बड़े काम के हैं जियो के ‘यह ऐप्स’
Tuesday - February 11, 2020 3:43 pm ,
Category : WTN HINDI
देश की सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क कम्पनी है जियो
मोबाइल सिक्योरिटी, गाने, फ़िल्में और भी बहुत कुछ है जियो के ऐप्स में
FEB 11 (WTN) – क़रीब 35 करोड़ यूज़र्स के साथ रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क कम्पनी है। 27 दिसम्बर, 2015 को जियो की विधिवत लॉन्चिग, और साल 2016 में जियो के मार्केट में आने के बाद से हर महीने जियो यूज़र्स की तादात बढ़ती ही जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि फ्री कॉलिंग और सस्ते मोबाइल डेटा की शुरूआत भारत में जियो ने ही की थी। नहीं तो जियो की लॉन्चिग के पहले भारत में मोबाइल डेटा काफ़ी महंगा था। अब जबकि देश में जियो के क़रीब 35 करोड़ यूज़र्स हैं, ऐसे में जियो के द्वारा अपने यूज़र्स को कई बेहतरीन सर्विसेज दी जा रही हैं।
लेकिन देखा गया है कि जियो की कई सर्विसेज के बारे में यूज़र्स को पता ही नहीं है। ऐसे में वे जियो की इन शानदार सर्विसेज का फ़ायदा उठाने से वन्चित रह जाते हैं। आज हम आपको बताते हैं जियो की कुछ ऐसी ही शानदार सर्विसेज के बारे में, जिनको यूज़ करने से आपके मोबाइल की सिक्योरिटी होगी, आप हिन्दी के अलावा 15 अन्य भाषाओं में गाने सुन सकेंगे, साथ ही न्यूज़ और फ़िल्में भी देख सकेंगे। चलिए आपको बताते हैं जियो के कुछ ऐसे ही काम के ऐप्स के बारे में विस्तार से।
जियो का एक बहुत ही शानदार ऐप है, जिसका नाम है Jio Security। दरअसल, देखा गया है कि मोबाइल फ़ोन को वायरस से सुरक्षित रखने के लिए लोग कई तरह के एंटी वायरस ऐप्स मोबाइल में डाउनलोड कर लेते हैं। लेकिन इस तरह के ऐप और बाक़ी अन्य ऐप्स कई बार आपके मोबाइल फ़ोन के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं। लेकिन जियो के Jio Security ऐप से मोबाइल फ़ोन यूज़र यह चेक कर सकते हैं कि उनके फ़ोन के लिए कौन सी ऐप ख़तरनाक है, और कौन सी ऐप सुरक्षित है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए इसे सबसे पहले इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें रजिस्टर होने के लिए एक ओटीपी की ज़रूरत होगी, जो कि आपके जियो नम्बर पर आएगी। जानकारी के लिए बता दें कि Jio Security ऐप में आपको मालवेयर, प्रायवेसी, वाई-फाई सिक्योरिटी, वेब प्रोटेक्शन और सिस्टम एडवाइज़र के बारे में जानकारी मिलती है।
यदि आपको गाने सुनने का शौक है, तो जियो का Jio Saavn ऐप आपके इस शौक को पूरा कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो सावन में हिन्दी भाषा समेत भारत की 16 भाषाओं में हज़ारों की तादात में ओरिजनल गाने हैं। इन गानों को सुनने के लिए जियो कोई भी चार्ज नहीं लेता है। वहीं यदि आप चाहें तो इन गानों को अपनी कॉलर ट्यून भी बना सकते हैं। लेकिन जियो सावन से गाने डाउनलोड करने के लिए आपको इसे पैसों से सब्सक्राइब करना होगा।
जियो का एक और शानदार ऐप है Jio Cinema। जियो का दावा है कि जियो सिनेमा यूज़र्स को हर तरह का सिनेमा उपलब्ध कराता है। जियो सिनेमा को डाउनलोड करने के बाद आपको इसकी सेटिंग्स में जाकर डेटा यूज़ का विकल्प चुनना होगा। जैसे आप Auto, Low, Medium और High वीडियो क्वालिटी का विकल्प चुन सकते हैं। लेकिन यदि आप Low सिलेक्ट करते हैं, तो आपका इंटनेट डेटा तो कम ख़र्च होगा लेकिन इसमें वीडियो क्वालिटी HD नहीं होगी।
जियो न्यूज़ भी जियो यूज़र्स के लिए काफ़ी काम की सर्विस है। इस ऐप की मदद से आप ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव टीवी, वीडियो, मैगजीन, न्यूज़पेपर जैसे संचार माध्यमों के ज़रिए देश और दुनिया की जानकारी हासिल कर सकते हैं। बता दें कि जियो न्यूज़ ऐप और वेब बेस्ड दोनों तरह उपलब्ध है। तो जियो की इन सर्विसेज के ज़रिए आप अपने मोबाइल फ़ोन की सिक्टोरिटी चेक कर सकते हैं, गानें सुन सकते हैं, फ़िल्में देख सकते हैं, और साथ ही आप देश और दुनिया के समाचार हासिल कर सकते हैं।