BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए कैसे सेट करें व्हाट्सएप के 'इस' बहुप्रतीक्षित फ़ीचर को?

Saturday - March 7, 2020 12:02 pm , Category : WTN HINDI
दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है व्हाट्सएप
दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है व्हाट्सएप

रोलआउट हुआ व्हाट्सएप का बहुप्रतीक्षित डार्क मोड फ़ीचर
MARCH 07 (WTN) – स्वाभाविक है कि आप टेक्नोलॉजी के इस दौर में स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। वहीं यदि आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें आप इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का भी इस्तेमाल करते ही होंगे। एण्ड-टू-एण्ड एनक्रिप्शन समेत व्हाट्सएप के अन्य फ़ीचर्स उसे यूज़र्स के बीच पॉपुलर बनाए हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ मासिक एक्टिव यूज़र्स हैं, जिनमें से क़रीब 40 करोड़ यूज़र्स अकेले भारत में ही हैं। समय-समय पर व्हाट्सएप ऐसे फ़ीचर्स रोलआउट करता रहता है, जो कि यूज़र्स के लिए काफ़ी उपयोगी साबित होते रहते हैं।
 
इसी कड़ी में व्हाट्सएप ने अपने करोड़ों यूज़र्स के लिए एक ऐसा फ़ीचर रोलआउट कर दिया है, जिसका इंतज़ार काफ़ी समय से यूज़र्स कर रहे थे। व्हाट्सएप का यह बहुप्रतीक्षित फ़ीचर है डार्क मोड फ़ीचर। जीहां, आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने एण्ड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूज़र्स के लिए डार्क मोड फ़ीचर रोलआउट कर दिया है। दरअसल, इस डार्क मोड फ़ीचर की डिमाण्ड काफ़ी लम्बे समय से यूज़र्स कर रहे थे। व्हाट्सएप का दावा है कि इस नये फ़ीचर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अगर कोई अन्धेरे में या फ़िर कम रोशनी वाली जगह में भी स्मार्टफ़ोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करेगा तो उसकी आंखों पर ज़ोर नहीं पड़ेगा।

दरअसल, यूज़र्स जब भी अन्धेरे में या कम रोशनी वाली जगहों पर मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो स्वाभाविक है कि फ़ोन की रोशनी उनकी आंखों पर असर डालती है। ऐसे में व्हाट्सएप ने यूज़र्स की इस परेशानी को दूर करने का दावा करते हुए डार्क मोड फ़ीचर को रोलआउट किया है। डार्क मोड फ़ीचर को रोलआउट करते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि अन्धेरे में या फ़िर कम रोशनी में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय कलर को चुनते समय यूज़र्स की आंखों पर कम से कम ज़ोर पड़े। दरअसल, व्हाट्सएप ऐसे कलर का इस्तेमाल करना चाहता था जो कि एण्ड्रॉयड और आईफ़ोन दोनों ही के सिस्टम डिफॉल्ट से मिलता जुलता हो।

व्हाट्सएप ने अपने यूज़र्स को जानकारी देते हुए कहा है कि एण्ड्रॉयड 10 और iOS 13 का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स सिस्टम सेटिंग में जाकर डार्क मोड को ऑन कर सकते हैं। वहीं एण्ड्रॉयड 9 या उससे पहले का वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को सबसे पहले व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाना होगा। व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाने के बाद यूज़र्स को वहां पर चैट ऑप्शन पर जाकर थीम विकल्प में जाना होगा। थीम विकल्प में जाने पर यूज़र्स को वहां पर ‘Dark Mode’ का फ़ीचर मिलेगा। व्हाट्सएप के अनुसार, आने वाले कुछ ही दिनों में डार्क मोड का फ़ीचर व्हाट्सएप के नये वर्जन में भी उपलब्ध होगा। तो यदि आपने अभी तक अपने व्हाट्सएप में डार्क मोड फ़ीचर ऑन नहीं किया है, तो इसे तुरन्त ही कर लें क्योंकि व्हाट्सएप का डार्क मोड फ़ीचर आपकी आंखों के लिए पहले की तुलना में ज़्यादा सुरक्षा प्रदान करने वाला है।