संक्रामक बीमारियों के फैलने का गढ़ बनता जा रहा चीन
Tuesday - January 28, 2020 3:47 pm ,
Category : WTN HINDI
चीन से ही पूरी दुनिया में फैल रही हैं संक्रामक बीमारियां
चीन के मीट मार्केट बन रहे दुनिया भर में संक्रामक बीमारियों की सबसे बड़ी वजह
JAN 28 (WTN) – चीन के वुहान शहर से फ़ैला कोरोनावायरस भारत समेत कई देशों को अपने चपेट में ले चुका है। कोरोनावायरस दिसम्बर, 2019 में सी-फूड के ज़रिये सांपों से इंसानों में पहुंचा था। वहीं अब कोरोनावायरस इंसानों से इंसानों में तेज़ी से फैल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि चीन के अलावा हॉन्ग कॉन्ग, वियतनाम, थाइलैण्ड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, नेपाल, जापान, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, श्रीलंका और कनाड़ा जैसे देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। भारत में भी कोरोनावायरस के कुछ संदिग्ध मरीज़ पाये गये हैं जो कि चीन से लौटे हैं। इस नई महामारी की वजह से चीन में ही मरने वालों का आंकड़ा 100 से ज़्यादा हो गया है।
बता दें कि कोरोनावायरस एक नई महामारी है जो कि चीन से फैली है, और इसका संक्रमण तेजी से दुनियाभर के देशों में फैल रहा है। दरअसल, संक्रमण से फैलने वाली कई नई बीमारियां हाल के वर्षों में चीन से ही पूरी दुनिया में फैली हैं जैसे SARS और बर्ड फ्लू। जहां तक SARS की बात है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़, चीन से फैली SARS बीमारी से 32 देशों के 775 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बर्ड फ्लू भी पूरी दुनिया में काफ़ी घातक साबित हुआ था। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि इस तरह संक्रमण फैलाने वाली जानलेवा बीमारियां आख़िर चीन से ही क्यों फैलती हैं?
आइये आपको विस्तार से बताते हैं कि आख़िर क्या काऱण है कि इस तरह की संक्रामक बीमारियों का पहला वायरस चीन में ही मिलता है और वहीं से पूरी दुनिया में फैल जाता है। जानकारों के मुताबिक़, चीन से नई-नई बीमारियों के फैलने का एक कारण वहां का विशाल मीट मार्केट है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन के शहरों में बड़ी तादात में मीट मार्केट हैं। दरअसल, चीन में मीट के मार्केट संक्रामक बीमारियों की जड़ बनते जा रहे हैं। चीनी लोग लगभग हर जानवर का मांस खाते हैं। शायद आपको विश्वास ना हो लेकिन चीनी लोग सांप, छिपकली से लेकर सीफूड के नाम पर कई तरह के समुद्री जीवों का मांस खाते हैं।
एक अध्ययन के मुताबिक़, चीन के मीट मार्केट कई तरह की नई और संक्रामक बीमारियों के कारण बनते जा रहे हैं। बता दें कि ऐसी कई बीमारियां सामने आई हैं जिनके वायरस जानवरों के मांस से इंसान के शरीर में आए हैं और फ़िर इनका संक्रमण तेज़ी से फैला है। HIV, SARS और H1N1 इनफ्लुऐंजा ऐसी ही बीमारियां हैं जो कि जानवरों के मांस से मनुष्यों में फैली हैं, और फ़िर मनुष्यों से इंसानों में फैली हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, जानवरों के मांस से फैले वायरस के कारण पूरी दुनिया में करोड़ों की तादात में लोग बीमार हो रहे हैं और लाखों लोगों की मौत इन्हीं वायरस के कारण हो रही है। बता दें कि संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों में कुल 60 प्रतिशत बीमारियां जानवरों के मांस का इस्तेमाल करने से फैल रही हैं। एक अध्ययन के मुताबिक़, पिछले 30 सालों में 30 नई संक्रामक बीमारियों का पता चला है, और इनमें से 75 प्रतिशत संक्रामक बीमारियों के वायरस जानवरों से इंसानों में आए हैं।
जानकारों के मुताबिक़, चीन के मीट मार्केट संक्रामक बीमारियों के फैलने की सबसे बड़ी वजहों में से एक हैं। दरअसल, मीट मार्केट में जानवरों के मांस और रक्त का मनुष्यों के शरीर से सीधा सम्पर्क होता है, और यही वायरस के फैलने की सबसे बड़ी वजह है। ख़ासकर साफ़ सफ़ाई में थोड़ी सी भी लापरवाही से संक्रामक बीमारियां फैल जाती हैं। वैसे इस तरह की लापरवाही कहीं भी हो तो इसके कारण संक्रामक बीमारियों फैल सकती हैं। जैसे कि इबोला नाम का वायरस अफ्रीका से पूरी दुनिया में फैला था, और इबोला के वायरस चिम्पाजी से मनुष्य के शरीर में आए थे। बता दें कि अफ्रीका में चिम्पाजी को मारकर खाने के कारण ही इबालो वायरस मनुष्य के शरीर में पहुंचा और फिर संक्रमण की वजह से यह पूरी दुनिया में फैल गया।
जहां तक चीन की बात है तो चीन के मीट मार्केट में कई तरह के जानवरों के मांस मिलते हैं, और इसलिए चीन के मीट मार्केट से ही नए-नए वायरस तेज़ी से फैल रहे हैं। वहीं चूंकि यह वायरस संक्रामक होते हैं इसलिए यह जानवर से मनुष्य और फ़िर मनुष्य से मनुष्य में फैल जाते हैं। जानकारों के मुताबिक़, पूरी दुनिया में जंगल कम होते जा रहे हैं और मांस का कारोबार बढ़ रहा है, और इसी कारण से पूरी दुनिया में जानवरों की फार्मिंग बढ़ रही है। लेकिन धीरे-धीरे जंगली जानवरों के वायरस फार्मिंग वाले जानवरों में आ जाते हैं, और यहां से यह वायरस इंसान के शरीर में पहुंच जाते हैं जो कि जानलेवा होते हैं।
चीन में संक्रामक बीमारियों के फैलने की एक वजह चीन की जनसंख्या भी है। इस समय चीन की जनसंख्या क़रीब 140 करोड़ है। वहीं दुनियाभर का करीब 50 प्रतिशत पशुधन चीन के पास है। इसी कारण से चीन में तरह-तरह के जानवरों का मीट खाने का रिवाज है, और मीट खाने से चीनी लोगों के शरीर में जानवरों के संक्रामक वायरस पहुंच जाते हैं। वहीं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश चीन का दुनिया के बाक़ी देशों के साथ सम्पर्क भी ज़्यादा है, और इसी कारण से चीनी लोगों में फैला संक्रमण तेज़ी से दुनिया के बाक़ी हिस्सों में फैल जाता है।