कई यादों और जीत की ख़ुशियों के साथ ख़त्म हुआ इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020
Friday - March 6, 2020 10:55 am ,
Category : WTN HINDI
इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर की शिरकत
समागम-2020 के आख़िरी दिन डांस कॉम्पिटिशन ने बांधा समां; विद्यार्थियों ने फैशन वॉक कर बिखेरे जलवे
MARCH 06 (WTN) – पीपुल्स विश्वविद्यालय से सम्बद्ध PIMR (People’s Institute of Management & Research) द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 का आगाज़ जितना शानदार और रंगारंग था, कार्यक्रम का अंत भी उतना ही शानदार तरीक़े से हुआ। इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 के समापन अवसर पर पीपुल्स विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित डांस कॉम्पिटिशन और फैशन वॉक ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। फेस्टिवल के दूसरे दिन विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों ने कई इवेंट्स में शिरकत कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। फेस्टिवल के दूसरे दिन Idea Holic (Business Plan), Marketing Quiz, जो जीता वहीं सिकंदर (One Minute Quiz), झंकार (डांस कॉम्पिटिशन) और फैशन वॉक का आयोजन किया गया।

इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 के आख़िरी दिन हुए फैशन वॉक और डांस कॉम्पिटिशन के लिए मिसेज इण्डिया इंटरनेशनल रहीं डॉ रीनू यादव, कोरियोग्राफर राहुल शर्मा और नमन जोशी बतौर जज उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए PIMR (People’s Institute of Management & Research) के डायरेक्टर डॉ समीर शर्मा ने समागम-2020 में शिरकत करने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत या हार से बड़ी बात होती है प्रतियोगिता में शिरकत करना। फेस्टिवल की सफलता के लिए डॉ शर्मा ने PIMR के सभी विद्यार्थियों और फेकल्टी को धन्यवाद दिया। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीपुल्स विश्वविद्यालय के डीन (एकेडमिक अफेयर्स) अखिलेश मित्तल ने फेस्टिवल में शिरकत करने वाले सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उमंग की तारीफ़ करते हुए कहा कि जो जोश विद्यार्थियों ने समागम-2020 में दिखाया है वैसा जोश कम ही देखने को मिलता है। डीन मित्तल ने सभी विजेताओं को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्जल भविष्य की कामना की।

बता दें कि समागम-2020 के पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता ‘रंगों की फुलवारी’, मेहंदी प्रतियोगिता ‘ख़ुशरंग हिना’, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता ‘बोलता चेहरा’, फ़ोटोग्राफी की प्रतियोगिता ‘Vivid Snaps’ और क्विज़ प्रतियोगिता ‘Mind Zone Delinquent’ का आयोजन किया गया था। वहीं इसके अलावा 100 RUPEE Venture, Ad-Mad Show और Treasure Hunt Movers & Trackers जैसे फनी इवेन्ट्स में भी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर शिरकत की। समागम-2020 में पीपुल्स विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कई कॉलेजों समेत भोपाल शहर के कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने शिरकत की। फेस्टिवल में VNS कॉलेज, MK Ponda College of Business and Management, SIRT, SISTec, ORIENTAL, UIT RGVP, Hamidia, BSSS, SHIM और LNCT समेत कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों में अपने हुनर से फेस्टिवल में जान डाल दी और अपने टेलेंट से सबको परिचित कराया।

PIMR द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल में पीपुल्स विश्वविद्यालय के डीन (एकेडमिक अफेयर्स) अखिलेश मित्तल के साथ ही PIMR की फेकल्टी मेम्बर नीलेश्वरी यादव, मरियम ख़ान और अपूर्वा दीक्षित ने पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कॉर्डिनेट किया। वहीं PIMR के विद्यार्थी नीरज, हर्ष और बिलाल का स्टूडेंट कॉर्डिनेट के रूप में सराहनीय योगदान रहा। पीपुल्स विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित समागम-2020 के समापन समारोह का सफल संचालन फारिया एहतेशाम, श्वेता सिंह, अमन तिवारी और नीलेश शुक्ला ने किया।