BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

बहुत सोच समझकर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें कोई भी ऐप

Thursday - February 13, 2020 10:43 am , Category : WTN HINDI
गूगल प्ले स्टोर पर मिले 9 फेक ऐप
गूगल प्ले स्टोर पर मिले 9 फेक ऐप

फेक ऐप के निशाने पर है आपका गूगल और फेसबुक अकाउंट
 

FEB 13 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस आधुनिक दौर में आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। और जब आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो स्वाभाविक है कि अपने स्मार्टफ़ोन में आपने कई तरह के ऐप्स भी डाउनलोड करके रखे होंगे। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपने अपने स्मार्टफ़ोन में ऐसे ऐप्स डाउनलोड करके रखे हैं, जो कि फेक हैं, तो इससे आपके फेसबुक अकाउंट के साथ ही आपके गूगल अकाउंट को भी बड़ा ख़तरा हो सकता है। क्या है यह पूरा मामला? आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।  

दरअसल, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद फेक ऐप्स का एक नया मामला सामने आया है। बता दें कि गूगल प्ले स्टोर पर 9 ऐसे फर्जी ऐप्स का पता चला है, जिससे यूज़र्स के फेसबुक और गूगल अकाउंट को बड़ा ख़तरा है। इन फेक ऐप्स के बारे में ट्रेंड माइक्रो (Trend Micro) नाम की एक जापानी साइबर सिक्योरिटी कम्पनी ने जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक़, इन फेक ऐप्स को क़रीब 4,70,000 बार डाउनलोड किया जा चुका है।
 
इस तरह के फेक ऐप्स से आपका भी सतर्क रहना काफ़ी ज़रूरी है, क्योंकि यदि इस तरह के फेक ऐप्स आपके स्मार्टफ़ोन में डाउनलोड हैं, तो इससे आपके मोबाइल डेटा की प्रायवेसी को ख़तरा हो सकता है। बता दें कि इन ख़तरनाक ऐप्स की सूची में शूट क्लीन, जंक क्लीनर, और फ़ोन बूस्टर जैसे ऐप्स मौजूद हैं। साइबर सिक्योरिटी कम्पनी का इन ऐप्स के बारे में कहना है कि यह फर्जी ऐप्स ख़ुद को ‘Speed Clean’ या ‘Super Clean’ नाम से छुपा लेते हैं। यह ऐप्स ऐसा दावा करते हैं कि यह आपके स्मार्टफ़ोन से जंक फ़ाइल क्लीन कर सकते हैं, लेकिन वास्तव में यह ऐप्स फेक होते हैं, और जंक फ़ाइल क्लीन करने के बजाय आपके मोबाइल का डेटा चुरा सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर पाये गये यह 9 फेक ऐप्स हैं; Shoot Clean-Junk Cleaner, Phone Booster, CPU Cooler, Super Clean Lite- Booster, Clean & CPU Cooler, Super Clean-Phone Booster, Junk Cleaner & CPU Cooler, Quick Games - H5 Game Center, Rocket Cleaner, Rocket Cleaner Lite, Speed Clean-Phone Booster, Junk Cleaner & App Manager, LinkWorldVPN, H5 gamebox। यदि आपके स्मार्टफ़ोन में इन में से कोई भी ऐप डाउलनोड है, तो जल्द ही उसे अनस्टॉल कर दें, क्योंकि इनके इस्तेमाल से आपके मोबाइल डेटा को ख़तरा है।

जापानी कम्पनी ट्रेंड माइक्रो फर्म का कहना है कि यह 9 ऐप्स फ़ोन में मैलवेयर के 3000 वेरिएंट्स को डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह फेक ऐप्स यूज़र के गूगल और फेसबुक अकाउंट का भी ऐक्सेस ले सकते हैं। दरअसल, ऐसे ऐप्स यूज़र को Google AdMob और Facebook Audience Network जैसे विज्ञापन दिखाते हैं, और यूज़र से उस पर क्लिक करवाते हैं। जैसे ही यूज़र Google AdMob या Facebook Audience Network पर क्लिक करते हैं, यह ऐप्स यूज़र के गूगल और फेसबुक अकाउंट की जानकारी हासिल कर लेते हैं।

तो हमारी आपको सलाह है कि अपने स्मार्टफ़ोन पर किसी भी तरह का ऐप डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। वहीं सबसे पहले तो यह कोशिश करें कि कोई भी ऐसा ऐप डाउनलोड ना करें, जिसकी आपको ज़रूरत नहीं है। किसी के मोबाइल में कोई ऐप देखने के बाद उसे डाउनलोड ना करें। यदि आपको उस ऐप की ज़रूरत है, तभी उस ऐप को डाउनलोड करें। साथ ही कोई भी ऐप डाउनलोड करने के बाद ऐप द्वारा कौन-कौन सी ऐक्सेस मांगी जा रही है, इसके बारे में आपको जानकारी होना चाहिए। वहीं हमारी आपको सलाह है कि समय-समय पर गूगल प्ले स्टोर द्वारा जारी किये जा रहे पब्लिक नोटिस पर भी आपको ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इस तरह के पब्लिक नोटिस में गूगल प्ले स्टोर द्वारा यूज़र्स को बताया जाता है कि कौन-कौन सी ऐप फेक हैं, और आपके स्मार्टफ़ोन के लिए यह ऐप्स नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। याद रखिये, आपकी सतर्कता में ही आपकी सुरक्षा है।