गूगल सर्चिंग में आप तो नहीं करते ‘यह’ ग़लतियां?
Thursday - January 30, 2020 1:05 pm ,
Category : WTN HINDI
सोच समझकर करें गूगल सर्चिंग पर भरोसा
यदि की गूगल सर्चिंग में ‘नामसझी’ तो हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार
JAN 30 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप इंटरनेट का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत में क़रीब 60 करोड़ लोगों के पास स्मार्टफ़ोन है, ऐसे में इंटरनेट का इस्तेमाल भारत में दुनिया के कई देशों के तुलना में काफ़ी ज़्यादा होने लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़, 56 करोड़ मोबाइल इंटरनेट यूज़र्स के साथ भारत दुनिया में मोबाइल पर इंटरनेट यूज़ करने के मामले में चीन के बाद दूसरे नम्बर पर है। स्वाभाविक है कि आप स्मार्टफ़ोन में इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आप किसी भी तरह की जानकारी हासिल करने के लिए सर्च इंजन गूगल का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपने गूगल सर्चिंग में ग़लती की, तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह सब पढ़कर आप चौक गये होंगे, और आपको डर भी लग गया होगा कि आख़िर वो कौन सी ग़लतियां हैं जो कि गूगल पर सर्चिंग के दौरान नहीं करना चाहिए। दरअसल, देखा गया है कि गूगल पर सर्चिंग के दौरान कई बार यूज़र्स को ग़लत जानकारियां हासिल हो जाती हैं, और इस कारण से यूज़र बैंकिंग फ्रॉड से लेकर हैकिंग तक का शिकार हो सकता है। तो आज हम आपको बताते हैं कि आपको गूगल पर सर्चिंग के दौरान कौन-कौन से सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे आप फ्रॉड का शिकार ना हो सकें।
सबसे पहले तो यदि आप गूगल पर किसी बैंक या फाइनेंस सम्बन्धित किसी साइट को सर्च कर रहे हैं, तो ऐसा ना करें। दरअसल, गूगल पर किसी बैंक या फाइनेंस सम्बन्धित किसी साइट के बारे में जानकारी हासिल करने या फ़िर साइट को ओपन करने पर कई बार फर्जी वेबसाइट ओपन हो सकती है। जैसे ही आप इन फर्जी वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आप सीधे फर्जी वेबसाइट पर चले जाते हैं। और यदि आपने यूआरएल और अन्य सुरक्षा उपायों की तरफ़ ध्यान नहीं दिया, तो हो सकता है कि आप बैंकिंग फ्रॉड का शिकार हो जाएं।
ऐसा इसलिए क्योंकि इन फर्जी वेबसाइट्स पर आपसे आपकी बैंक सम्बन्धित जानकारियां हासिल कर ली जाती हैं, और इन जानकारियों के ज़रिए हैकर्स आपके बैंक अकाउंट को हैक कर उससे आपकी जानकारी के बिना ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। तो याद रखें कि जब भी किसी बैंक या फाइनेंस कम्पनी की साइट ओपेन करना है, तो उसकी साइट ओपन करने के लिए वेबसाइट की सीधे यूआरएल टाइप करें। जब वेबसाइट ओपेन हो तो साइट के नाम के पहले ताले का निशान और https ज़रूर लिखा होना चाहिए। यदि ताले का निशान और https वेबसाइट की लिंक पर नहीं दिखाई देते हैं, तो तुरन्त समझ जाइये कि स्क्रीन पर ओपेन हुई साइट फर्जी साइट हैं, और ऐसे में इस साइट पर किसी भी तरह का कोई भी ट्रांजैक्शन ना करें।
गूगल सर्चिंग में सबसे ज़्यादा कॉमन होता है किसी कम्पनी या शॉप के कस्टमर केयर का नम्बर सर्च करना। दरअसल, जानकारी हासिल करने या शिकायत करने के लिए यूज़र्स गूगल पर किसी कम्पनी या शॉप का कस्टमर केयर नम्बर सर्च करते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, फ्रॉड करने वाले गूगल पर किसी कम्पनी या शॉप के नाम से ग़लत कस्टमर केयर नम्बर फीड कर दते हैं, और यूज़र्स जब इन नम्बर्स का इस्तेमाल करता है तो फ्रॉड करने वाले उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं।
जानकारी के लिए बता दे कि इस तरह की कई ख़बरें आ चुकी हैं जब किसी व्यक्ति ने किसी कम्पनी या शॉप का नम्बर गूगल से लेकर जब उस नम्बर पर कॉल करने के बाद ख़रीदी की, तो पैसा सम्बन्धित कम्पनी या शॉप को पेमेंट ना होकर किसी अन्य अकाउंट में हो गया। तो हमारी आपको सलाह है कि कभी भी किसी कम्पनी या शॉप का कस्टमर केयर नम्बर गूगल पर सर्च ना करें, बल्कि इस नम्बर की जानकारी कम्पनी या शॉप की वेबसाइट पर जाकर ही पता करें।
यदि आप किसी ऐप को गूगल पर सर्च करने के बाद सर्चिंग में मिली लिंक पर क्लिक कर किसी ऐप को डाउनलोड करते हैं, तो ऐसा करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। दरअसल, गूगल पर मिली लिंक ज़रूर नहीं है कि सम्बन्धित ऐप की ही लिंक हो। कई बार हैकर्स इस तरह की फर्जी लिंक बनाते हैं, और इसके ज़रिए वे आपके स्मार्टफ़ोन में वायरस डाल सकते हैं। ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि कभी भी किसी ऐप को स्मार्टफ़ोन में डाउनलोड करना है तो एण्ड्रॉयड स्मार्टफ़ोन में गूगल प्ले स्टोर से और आईफोन में एप स्टोर से ही डाउनलोड करें।
वहीं हमारी आपको सलाह है कि गूगल पर सर्च करने के किसी बीमारी की दवा लेने की ग़लती भी आप कभी ना करें। ज़रूर नहीं है कि किसी बीमारी के इलाज के बारे में जो जानकारी गूगल सर्चिंग में आपको हासिल हो रही है वो सही ही हो। इस तरह से गूगल से जानकारी हासिल कर दवा लेना जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि यदि आप किसी भी तरह की कोई भी दवा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए डॉक्टर के पास जाएं, और उसकी सलाह के बाद ही उचित दवा का इस्तेमाल करें।