BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए किस तरह से बदल सकते हैं ट्रेन यात्रा से पहले बोर्डिंग स्टेशन?

Monday - February 10, 2020 3:51 pm , Category : WTN HINDI
यात्रा से 24 घण्टे पहले बदला जा सकता है बोर्डिंग स्टेशन
यात्रा से 24 घण्टे पहले बदला जा सकता है बोर्डिंग स्टेशन

ज़रूरत के मुताबिक़ आप ख़ुद भी बदल सकते हैं ट्रेन यात्रा से पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन

FEB 10 (WTN) – ट्रेन से यात्रा के दौरान क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपको यात्रा के पहले अचानक बोर्डिंग स्टेशन बदलने की ज़रूरत आ गई हो। वैसे हो सकता है कि ऐसा आपके साथ ना हुआ है, लेकिन भविष्य में तो हो सकता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपने बोर्डिंग स्टेशन पर ट्रेन नहीं पकड़ी, और बोर्डिंग स्टेशन से आगे के दो स्टेशन्स के बाद ट्रेन पकड़ी तो इस दौरान टीटीई आपकी सीट किसी अन्य यात्री को अलॉट कर सकता है। स्वाभाविक है कि ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के मुताबिक़, कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जब यात्रियों को बोर्डिंग स्टेशन बदलना पड़ता है, और उन्हें इसके लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 
लेकिन यात्रियों की इस समस्या के समाधान के लिए भारतीय रेल ने बोर्डिंग स्टेशन बदलने की एक ख़ास सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत यात्री अपनी यात्रा के दौरान ज़रूरत पड़ने पर बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। यदि आपने अपना टिकिट आईआरसीटीसी बुकिंग पोर्टल के माध्यम से बुक किया है, तो आप इस पोर्टेल के ज़रिए आसानी से यात्रा के पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। लेकिन बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए कुछ शर्तें हैं और इन शर्तों के आधार पर ही बोर्डिग स्टेशन बदला जा सकता है। क्या हैं यह शर्तें, और किस तरह से आप बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं? आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

सबसे पहले तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विकल्प ऑप्शन वाले पीएनआर के लिए बोर्डिंग स्टेशन नहीं बदला जा सकता है। वहीं बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव, यात्रा करने से 24 घण्टे पहले ही किया जा सकता है। वहीं बता दें कि यदि यात्री ने एक बार बोर्डिंग स्टेशन बदल लिया, तो इसके बाद यात्री को ओरिजिनल बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन यात्रा शुरू करने का कोई अधिकारी नहीं होगा। और यदि वो ऐसा करता है तो उसे ओरिजिनल बोर्डिंग स्टेशन से चेंज बोर्डिंग स्टेशन तक बिना टिकिट यात्री माना जाएगा। वहीं आईआरसीटीसी के नियमों के मुताबिक़, यात्रा के दौरान बोर्डिंग स्टेशन सिर्फ़ एक बार ही बदला जा सकता है, एक से ज़्यादा बार नहीं।

आइये अब आपको बताते हैं कि आप किस तरह से यात्रा के 24 घण्टे पहले बोर्डिंग स्टेशन को बदल सकते हैं। यात्रा के पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए सबसे पहले आपको अपने लॉगिन आईडी की मदद से आईआरसीटीसी के टिकिट बुकिंग पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। बुकिंग पोर्टल पर लॉगिन करन के बाद जो पेज स्क्रीन पर खुलेगा, उसमें ​'टिकिट बुकिंग हिस्ट्री' के विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा। टिकिट बुकिंग हिस्ट्री के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको यहां पर उस ट्रेन टिकिट को चुनना होगा, जिसका बोर्डिंग प्वाइंट आपको बदलना है।

बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए जैसे ही सम्बन्धित टिकिट पर क्लिक करेंगे, वैसे ही एक नया पेज ओपेन होगा। यहां पर आपको ड्रॉप डाउन मेन्यू में कई विकल्प मिलेंगे, जिसमें से एक विकल्प बोर्डिंग स्टेशन बदलने का होगा। यहां पर आप अपने बोर्डिंग स्टेशन को बदल सकते हैं, लेकिन वो भी सिर्फ़ एक बार और वो भी यात्रा शुरू होने के 24 घण्टे पहले। तो यदि आपने आईआरसीटीसी से टिकिट बुक कराया है, और आप अपनी यात्रा का बोर्डिंग स्टेशन बदलने चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी की इस सुविधा से अपना बोर्डिंग स्टेशन आसानी से बदल सकते हैं।