PIMR में इंटर कॉलेज फेस्टिवल ‘समागम-2020’ का रंगारंग आगाज़
Wednesday - March 4, 2020 3:16 pm ,
Category : WTN HINDI
समागम-2020 में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर की शिरकत
इंटर कॉलेज फेस्टिवल ‘समागम-2020’ में विद्यार्थियों ने अपने टेलेन्ट से जीता सभी का दिल
MARCH 04 (WTN) – सांस्कृतिक गतिविधियां अपने आप में एक ऐसा माध्यम हैं, जिनके ज़रिये विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास तो होता ही है, साथ ही विद्यार्थियों को अपना टेलेंट सबके सामने प्रदर्शित करने का शानदार मौक़ा भी मिलता है। विद्यार्थियों को अपनी कला और हुनर को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने भोपाल स्थित पीपुल्स विश्वविद्यालय से सम्बद्ध PIMR (People’s Institute of Management & Research) में इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 का आयोजन किया जा रहा है। PIMR द्वारा आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में भोपाल शहर के कई कॉलेज के विद्यार्थी शिरकत कर रहे हैं।

समागम-2020 के पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता ‘रंगों की फुलवारी’, मेहंदी प्रतियोगिता ‘ख़ुशरंग हिना’, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता ‘बोलता चेहरा’, फ़ोटोग्राफी की प्रतियोगिता ‘Vivid Snaps’ और क्विज़ प्रतियोगिता ‘Mind Zone Delinquent’ का आयोजन किया गया। वहीं इसके अलावा 100 RUPEE Venture, Ad-Mad Show और Treasure Hunt Movers & Trackers जैसे फनी इवेन्ट्स में भी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर शिरकत की।

समागम-2020 में पीपुल्स विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कई कॉलेजों समेत भोपाल शहर के कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने शिरकत की। फेस्टिवल में VNS कॉलेज, MK Ponda College of Business and Management, SIRT, SISTEC, ORIENTAL,UIT RGVP, Hamidia, BSSS और LNCT समेत कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों में अपने हुनर से फेस्टिवल में जान डाल दी और अपने टेलेंट से सबको परिचित कराया।

इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 की सफलता के लिए फेस्टिवल के स्पॉन्सर्स का योगदान भी सराहनीय रहा। समागम-2020 के मुख्य स्पॉन्सर थे क्रिसेन्ट रिसोर्ट एण्ड क्लब। साथ ही फेस्टिवल को Elysian Tattoos, कुबेर डेयरी (करोंद), पीपुल्स उडीपी कॉर्नर और पीपुल्स वर्ल्ड ने भी स्पान्सर किया। वहीं फेस्टिवल के रेडियो पार्टनर RED FM 93.5 और ऑनलाइन मीडिया पार्टनर Window to News हैं, जिन पर आप इस फेस्टिवल से सम्बन्धित ख़बरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं फेस्टिवल में RED FM 93.5 की आरजे एकता ने फेस्टिवल में शिरकत कर रहे स्टूडेंट्स के साथ मुलाकात कर उनकी जमकर हौसला अफजाई की।

PIMR द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल में पीपुल्स विश्वविद्यालय के डीन (एकेडमिक अफेयर्स) अखिलेश मित्तल के साथ ही PIMR की फेकल्टी मेम्बर नीलेश्वरी यादव, मरियम ख़ान और अपूर्वा दीक्षित ने पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कॉर्डिनेट किया। वहीं PIMR के विद्यार्थी नीरज, हर्ष और बिलाल का स्टूडेंट कॉर्डिनेट के रूप में सराहनीय योगदान रहा। कल यानी 5 मार्च को समागम-2020 में कई अन्य कार्यक्रमों जैसे Idea Holic (Business Plan), Marketing Quiz, जो जीता वहीं सिकंदर (One Minute Quiz), झंकार (डांस कॉम्पिटीशन) और फैशन वॉक का आयोजन किया जाएगा। 5 मार्च को पीपुल्स विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में समागम-2020 फेस्टिवल का रंगारंग समापन होगा, जिसमें विजेताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा।