BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जीत हार से अलग विद्यार्थियों को टीम मैनेजमेंट का पाठ पढ़ा गया समागम-2020

Friday - March 6, 2020 12:31 pm , Category : WTN HINDI
इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 में Sant Hirdaram Institute of Management बना ओवर ऑल चैम्पियन
इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 में Sant Hirdaram Institute of Management बना ओवर ऑल चैम्पियन

समागम-2020 में बिज़नेस प्लानिंग से लेकर डांस कॉम्पिटिशन तक हर विधा में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

MARCH 06 (WTN) – जितना शानदार आगाज़ उतना ही शानदार समापन। जीहां, ऐसा ही कुछ रहा पीपुल्स विश्वविद्यालय से सम्बद्ध PIMR (People’s Institute of Management & Research) द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 का। रंगोली प्रतियोगिता से लेकर फैशन वॉक तक, और डांस कॉम्पिटिशन से लेकर बिज़नेस क्विज़ तक, हर प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ शिरकत की। दो दिनों के इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 में पीपुल्स विश्वविद्यालय के सम्बद्ध संस्थानों के अलावा भोपाल शहर के कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिरकत कर अपनी प्रतिभा से सभी का परिचय कराया। इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 के आख़िरी दिन हुए फैशन वॉक और डांस कॉम्पिटिशन के लिए मिसेज इण्डिया इंटरनेशनल रहीं डॉ रीनू यादव, कोरियोग्राफर राहुल शर्मा और नमन जोशी बतौर जज उपस्थित थे। 



समागम-2020 में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, और इसमें विद्यार्थियों ने अपने हुनर से साबित किया कि उनमें कितनी प्रतिभा है। PIMR द्वारा इंटर कॉलेज फेस्टिवल समागम-2020 के मुख्य स्पॉन्सर थे क्रिसेन्ट रिसोर्ट एण्ड क्लब। साथ ही फेस्टिवल को Elysian Tattoos, कुबेर डेयरी (करोंद), पीपुल्स उडीपी कॉर्नर और पीपुल्स वर्ल्ड ने भी स्पान्सर किया। वहीं फेस्टिवल के रेडियो पार्टनर RED FM 93.5 और ऑनलाइन मीडिया पार्टनर Window to News थे। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं कि समागम-2020 में आयोजित की गईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता कौन रहे।



रंगोली प्रतियोगिता ‘रंगों की फुलवारी’ के विजेता हमीदिया ऑर्ट्स एण्ड कॉमर्स कॉलेज के विद्यार्थी विकास जाटव रहे। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता ‘ख़ुशरंग हिना’ की विजेता ओरियंटल कॉलेज की सी.संगीता और अंकिता धुर्वे रहीं। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता ‘बोलता चेहरा’ की विजेता PCPS (People's College of Medical Sciences and Research) की श्रृष्टि धोकने और नन्दनी चौरसिया रहीं। बात करें फ़ोटोग्राफी की प्रतियोगिता ‘Vivid Snaps’ की, तो इस प्रतियोगिता के विजेता PIMS (People's Institute of Media Studies) के अमन शुक्ला रहे।



क्विज़ प्रतियोगिता ‘Mind Zone Delinquent’ के विजेता UIT RGVP के विद्यार्थी सिद्धांत और वर्षिका रहे। 100 RUPEE Venture इवेंट के विजेता SISTec (Sagar Institute Of Science & Technology) के विद्यार्थी, मयंक, सोनल, संजीवनी और आयुष रहे। फनी Ad-Mad Show के विजेता SHIM (Sant Hirdaram Institute of Management) के विद्यार्थी, सेजल, विंसी, अदिति, रिचा और चंचल रहे। Treasure Hunt Movers & Trackers प्रतियोगिता को जीतने का मौक़ा TIT (Technocrats Group of Institutions) कॉलेज के विद्यार्थियों अपूर्व, अमन, अंशिका, अक्षय, गोविंदा और विकास को मिला।



Idea Holic (Business Plan) में विजेता रहीं SHIM कॉलेज की छात्राएं रोशनी,शालिनी, नन्दिनी और अदिति। वहीं Marketing Quiz का विजेता ओरियंटल कॉलेज के विद्यार्थियों अखिलेश और शिवांगी को घोषित किया गया। वन मिनिट क्विज़ जो जीता वहीं सिकंदर में PIMS के  विद्यार्थी जय और आशीष ने सबको पछाड़कर जीत हासिल की। समागम-2020 के आख़िरी दिन डांस कॉम्पिटिशन झंकार में सोलो डांस कॉम्पिटिशन में MKPC (MK Ponda College of Business and Management) कॉलेज के रोहित मेहरा ने जीत हासिल की। वहीं ग्रुप डांस कॉम्पिटिशन में PIMS की मानवी शर्मा एण्ड ग्रुप सभी का दिल जीतते हुए विजेता बनी।



समागम-2020 के आख़िरी दिन फैशन वॉक का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने कैटवॉक कर सभी का दिल जीत लिया। बॉलीवुड थीम पर आयोजित फैशन वॉक में मिस्टर बॉलीवुड के रूप में सत्य साईं कॉलेज के अमन भारद्वाज छात्रों में विजेता बने। वहीं SHIM की छात्रा नीलम हिरानी ने अपनी अदाओं और बेहतरनी जवाबों के दम पर मिस बॉलीवुड का खिताब जीता। वहीं समागम-2020 में ओवर ऑल चैम्पियन का खिताब SHIM को मिला। 



PIMR द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल में पीपुल्स विश्वविद्यालय के डीन (एकेडमिक अफेयर्स) अखिलेश मित्तल के साथ ही PIMR की फेकल्टी मेम्बर नीलेश्वरी यादव, मरियम ख़ान और अपूर्वा दीक्षित ने पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कॉर्डिनेट किया। वहीं PIMR के विद्यार्थियों नीरज, हर्ष और बिलाल का स्टूडेंट कॉर्डिनेट के रूप में सराहनीय योगदान रहा। पीपुल्स विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित समागम-2020 के समापन समारोह का सफल संचालन फारिया एहतेशाम, श्वेता सिंह, अमन तिवारी और नीलेश शुक्ला ने किया।