अब पहले से ज़्यादा ‘सिक्योर’ होगी व्हाट्सएप चैटिंग
Monday - February 24, 2020 1:07 pm ,
Category : WTN HINDI
सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्सटैंट मैसेजिंग ऐप है व्हाट्सएप
व्हाट्सएप ने यूज़र्स के लिए लॉन्च किया नया प्राइवेसी फ़ीचर
FEB 24 (WTN) – सबसे पहले तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करने वालों की तादात बढ़कर क़रीब 90 करोड़ हो गई है। विश्व की तेज़ी से विकास करती अर्थव्यवस्थाओं में एक भारत में स्मार्टफ़ोन यूज़र्स की तादात भी करोड़ों में है। यूरोप के कई देशों की इतनी जनसंख्या नहीं है, जिससे कई गुना ज़्यादा स्मार्टफ़ोन यूज़र्स भारत में हैं। साल 2016 में रिलायंस जियो की लॉन्चिग के बाद भारत में फ्री कॉलिंग और सस्ते इंटरनेट डेटा का दौर शुरू होने के कारण स्मार्टफ़ोन्स की बिक्री में तेज़ी से इज़ाफ़ा हुआ।
अब जबकि भारत में स्मार्टफ़ोन यूज़र्स की तादात करोड़ों में हैं, तो उसी अनुपात में भारत में व्हाट्सएप यूज़र्स की संख्या भी करोड़ों में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्सटैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स हैं, तो अकेले भारत में ही व्हाट्सएप के क़रीब 40 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स हैं। एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्शन समेत अन्य फ़ीचर्स के कारण व्हाट्सएप भारत में भी सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्सटैंट मैसेजिंग ऐप है।
लेकिन यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आप जानते ही हैं कि व्हाट्सएप एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां पर आपकी कई प्राइवेट चैट्स मौजूद होती हैं। पर्सनल चैट्स के साथ-साथ व्हाट्सएप में कई पर्सनल कनेक्शंस भी होते हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि व्हाट्सएप की सिक्योरिटी काफ़ी मायने रखती है। आप चाहते होंगे कि व्हाट्सएप पर आपकी प्राइवेट चैट्स को कोई ना पढ़े, और ना ही कोई आपकी सहमति के बिना आपकी चैट्स को ओपेन कर सके। लेकिन यह तभी सम्भव है जबकि आप अपने स्मार्टफ़ोन मे व्हाट्सएप को सिक्योर रखेंगे।
वैसे आमतौर पर आप अपने स्मार्टफ़ोन की सिक्योरिटी का ध्यान तो रखते हो होंगे। देखा गया है कि स्मार्टफ़ोन यूज़र्स अपने फ़ोन को सिक्योर रखने के लिए या तो पैटर्न लॉक का इस्तेमाल करता है, या फ़िर यूज़र्स स्क्रीन लॉक पैटर्न का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब आप अपने स्मार्टफ़ोन में अपनी व्हाट्सएप चैट को पहले से ज़्यादा सिक्योर रख सकें, ऐसा इसलिए क्योंकि अब व्हाट्सएप ने हाल ही में एण्ड्रॉयड और आईफ़ोन यूज़र्स के लिए नया प्राइवेसी फ़ीचर लॉन्च कियेा है। व्हाट्सएप का दावा है कि इस सिक्योरिटी फ़ीचर का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप यूज़र्स अपनी व्हाट्सएप चैट को पहले से ज़्यादा सुरक्षित रख सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि अब व्हाट्सएप अपने एण्ड्रॉयड यूज़र्स को फिंगरफ्रिन्ट लॉक फ़ीचर की सुविधा दे रहा है। इस फ़ीचर की मदद से व्हाट्सएप यूज़र्स व्हाट्सएप को फिंगरप्रिंट से लॉक कर सकते हैं। यदि आप व्हाट्सएप के इस फ़ीचर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका व्हाट्सएप तभी ओपेन होगा जब आप फिंगरफ्रिन्ट से टच करके उसे ओपेन करेंगे। लेकिन बता दें कि व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर सिर्फ़ उन्हीं एण्ड्रॉयड स्मार्टफ़ोन्स में काम करेगा, जिसमें फिंगरप्रिन्ट सेंसर होगा।
यदि आप भी अपने व्हाट्सएप में फिंगरप्रिन्ट फ़ीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सएप ऐप की सेटिंग्स में जाएं। सेटिंग्स में जाने के बाद प्राइवेसी विकल्प पर जाएं। प्राइवेसी विकल्प में जाने पर आपको वहां पर फिंगरप्रिन्ट लॉक का विकल्प मिलेगा, जिसे क्लिक करके आपको इनेबल करना होगा। वहीं आईफ़ोन यूज़र्स को व्हाट्सएप ने स्क्रीनलॉक फ़ीचर नाम से प्राइवेसी फ़ीचर दिया है। आईफ़ोन पर यह फ़ीचर वैसे ही काम करता है जैसे एण्ड्रॉयड में फिंगरप्रिन्ट फ़ीचर काम करता है। बता दें कि इस फ़ीचर को ऑन करने पर व्हाट्सएप की स्क्रीन लॉक हो जाएगी, जो कि Face ID Recognition के बाद ही खुलती है। तो अब व्हाट्सएप का दावा है कि उसके नये सिक्योरिटी फ़ीचर का इस्तेमाल कर आप व्हाट्सएप को पहले से और भी ज़्यादा सुरक्षित रख पाएंगे।