BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

व्हाट्सएप को हैक होने से बचाने के लिए कीजिए ‘यह ज़रूरी’ काम

Monday - February 3, 2020 12:36 pm , Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप हैकिंग की बढ़ रही हैं घटनाएं
व्हाट्सएप हैकिंग की बढ़ रही हैं घटनाएं

यदि नहीं करते हैं तो जल्द कीजिए व्हाट्सएप में टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर का इस्तेमाल

FEB 03 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफ़ोन है, तो आप उसमें व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो ज़रूर करते ही होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में इस समय व्हाट्सएप के क़रीब 160 करोड़ यूज़र्स हैं जिनमें से क़रीब 50 करोड़ यूज़र्स अकेले भारत में ही हैं। एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्शन समेत अन्य फ़ीचर्स के कारण व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाले ऐप बन गया है। लेकिन यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपने लापरवाही बरती, तो सिक्टोरिटी के तमाम दावों के बाद भी आपका व्हाट्सएप हैक तक हो सकता है।

जैसा कि आप जानते हैं कि हाल ही में अमेज़न के CEO जेफ बेजोस का व्हाट्सएप हैक हो गया था। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, जेफ बेजोस के मोबाइल फ़ोन को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हैक करवाया था। अब जबकि मोबाइल फ़ोन हैक हो रहे हैं, ऐसे में व्हाट्सएप की सिक्योरिटी पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, कुछ समय पहले व्हाट्सएप के ज़रिए जासूसी की ख़बरें भी सामने आई थीं जिसके बाद व्हाट्सएप को ख़ुद को इस बारे में सफाई तक देनी पड़ी थी।

अब जबकि सुरक्षित कहे जाने वाले व्हाट्सएप के हैक होने, और उसके ज़रिए जासूसी होने की ख़बरें सामने आने लगी हैं। ऐसे में व्हाट्सएप के यूज़र्स को अपना अकाउंट भी हैक होने की चिन्ता सताने लगी है। लेकिन यदि आप अपने व्हाट्सएप को पूरी तरह से सिक्योर करते हैं, तो कोई भी उसे हैक नहीं कर पाएगा। तो आज हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपने व्हाट्सएप को हैक होने से बचा सकते हैं।

अपने व्हाट्सएप को हैक होने से बचाने के लिए आपको उसकी सेटिंग में कुछ ख़ास बदलाव करने की ज़रूरत है। व्हाट्सएप सेटिंग में बदलाव के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन में व्हाट्सएप को ओपेन करें। व्हाट्सएप को ओपेन करने के बाद व्हाट्सएप की सेटिंग्स पर क्लिक करें। व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाने के बाद इसमें मौजूद अकाउंट विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा। अकाउंट पर क्लिक करने के बाद आपको टू-स्टेप वेरिफिकेशन का एक विकल्प नज़र आएगा। व्हाट्सएप का टू-स्टेप वेरिफिकेशन का यही फ़ीचर आपके व्हाट्सएप को हैक होने से बचा सकता है।
 
इसके लिए आपको व्हाट्सएप में टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर को एनेबल (Enable) करना होगा। इस फ़ीचर को एनेबल करने के बाद आप इसके लिए 6 अंकों का एक पिन (PIN) क्रिएट कर सकते हैं। इस पिन को क्रिएट करने का सबसे बड़ा फ़ायदा यह होगा कि जब भी आपके मोबाइल नम्बर से किसी अन्य फ़ोन पर व्हाट्सएप ओपेन करने की कोशिश की जाएगी, तो आपके द्वारा क्रिएट किए गये पिन (PIN) के ज़रिए ही व्हाट्सएप ओपेन हो सकेगा।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन कोड के ज़रिए पिन क्रिएट करने के बाद आपके पास ई-मेल एड्रेस लिंक करने का एक विकल्प भी होगा, क्योंकि यदि आप कभी अपना पिन भूल जाते हैं, तो व्हाट्सएप आपके ई-मेल आईडी पर वेरिफिकेशन लिंक भेज सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि यूज़र द्वारा टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर के लिए क्रिएट की गई यह पिन (PIN) उस वेरिफिकेशन कोड से अलग होती है जो व्हाट्सएप सेटअप के दौरान यूज़र को व्हाट्सएप की तरफ़ से भेज जाती है। तो हमारी आपको सलाह है कि आप जल्द से जल्द अपने व्हाट्सएप में टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर का इस्तेमाल करें जिससे आपका व्हाट्सएप हैक होने से बच जाए।