उच्चस्तरीय क्रिकेट सुविधाएं प्रदान करने के मामले में पूरे देश में पायनियर बना भोपाल का Faith Cricket Club
Friday - March 13, 2020 3:59 pm ,
Category : WTN HINDI
FAITH CUP-2020 में शिरकत कर रहे हैं नामी खिलाड़ी
Faith Cricket Club एकेडमी में अनुभवी क्रिकेटरों से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे छात्र
MARCH 13 (WTN) – भोपाल के प्रसिद्ध FCC (Faith Cricket Club) एकेडमी द्वारा आयोजित टी-ट्वेंटी धमाका FAITH CUP-2020 में देश के कई नामी खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। दस लाख रूपये ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट में देश की 8 बड़ी टीमें अपने खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। 8 मार्च से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। Faith Cup-2020 में देश के नामी खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा, नमन ओज्ञा, सरफराज और अर्जुन तेन्दुलकर अपने खेल का जलवा दिखा रहे हैं। टूर्नामेंट में देश की नामी टीमें जैसे, डीवाई पाटिल एकेडमी, एअर इण्डिया और वेस्टर्न रेलवे आदि शिरकत कर रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल के रातीबड़ में स्थित FCC (Faith Cricket Club) क्रिकेट की सारी सुविधाओं से लैस एक शानदार क्रिकेट ग्राउण्ड है। जैसा कि आप जानते ही हैं कि भोपाल धीरे-धीरे एक मैट्रोपोलिटन शहर बनता जा रहा है। ऐसे में भोपाल में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट ग्राउण्ड की काफ़ी लम्बे समय से दरकार थी। भोपाल की इसी डिमाण्ड को Faith Cricket Club एकेडमी पूरा करती दिख रही है। Faith Cricket Club के बारे में जब हमने Faith Cricket Club एकेडमी के चेयरमैन राघवेन्द्र सिंह तोमर से चर्चा की तो तोमर ने बताया कि FCC एकेडमी का ग्राउण्ड निजी स्तर पर विश्वस्तरीय क्रिकेट सुविधाएं प्रदान करने वाले देश का पहला ग्राउण्ड है।

Faith Cricket Club के बारे में विस्तार से बताते हुए राघवेन्द्र सिंह तोमर ने बताया, “भोपाल में काफ़ी लम्बे समय से एक उच्चस्तरीय क्रिकेट ग्राउण्ड की ज़रूरत थी, जो कि क्रिकेट खिलाड़ियों को और क्रिकेट सीखने वालों को एक मंच प्रदान कर सके। हमने इस ग्राउण्ड को इस तरह से बनाया है कि आने वाले समय में यहां पर आईपीएल के अलावा क्रिकेट के अन्य बड़े टूर्नामेंट भी आयोजित किये जा सकें। अभी फ़िलहाल इस गाउण्ड की क्षमता 2,000 दर्शकों की है। लेकिन आने वाले समय में इसमें दर्शकों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग क्रिकेट का आनन्द ले सकें।”
तोमर का कहना है, “क्रिकेट की प्रतिभा का निर्माण नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसकी खोज की जा सकती है और यदि एक बार क्रिकेट प्रतिभा मिल जाए तो उसे उचित ट्रेनिंग और मंच प्रदान करना ही हमारा मकसद है। हमारा उद्देश्य है कि प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की पहचान की जाए, और युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा को पहचान कर उसका विकास किया जाए। हमारी पूरी कोशिश है कि हम क्रिकेट को करियर के रूप में अपनाने वाले छात्रों को एक मंच प्रदान करें, जिससे वे क्रिकेट को एक पेशे के रूप में अपना सकें। हमारी एकेडमी में छात्रों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव रखने वाले कोच हैं। मेरा पूरा प्रयास है कि मेरी अकादमी से प्रशिक्षण हासिल किये छात्र एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित हों और टीम इण्डिया के लिए खेलें।”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Faith Cricket Club ग्राउण्ड में बच्चों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। Faith Cricket Club में खिलाड़ियों के लिए वे सारी सुविधाएं मौजूद हैं, जिनकी उन्हें दरकार होती है। खिलाड़ियों को ठहरने के लिए एसी रूम, सुव्यवस्थित मैस, स्विमिंग पूल और जिम की उच्चतस्तरीय सुविधाएं प्रदान की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि Faith Cricket Club में दो ग्राउण्ड हैं, जिसमें एक साथ दो मैच आयोजित हो सकते हैं। इन दो ग्राउण्ड में से एक ग्राउण्ड में बाकायदा फ्लड लाइट की व्यवस्था भी है और यहां पर रात में भी मैचों का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि Faith Cricket Club ग्राउण्ड में खिलाड़ियों को नेट और गाउण्ड प्रैक्टिस के लिए उच्तस्तरीय सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
Faith Cricket Club के बारे में और जानकारी देते हुए राघवेन्द्र सिंह तोमर ने बताया, “Faith Cricket Club के ग्राउण्ड को BCCI और MPCA के नियमों के तहत ही उच्चस्तरीय बनाया गया है। ख़ुद संजय जगदाले इस ग्राउण्ड का मुआयना कर चुके हैं, और उनके मुताबिक़ जल्द ही बीसीसीआई की एक टीम भी Faith Cricket Club का मुआयना करेगी, जिसके बाद हो सकता है कि आईपीएल या क्रिकेट की अन्य प्रतियोगिताएं यहां पर आयोजित की जाएं। हमारा उद्देश्य क्रिकेट खिलाड़ियों को खेलने के लिए एक मंच प्रदान करना है। और इस क्षेत्र में हम पूरे देश में एक पाइनियर हैं।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Faith Cricket Club में खेलने और प्रैक्टिस के लिए अफगानिस्तान समेत कुछ अन्य देशों की टीमें दिलचस्पी दिखा चुकी हैं। Faith Cricket Club के बारे में राघवेन्द्र सिंह तोमर का कहना है. “ग्राउण्ड में घास से लेकर पिच तक सभी कुछ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हैं। और हमारी पूरी कोशिश है कि जल्द ही इस ग्राउण्ड में देश और विदेशी के नामी खिलाड़ी खेलें, जिससे भोपालवासियों को इन खिलाड़ियों के खेल का लुत्फ़ उठाने का मौक़ा मिले।” देश की सबसे स्वच्छ राजधानी भोपाल में Faith Cricket Club जैसे विश्वस्तरीय क्रिकेट गाउण्ड में आने वाले समय में जल्द ही बड़े-बड़े टूर्नामेंट आयोजित किये जाएंगे, जिससे स्तरीय क्रिकेट सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भोपाल का नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो।