BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

...तो इसलिए सबसे इतना ज़्यादा पॉपुलर है रिलायंस जियो

Friday - February 14, 2020 3:50 pm , Category : WTN HINDI
जियो के हैं क़रीब 35 करोड़ यूज़र्स
जियो के हैं क़रीब 35 करोड़ यूज़र्स

डाउनलोड स्पीड में जियो ने फ़िर मारी बाजी, अपलोड स्पीड में वोडोफ़ोन रहा टॉप पर

FEB 14 (WTN) – एक समय था जब भारतीय मोबाइल फ़ोन यूज़ करने वाला उपभोक्ता महीने भर में सिर्फ़ 2 जीबी डेटा के लिए क़रीब 300 रुपये ख़र्च करता था। उस समय मोबाइल फ़ोन यूज़ करने वाले काफ़ी सोच समझकर मोबाइल डेटा का इस्तेमाल किया करते थे। वहीं कॉलिंग टैरिफ भी काफ़ी ज़्यादा थी, जिसके कारण लोग किफ़ायत के साथ कॉलिंग किया करते थे। लेकिन रिलांयस जियो की भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एन्ट्री के बाद से सारे समीकरण रातों-रात बदल गये। किसी भी नेटवर्क पर मुफ़्त कॉलिंग से लेकर सस्ते डेटा ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एक नई क्रांन्ति ला दी।
 
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय भारत में जियो के क़रीब 35 करोड़ यूज़र्स हैं, और दिनों-दिन जियो यूज़र्स की तादात बढ़ती ही जा रही है। लेकिन यूज़र्स की तादात बढ़ने के बाद भी जियो अपने यूज़र्स को स्तरीय सुविधा देने की कोशिश कर रहा है। और यही कारण है कि जियो लगातार मोबाइल फ़ोन यूज़र्स के बीच अपनी प्रासंगिकता बनाए हुए है। जियो की पूरी कोशिश है कि वो अपने यूज़र्स को सस्ता डेटा तेज़ स्पीड में मुहैया कराए।

इसी सन्दर्भ में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) यानि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के मुताबिक़, 20.9 mbps स्पीड के साथ 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में रिलायंस जियो जनवरी के महीने में एक बार फ़िर से नम्बर वन टेलीकॉम कम्पनी रही। वहीं 4जी अपलोड की स्पीड के मामले में वोडाफोन (Vodafone) ने बाजी मारी। हालांकि, पिछली बार की तुलना में रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड में कमी देखने को मिली है, फिर भी यह बाक़ी टेलीकॉम कम्पनियों की तुलना में टॉप पर बना हुआ है। बता दें कि जियो के सबसे बड़े प्रतिस्पर्धी एयरटेल की तुलना में जियो की डाउनलोड स्पीड लगभग ढाई गुना ज़्यादा रही।

TRAI के अनुसार, भारती एयरटेल नेटवर्क की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 7.9 mbps थी, वहीं वोडाफोन की स्पीड 7.6 mbps, और आइडिया की स्पीड 6.5 mbps रही। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि TRAI द्वारा रियल टाइम बेसिस पर माय स्पीड एप्लीकेशन द्वारा पूरे देश से जो डेटा एकत्रित किया जाता है, उसे के आधार पर टेलीकॉम कम्पनियों की डाउनलोड और अपलोड की औसत स्पीड हर महीने निकाली जाती है।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि रिलायंस जियो से प्रतिस्पर्धा के लिए दो बड़ी टेलीकॉम कम्पनियों वोडाफ़ोन और आइडिया का मर्जर हो गया है, लेकिन ट्राई ने इन दोनों के आंकड़ों को अलग-अलग मापा था क्योंकि अभी भी दोनों कम्पनियों के नेटवर्क का इन्टीग्रेशन चल रहा है। बता दें कि वोडाफ़ोन अपलोड की स्पीड के मामले में जनवरी के महीने में नम्बर वन पर रही। ट्राई के मुताबिक़, अपलोड की स्पीड में वोडोफ़ोन के बाद आइडिया, रिलायंस जियो और एयरटेल हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि जब डाउनलोड स्पीड अच्छी होती है तो यूज़र किसी भी कंटेंट को जल्दी और अच्छे तरीक़े से ऐक्सेस कर पाते हैं यानि कोई भी टैक्स्ट या वीडियो मैसेज आने पर वो तुरन्त ही ओपेन हो जाते हैं। वहीं अपलोड स्पीड अच्छी होने से ई-मेल, टैक्स्ट या वीडियो मैसेज बड़े ही आसानी से और जल्दी शेयर हो जाते हैं। तो देखा आपने कि क़रीब 35 करोड़ यूज़र्स होने के बाद भी जियो की पूरी कोशिश है कि यूज़र्स को डाउनलोड स्पीड तेज़ मिले, जिससे वे इंटरनेट का सही तरीक़े से इस्तेमाल कर सकें।