BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

‘इन’ तरीक़ों से पता कीजिए कि किन डिवाइस पर लॉगइन है आपका फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट

Thursday - March 12, 2020 11:05 am , Category : WTN HINDI
भारत में काफ़ी पॉपुलर हैं फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम
भारत में काफ़ी पॉपुलर हैं फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम

आसानी से पता कीजिए फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की लॉगइन एक्टिविटी

MARCH 12 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में स्वाभाविक है कि आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। वहीं जब स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि भारत इंटरनेट यूज़ करने के मामले में चीन के बाद दुनिया में दूसरे नम्बर पर आता है। भारत में करोड़ों की तादात में लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में भारत में करोड़ों की संख्या में लोग फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपको पता ही नहीं होता है कि आपका फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट कहां से लॉग इन किया गया है। लेकिन हम आपको ऐसा तरीक़ा बताते हैं, जिसकी सहायता से आप यह पता कर सकते हैं कि आपके फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट को किन-किन डिवाइस पर लॉग इन किया गया है। इस तरकीब से आप जान सकते हैं कि किस टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्टफ़ोन में आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ऐक्सेस किया गया है।

सबसे पहले आपको फेसबुक के बार में जानकारी देते हैं कि आप इसमें कैसे पता कर सकते हैं कि किसी अन्य डिवाइस पर फेसबुक को लॉगइन किया गया है। फेसबुक लॉगइन एक्टिविटी पता करने के लिए सबसे पहले फेसबुक ऐप की सेटिंग्स में आपको जाना होगा। फेसबुक सेटिंग्स में आपको Security and login का विकल्प दिखाई देगा। जैसे ही आप Security and login के विकल्प पर टैप करते हैं, वहां पर आपको Where you’re logged in का विकल्प दिखाई देता है। यहां पर आपको See all का एक ऑप्शन दिखाई देगा। जैसे ही आप See all विकल्प को टैप करते हैं, तो वहां पर आपको उन डिवाइस की लिस्ट मिलेगी जहां पर आपने अपने फेसबुक अकाउंट को ऐक्सेस किया है।

इसकी सहायता से आपको अपने फेसबुक अकाउंट लॉग इन करने वाले डिवाइस की लोकेशन और ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में पता चलता है। जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपको किसी दूसरे डिवाइस में लॉग आउट करना है तो यहां पर आप टैप करके लॉग आउट के विकल्प का चयन कर सकते हैं। वहीं यदि आपको सभी डिवाइस से लॉग आउट करना है तो विकल्प में सबसे नीचे Log out of  all sessions पर टैप करें।
 
अब आपको व्हाट्सएप के बारे में विस्तार से बताते हैं। वैसे WhatsApp में इस तरह की जानकारी हासिल करने का विकल्प थोड़ा अलग है। ऐसा इसलिए, क्योंकि व्हाट्सएप को एक साथ एक से ज़्यादा मोबाइल फ़ोन पर यूज़ नहीं कर सकते हैं। इसलिए व्हाट्सएप के इस विकल्प में यूज़र्स को यह तो नहीं दिखाई देगा कि व्हाट्सएप को कहां से लॉग-इन किया गया है। लेकिन हां इसमें इतना ज़रूर देख सकते हैं कि व्हाट्सएप वेब का कोई सेशन एक्टिव है या नहीं।

यदि आपको अपने व्हाट्सएप में व्हाट्सएप वेब का सेशन देखना है तो इसके लिए आपको व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर WhatsApp Web/Desktop पर टैप करना होगा। बता दें कि यदि आपका व्हाट्सएप किसी डेस्कटॉप या लैपटॉप पर ऐक्सेस किया जा रहा है, तो इसकी जानकारी आपको यहां पर दिखाई देगी। यदि आपको लगता है कि डेस्कटॉप या लैपटॉप पर आपको अपना व्हाट्सएप अकाउंट बंद करना है, तो आप वहां पर इसे लॉग आउट कर सकते हैं।

अब आपको इंस्टाग्राम के बारे में जानकारी देते हैं कि आप इसमें किस तरह से यह पता कर सकते हैं कि आपका अकाउंट कहां-कहां पर यूज़ किया जा रहा है। यह पता करने के लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप को ओपेन करें। इंस्ट्राग्राम ऐप को ओपेन करने के बाद हैमबर्गर आइकॉन पर टैप करके सेटिंग्स में जाएं। सेटिंग्स में जाने पर आपको सिक्योरिटी का एक विकल्प दिखाई देगा जिसे आपको टैप करना होगा। सिक्योरिटी को टैप करने के बाद यहां पर एक लिस्ट ओपेन होगी। इस लिस्ट में आपको Login Activity पर टैप करना होगा। Login Activity के नीचे ही Where you’re logged in नाम का एक विकल्प आपको दिखा देगा। यहां पर आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट मिल जाएगी जहां पर आपने अपने इंस्टाग्राम ऐप को लॉगइन किया हुआ है। बता दें कि यहां पर टैप करके आप डिवाइस की लॉगइन किए हुए डिवाइस की लोकेशन भी देख सकते हैं, साथ ही आप चाहें तो यही से ही उस डिवाइस में इंस्टाग्राम को लॉग आउट भी कर सकते हैं।