यदि नहीं मिला ट्रेन का कन्फर्म टिकिट, तो यात्रा के लिए मिलेगा फ्लाइट का टिकिट!
Monday - February 10, 2020 11:02 am ,
Category : WTN HINDI
ट्रेन में कन्फर्म टिकिट मिलना है काफ़ी मुश्किल
रेल यात्रियों को एक स्टार्टअप ने दी 'यात्रा गारण्टी'
FEB 10 (WTN) – ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकिट बुक कराते समय सबसे बड़ी चिन्ता यही रहती है कि कन्फर्म टिकिट मिलेगी या नहीं। यदि टिकिट बुक कराते समय सीट कन्फर्म मिल गई, तो सारी चिन्ता मिट जाती है। लेकिन यदि टिकिट वेटिंग में है, तो रिजर्वेशन चार्ट बनते समय तक यहीं चिन्ता रहती है कि आख़िर टिकिट कन्फर्म होगी या नहीं। वैसे यदि टिकिट कन्फर्म चाहिए, तो काफ़ी समय पहले टिकिट बुक कराने पर ही कन्फर्म सीट मिल पाती है। लेकिन यदि आपकी यात्रा की प्लानिंग तुरन्त बनी है, तो ऐसे में कन्फर्म टिकिट मिलना किस्मत की बात है।
हालांकि, यदि आपकी ट्रेन यात्रा की प्लानिंग तुरन्त बनी है, तो ऐसे में आप एजेंट के ज़रिए कन्फर्म सीट बुक करा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको ज़्यादा पैसा ख़र्च करना होता है। वहीं कन्फर्म टिकिट हासिल करने का दूसरा तरीक़ा है तत्काल सेवा के ज़रिए टिकिट की बुकिंग। लेकिन ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण तत्काल सेवा में भी कन्फर्म टिकिट मिलना आजकल मुश्किल होता जा रहा है।
लेकिन रेल यात्रियों की कन्फर्म टिकिट बुकिंग की समस्या को दूर करने के लिए मुम्बई के एक स्टार्टअप ने दावा किया है कि शॉर्ट टाइम में रेल टिकिट बुक करने की यात्रियों की दुविधा को उनके द्वारा हल किया जा सकता है। इस स्टार्टअप ने Railofy नाम का एक ख़ास ऐप पेश किया है। बता दें कि IIT, ISB और IIM से पासआउट पेशेवरों की एक टीम ने 'Railofy' नाम की एक वेबसाइट लॉन्च की है। दावा किया जा रहा है कि इस वेबसाइट के ज़रिए प्रतीक्षा सूची या RAC ट्रेन यात्रियों को 'यात्रा गारण्टी' प्रदान की जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि फ़िलहाल इस ऐप को केवल मुम्बई में ही पेश किया गया है। यह ऐप यात्रियों को रेलवे की तत्काल टिकिट बुक करने की सुविधा देता है, और इस ऐप पर यात्री मात्र 50 रुपये से 500 रुपये में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और यह राशि यात्रा के रूट और यात्रा की तारीख़ के हिसाब से तय होगी। इस स्टार्टअप ने दावा किया है यात्रियों द्वारा इस ऐप पर एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद कन्फर्म टिकिट मिलने की सुविधा मिलेगी। इस स्टार्टटप का कहना है कि बहुत जल्द ही इस ऐप को देशभर में उपलब्ध कराया जाएगा।
इस नये स्टार्टअप के अनुसार यदि इस ऐप की मदद से बुक किया गया रेलवे टिकिट वेटिंग या आरएसी है, तो इसके बदले यात्रियों के लिए एयर टिकट बुक किया जाएगा। यानी यदि किसी यात्री का तत्काल टिकट कन्फर्म नहीं होता है, तो स्टार्टअप कम्पनी उन्हें फ्लाइट से यात्रा करने का मौका देगी वो भी तत्काल टिकिट के ख़र्च पर। वहीं यात्रियों के लिए फ्लाइट टिकिट की व्यवस्था भी कम्पनी ही करेगी।
इस बारे में कम्पनी का कहना है कि यदि यात्री का रेल टिकिट कन्फर्म हो जाता है, और यात्री यात्रा पर जाता है, तो कम्पनी की तरफ़ से कोई भी रिफण्ड नहीं दिया जाएगा। वहीं यदि यात्री की टिकिट कन्फर्म नहीं होती है, और यात्री हमारे द्वारा ही आगे यात्रा जारी रखना चाहता है, तो ऐसे में यात्री एक निर्धारित विमान के ज़रिए बिना ज़्यादा पैसा दिए अपने गंतव्य स्थान पर 24 घण्टे के अन्दर पहुंच सकता है।
दरअसल, किसी भी रेलवे पोर्टल पर वेटिंग या आरएसी टिकिट बुक करने वाले यात्री railofy.com पर जा रजिस्टर हो सकते हैं। वहां पर यात्री को अपना PNR नम्बर दर्ज करना होगा। पीएनआर नम्बर डालने के बाद Railofy एक वापसी योग्य यात्रा गारण्टी शुल्क स्क्रीन पर प्रदर्शित करेगा। यदि यात्री ने railofy.com की मदद से टिकिट बुक करा लिया, तो Railofy यात्री को सीट समेत यात्रा की गारण्टी देता है। कम्पनी का दावा है कि यदि प्रस्थान के समय, ट्रेन टिकट कन्फर्म नहीं होती है, तो रेलवे द्वारा टिकिट की राशि वापस कर दी जाएगी।
वहीं Railofy अपने यूज़र को पूर्व-सहमत मूल्य पर प्लाइट का टिकिट देगी, जिससे यात्री अपने गंतव्य स्थान पर समय पर पहुंच सके। वहीं यात्री चाहे तो बुकिंग के बाद किसी भी समय यात्रा की गारण्टी को रद्द कर सकता है। कहा जा सकता है कि इस तरह का ट्रैवल इंश्योरेंस एक सराहनीय क़दम है। इस ऐप की मदद से रेलवे यात्रियों को कन्फर्म टिकिट हासिल करने के लिए टिकिट काउंटर्स पर लम्बी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। वहीं कन्फर्म टिकिट के लिए एजेंट्स को ज़्यादा पैसे भी नहीं देगा पड़ेंगे।