BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

आयकर विभाग के नाम से आए ‘फर्जी मैसेज’ से रहें सावधान

Friday - February 7, 2020 1:09 pm , Category : WTN HINDI
आजकल टेक्नोलॉजी के ज़रिए की जा रही है जालसाजी
आजकल टेक्नोलॉजी के ज़रिए की जा रही है जालसाजी

आयकर विभाग के नाम से आए किसी भी मैसेज पर विश्वास करने से पहले जांचे ‘एसएमएस शॉर्ट कोड’!

FEB 07 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में जालसाजी और ठगी के तरीक़े भी बदल गए हैं। इंटरनेट के जमाने में जालसाज और ठग यूज़र्स की ग़लती, लापरवाही और लालच का फ़ायदा उठाकर उन्हें धोखा दे रहे हैं। समय-समय पर रिज़र्व बैंक और देश की अन्य बैंकें लोगों को सतर्क करती रहती हैं कि आख़िर वे किस तरह से जालसाजी से बच सकते हैं। लेकिन इस बार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करोड़ों टैक्सपेयर्स को जासलाजी से बचने के लिए अलर्ट किया है। आख़िर क्या है यह पूरा मामला? इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

दरअसल, आयकर विभाग ने अपने अलर्ट में करदाताओं को फर्जी एसएमएस से बचने की सलाह दी है। आयकर विभाग के मुताबिक़, यदि आपको आयकर विभाग के नाम पर कोई भी एसएमएस आता है, तो इस तरह के मैसेज पर तुरन्त ही विश्वास करने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि यदि आप आयकर विभाग के नाम पर आए किसी भी मैसेज पर बिना जांचे परखे अमल करते हैं, तो हो सकता है कि आप धोखाधड़ी का शिकार हो जाएं। करदाताओं को इस तरह के फर्जी मैसेज से सावधान रहने के लिए आयकर विभाग ने बाक़ायदा ट्वीट कर इसकी जानकारी करदाताओं को दी है।
 
आयकर विभाग के मुताबिक़, आयकर विभाग के नाम से आए किसी भी एसएमएस पर क्लिक करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें, जिससे आप धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते हैं। करदाता एसएमएस के ज़रिए किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचे सकें, इसके लिए आयकर विभाग ने करेक्ट एसएमएस शॉर्ट कोड (SMS Short Code) जारी किए हैं। इसके अनुसार, ITDEPT, ITDEFL, TDSCPS, ITDCPC, CMCPCI, INSIGT, SBICMP, NSDLTN, NSDLDP, और UTIPAN ही ट्रस्टेड सोर्स हैं। यानी यदि इन सोर्स से एसएमएस आएं, तो वो ही सही एसएमएस हैं, जो कि आयकर विभाग द्वारा भेजे गए हैं।
 
यानी यदि आपको कोई भी मैसेज आयकर विभाग के नाम से आए, तो उस मैसेज पर विश्वास करने के पहले यह ध्यान से देखें कि उस मैसेज का एसएमएस शॉर्ट कोड क्या है। यदि शॉर्ट कोड आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए शॉर्ट कोड में से एक है, तो ही आप विश्वास करें कि सम्बन्धित मैसेज सही में आयकर विभाग द्वारा भेजा गया है, अन्यथा उस मैसेज पर दी गई लिंक पर भूलकर भी क्लिक ना करें। वैसे यदि आयकर विभाग के नाम से कोई फर्जी मैसेज आता है, तो उस मैसेज को रिप्लई करके अपने बैंक अकाउंट और निजी जानकारी को देने की कोई भी ज़रूरत नहीं है। क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपको आर्थिक हानि हो सकती है।
 
दरअसल, देखा गया है कि आयकर विभाग के नाम से आए मैसेज के कारण लोग डर जाते हैं, और बिना सोचे समझे मैसेज पर विश्वास कर लेते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जालसाज आजकल आयकर विभाग के नाम से करदाताओं को फर्जी मैसेज कर उनसे ठगी कर रहे हैं, और करदाताओं की बैंक डिटेल की जानकारी हासिल कर उनके बैंक अकाउंट से अनाधिकृत ट्रांजैक्शन कर रहे हैं। ऐसे में करदाताओं को काफ़ी सतर्क रहने की ज़रूरत है।
 
लेकिन यदि आपको आयकर विभाग के नाम से फर्जी मैसेज आता है, या फ़िर कोई ई-मेल आता है, जिसमें आयकर विभाग जैसी किसी वेबसाइट की लिंक है, तो इस तरह की लिंक पर पहले तो आप क्लिक ना करें। वहीं यदि क्लिक कर दिया है, तो मैसेज या मेल पर मांगी गई किसी भी जानकारी को सेंड ना करें। यदि आपको लगता है कि आपके साथ मैसेज या ई-मेल के ज़रिए ठगी करने की कोशिश जा रही है, तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। इसके लिए आप http://www.webmanager@incometax.gov.in या http://www.incident@cert-in.org.in पर इस बारे में शिकायत कर सकते हैं। याद रखिए, आपकी सतर्कता में ही आपकी सुरक्षा है।