BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए उन देशों के बारे में जहां पर है इनकम टैक्स की दर सबसे ज़्यादा

Tuesday - February 4, 2020 1:07 pm , Category : WTN HINDI
सबसे ज़्यादा आयकर वसूलता है यूरोपीय देश स्वीडन
सबसे ज़्यादा आयकर वसूलता है यूरोपीय देश स्वीडन

दुनिया के कई देशों में है इनकम टैक्स की दर 50 प्रतिशत से ज़्यादा!

FEB 04 (WTN) – भारत में जब भी वित्त मंत्री वार्षिक बजट संसद में बजट पेश करते हैं, तो सभी की इच्छा यह जानने की रहती है कि इनकम टैक्स स्लैब में क्या कुछ बदलाव किया गया है। दरअसल, देखा गया है कि आम जनता को बजट भाषण में सबसे ज़्यादा रूचि यह जानने में रहती है कि उनकी सालाना कमाई पर कितना इनकम टैक्स सरकार लेने जा रही है। जहां तक इस बार के बजट की बात है, तो मोदी सरकार ने इस बार के बजट में टैक्स स्लैब में काफ़ी बदलाव किये हैं, और टैक्सपेयर जनता को विकल्प दिये हैं कि वे या तो रियायत छोड़कर नए टैक्स स्लैब से इनकम टैक्स भरे, या फ़िर रियायतें जारी रखते हुए पुराने टैक्स स्लैब से इनकम टैक्स भरें।
 
इनकम टैक्स पर चर्चा के दौरान कई बार लोगों का यह तर्क होता है कि भारत में इनकम टैक्स की दर को और भी कम किया जाना चाहिए। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां पर टैक्स की दर काफ़ी ज़्यादा है। आइये आपको दुनिया के उन 10 देशों के बारे में बताते हैं, जहां पर पर टैक्स की दर 50 प्रतिशत से भी ज़्यादा है।
 
सबसे ज़्यादा इनकम टैक्स लेने वाले देशों में मिडिल ईस्ट का छोटे सा देश इज़रायल 10 वें नम्बर पर आता है। जानकारी के लिए बता दें कि इज़रायल में इनकम टैक्स की दर 50 प्रतिशत है। वहीं सबसे ज़्यादा इनकम टैक्स लेने वाले देशो में फ्रांस का नम्बर 9वां है। बता दें कि एफिल टावर के लिए प्रसिद्ध फ्रांस में 50.2 प्रतिशत की दर से इनकम टैक्स चुकाना पड़ता है। फ्रांस के बाद 8वें नम्बर पर आता है फिनलैण्ड का नम्बर। यूरोप के इस छोटे से देश में लोगों को 51.6 प्रतिशत की दर से इनकम टैक्स चुकाना पड़ता है। जानकारी के लिए बता दें कि फिनलैण्ड में ऐसा नियम है कि जो भी व्यक्ति फिनलैण्ड में 6 महीने से ज़्यादा समय से रहता है, उसे फिनलैण्ड सरकार के नियमों के मुताबिक़ ही इनकम टैक्स चुकाना पड़ेगा।

सबसे ज़्यादा टैक्स वसूलने वाले देशों में 7वें नम्बर पर है नीदरलैण्ड्स। बता दें कि दुनिया की 17वीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश नीडरलैण्ड्स में लोगों से उनकी सालाना कमाई पर 52 प्रतिशत की दर से इनकम टैक्स वसूला जाता है। नीदरलैण्ड्स के बाद ज़्यादा इनकम टैक्स वसूलने वाले देशों की सूची में 6वें नम्बर पर आता है बेल्जियम। यूरोप में औद्योगिक क्रान्ति के एक प्रमुख देश बेल्जियम को दुनिया के सबसे ज़्यादा विकसित देशों में एक माना जाता रहा है। और इसी विकसित देश बेल्जियम में इनकम टैक्स की दर 53.7 प्रतिशत है।
 
अब आपको बताते हैं दुनिया के 5 ऐसे देशों के बारे में, जो कि अपने नागरिकों से सबसे ज़्यादा दर से इनकम टैक्स वसूलते हैं। ऐसे देशों में 5वें नम्बर पर है जर्मन भाषी देश ऑस्ट्रिया। बता दें कि यूरोप के इस विकसित देश में इनकम टैक्स की दर 55 प्रतिशत है। ऑस्ट्रिया के बाद सबसे ज़्यादा इनकम टैक्स वसूलने के मामले में चौथा नम्बर आता है डेनमार्क का। जानकारी के लिए बता दें कि प्रति व्यक्ति जीडीपी के हिसाब से डेनमार्क का दुनिया में 18वां स्थान है, और यूरोप का यह विकसित देश अपने यहां पर लोगों से 55.8 प्रतिशत की दर से इनकम टैक्स वसूलता है।

दुनिया की तीसरी सबसे बड़े अर्थव्यवस्था वाला देश जापान सबसे ज़्यादा इनकम टैक्स वसूलने वाले देशों की सूची में तीसरे नम्बर पर आता है। जानकारी के लिए बता दें कि एशिया का यह विकसित देश अपने यहां लोगों से 55.95 प्रतिशत की दर से इनकम टैक्स वसूलता है। जापान के बाद आता है पुर्तगाल का नम्बर। दुनिया की 45वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश पुर्तगाल अपने यहां 56.5 प्रतिशत की दर से इनकम टैक्स वसूलता है, जो कि दुनिया में दूसरी सबसे ज़्यादा आयकर दर है। सबसे ज़्यादा इनकम टैक्स लगाने वाले देशों में यूरोपीय देश स्वीडन टॉप पर है। प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में दुनिया में सातवें नम्बर का देश स्वीडन 57.1 प्रतिशत की दर से इनकम टैक्स वसूलता है।