BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

हैकर्स के निशाने पर गूगल क्रोम, तुरन्त कीजिए अपडेट

Thursday - February 27, 2020 10:13 am , Category : WTN HINDI
करोड़ों यूज़र्स इस्तेमाल करते हैं गूगल क्रोम
करोड़ों यूज़र्स इस्तेमाल करते हैं गूगल क्रोम

गूगल क्रोम पर मण्डराया बग का ख़तरा, हुए तीन सिक्योरिटी अपडेट
 
FEB 27 (WTN) – स्वाभाविक है कि यदि आप डेस्कटॉप, लैपटॉप और स्मार्टफ़ोन में इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल सर्च इंजन का गूगल क्रोम दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले टूल्स में एक है। लेकिन यदि आपने बहुत दिनों से गूगल क्रोम को अपडेट नहीं किया है, तो आपके लिए यह चिन्ता का कारण बन सकता है। बता दें कि हाल ही में गूगल क्रोम ने सुरक्षा के मद्देनज़र एक चेतावनी जारी की है। आख़िर क्या कारण है कि गूगल क्रोम को लेकर गूगल ने चेतावनी जारी की है? आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, गूगल क्रोम में बग की एक बड़ी खामी पाई गई है, जिससे आपके डेस्कटॉप, लैपटॉप और मैक में टेक्नीकल परेशानी आ सकती है। जैसा कि आप जानते ही हैं कि वेब एक्सेस के लिए ज़्यादातर यूज़र्स क्रोम का ही इस्तेमाल करते हैं, और ऐसे में इस तरह का बग करोड़ों लोगों के डेटा को ख़तरे में डाल रहा है। इस परेशानी से बचने के लिए गूगल ने क्रोम का लेटेस्ट अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। बता दें कि गूगल क्रोम का नया स्टेबल वर्जन 80.0.3987.122 है, जिसे विंडोज़, Mac OS और Linux यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि जल्द से जल्द क्रोम के नये अपडेटेड वर्जन को इन्स्टॉल कर लें। इस अपडेट के साथ ही पिछले दिनों क्रोम में आ रहे प्राइवेसी बग्स को फिक्स किया गया है। इस नए स्टेबल अपडेट को इन्स्टॉल करने के बाद ब्राउज़र को और भी ज़्यादा सिक्योर किये जाने का दावा किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि जब तक गूगल ने क्रोम में आई इस खामी का पता किया, इससे पहले ही इस खामी का फ़ायदा हैकर्स ने उठा लिया। गूगल ने क्रोम की इस खामी के बारे में कन्फर्म करते हुए अपनी ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि क्रोम 80 में हाई लेवल की खामियां पाई गई हैं। गूगल ने आगे बताया कि इसमें ऐसी दिक्कतें हैं, जिससे javascript को हैक किया जा सकता है, और हैकर्स PC में unrestricted कोड भी रन कर सकते हैं। अब यदि आप अपने कम्प्यूटर, मैक  या Linux में क्रोम ब्राउज़र को अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले Chrome Web browser पर जाएं। Chrome Web browser पर जाने के बाद यूज़र को About Chrome पर जाना होगा। About Chrome पर जाने के बाद update to download और install को Allow करना होगा।

इधर, गूगल ने क्रोम के बारे में बताया कि नये अपडेट के साथ किसी भी तरह के बग डिटेल्स और लिंक को रिस्ट्रिक्ट किया गया है। साथ ही, किसी भी थर्ड पार्टी लाइब्रेरी एवं अन्य प्रोजेक्ट को भी रिस्ट्रिक्ट किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल क्रोम ब्राउज़र के JavaScript में छेड़खानी करके हैकर्स वेब ब्राउज़र को अनरिस्ट्रिक्ट कर सकते थे। लेकिन गूगल का दावा है कि अब हैकर्स क्रोम के रिस्ट्रिक्ट मोड को बाई-पास नहीं कर सकेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने अपनी पोस्ट में तीन सिक्योरिटी अपडेट की बात कही है। हालांकि गूगल ने यह नहीं बताया कि ये सिक्योरिटी दिक्कतें क्या रही हैं, कहा जा रहा है कि यह तीनों ही हाई लेवल की दिक्कतें थीं। बता दें कि इन तीन दिक्कतों में से एक दिक्कत अभी भी पूरी तरह से फिक्स नहीं हुई है। याद रखिये की बग के ज़रिये ही हैकर्स आपके कम्प्यूटर और स्मार्टफ़ोन को हैक कर सकते हैं। ऐसे में समय-समय पर सभी ऐप्स को समय-समय पर सुरक्षा के मद्देनज़र अपडेट करते रहना चाहिए।