रेलवे के ‘इस ऐप’ से कीजिए ट्रेन और स्टेशन में हुई किसी भी तरह की असुविधा की शिकायत
Wednesday - February 12, 2020 12:49 pm ,
Category : WTN HINDI
यात्रियों को सुविधाएं देने प्रयासरत है भारतीय रेलवे
शिकायत और सुझाव के लिए बड़े काम का है रेलवे का Rail Madad ऐप
FEB 12 (WTN) – दुनिया के बड़े रेल नेटवर्क्स में शामिल भारतीय रेलवे के हमेशा से ही प्रयास रहे हैं कि यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएं। समय के साथ-साथ भारतीय रेलवे आधुनिक हुई है, और इसी कारण से भारतीय रेलवे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिकायत करने की आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 'रेल मदद' (Rail Madad) नाम से एक नया ऐप लॉन्च किया है। रेलवे के मुताबिक़, यात्री अपनी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की शिकायत इस ऐप के ज़रिये कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे की सेवाओं के उपभोक्ता ट्रेन में यात्रा के दौरान और स्टेशन पर रेल मदद ऐप से अपनी शिकायतें, पूछताछ,और सहायता का लाभ उठा सकते हैं। वहीं उपभोक्ता इस ऐप से की गई शिकायत की रियल टाइम फीडबैक भी देख सकते हैं। इतना ही नहीं, इस ऐप के ज़रिये रेलवे की सेवाओं के उपभोक्ता फ्रेट और पार्सल की शिकायत भी कर सकते हैं। बता दें कि रेल मदद ऐप अंग्रेजी और हिन्दी समेत 12 भाषाओं में उपलब्ध है।
बता दें कि रेलवे का रेल मदद ऐप NTES, PRS, UTS, और ICMS से लिंक्ड है। यदि आप Rail Madad ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले इस ऐप को आप अपने स्मार्टफ़ोन में डाउनलोड करें। रेल मदद ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसमें आपको साइन अप करना होगा। ऐप में साइन अप करने के लिए इसमें आपको अपना नाम रजिस्टर करना होगा। वहीं आपको इसके लिए एक पासवर्ड भी बनाना होगा। पासवर्ड कन्फर्म करने के बाद आपको इसमें अपना मोबाइल नम्बर या फ़िर ई-मेल आईडी दर्ज करना होगा। यह सभी जानकारी भरने के बाद आपके मोबाइल नम्बर या फ़िर ई-मेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को एन्टर करने के बाद आप इस ऐप में रजिस्टर्ड हो जाएंगे।
अब किसी भी तरह की शिकायत के लिए आपको रेल मदद ऐप में लॉगइन करना होगा। इस ऐप में लॉगइन करने के लिए आपको मोबाइल नम्बर या ई-मेल आईडी और पासवर्ड की ज़रूरत होगी। इस ऐप में लॉगइन करने के बाद आपके सामने कम्पलेंट के कई सारे विकल्प आएंगे। यहां पर कम्पलेंट का कोई एक विकल्प चुनने के बाद सब-कम्पलेंट के विकल्प आएंगे। इन दोनों विकल्पों को चुनने के बाद आप कम्पलेंट डिस्क्रिप्शन में अपनी शिकायत लिख सकते हैं। शिकायत लिखने के बाद आपको अपना पीएनआर नम्बर या फ़िर यूटीएस नम्बर दर्ज करना होगा। इतना ही नहीं, दर्ज शिकायत के साथ आप कोई फ़ोटो या फ़ाइल अटैच भी कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को करने के बाद आपको सब्मिट बटन को दबाना होगा।
आपकी शिकायत रेल मदद ऐप पर दर्ज़ करने के बाद आप अपनी शिकायत का रियल टाइम फीडबैक भी ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेल मदद ऐप की सहायता से आप ट्रेन के साथ-साथ स्टेशन में हुई किसी भी तरह की असुविधा की शिकायत भी कर सकते हैं, या फ़िर किसी भी तरह की सलाह दे सकते हैं। रेलवे का दावा है कि रेल मदद ऐप से मिली शिकायतों पर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की शिकायत का मौक़ा ना मिले, और उन्हें ट्रेन में और स्टेशन में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनरल टिकिट से यात्रा करने वाले भी इस ऐप की मदद से शिकायत दर्ज़ करा सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनका टिकिट यूटीएस ऐप के ज़रिए बुक होना चाहिए।