वारसी ब्रदर्स ने पीपुल्स विश्वविद्यालय में क़व्वालियों से बांधा समां
Friday - February 28, 2020 2:49 pm ,
Category : WTN HINDI
देश-विदेश में कई प्रस्तुतियां दे चुके हैं वारसी ब्रदर्स
पीपुल्स विश्वविद्यालय में आयोजित शाम-ए-क़व्वाली कार्यक्रम में झूम उठे श्रोता
FEB 28 (WTN) – भोपाल स्थित पीपुल्स विश्वविद्यालय हमेशा से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिये भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहा है। इसी कड़ी में पीपुल्स विश्वविद्यालय में विश्व प्रसिद्ध वारसी ब्रदर्स की क़व्वालियों के एक कार्यक्रम 'शाम-ए-क़व्वाली' का आयोजन किया गया। SPIC MACAY भोपाल चैप्टर के सहयोग से आयोजित क़व्वाली के इस कार्यक्रम में हैदराबाद के वारसी बंधुओं ने अपनी क़व्वालियों से शानदार समां बांधा। वारिस ब्रदर्स, नज़ीर अहमद वारसी, मोतीशाम वारसी, शोएब वारसी, इफ़्तिखार वारसी और अलीम वारसी ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया।
वारसी ब्रदर्स ने कई सुफ़ी कलामों पर क़व्वालियां गाकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वारसी ब्रदर्स की क़व्वालियों को सुनने के लिए पीपुल्स विश्वविद्यालय का पूरा सभागार खचाखच भरा था। अपनी प्रस्तुतियों के दौरान वारसी ब्रदर्स ने अपने चाहने वालों को कतई निराश नहीं किया, और श्रोताओं की डिमाण्ड पर क़व्वालियों की प्रस्तुति दीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व प्रसिद्ध वारसी ब्रदर्स दुनिया के कई देशों में अपनी क़व्वालियों की प्रस्तुतियां दे चुके हैं। हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले वारसी ब्रदर्स क़व्वाली गायन की एक अलग विधा के लिए जाने जाते हैं, और अपनी कव्वालियों की प्रस्तुति के दौरान वारसी ब्रदर्स बंदिशों पर ख़ासा ध्यान देते हैं।
क़व्वालियों के शानदार कार्यक्रम के अंत में पीपुल्स ग्रुप की ट्रस्टी उर्मिला विजयवर्गीय, पीपुल्स ग्रुप के डायरेक्टर मयंक विश्नोई, पीपुल्स विश्वविद्यालय की डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय और पीपुल्स विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर ने वारसी ब्रदर्स को सम्मानित किया। क़व्वाली के इस रंगारंग कार्यक्रम में पीपुल्स विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ नीरजा मल्लिक और पीपुल्स विश्वविद्यालय के स्टूडेण्ट वेलफेयर डीन अखिलेश मित्तल समेत बड़ी तादात में पीपुल्स विश्वविद्यालय की फेकल्टी, स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।