कार्ड को ऑनलाइन ही एक्टिव कर सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन तरीक़े से एटीएम कार्ड को एक्टिव करने के लिए एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा आपके पास होना ज़रूरी है। तो हमारी आपको सलाह है कि यदि आपका एसबीआई में अकाउंट है तो आप बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का लाभ ज़रूर उठाएं, क्योंकि इससे आपके बैंक सम्बन्धित कई काम ऑनलाइन ही हो जाएंगे।