BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

यदि की ‘यह ग़लतियां’ तो ब्लॉक हो जाएगा आपका व्हाट्सएप अकाउंट!

Tuesday - March 17, 2020 10:40 am , Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप है दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप
व्हाट्सएप है दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप

व्हाट्सएप की शर्तों का ना करें उल्लंघन, वरना ब्लॉक हो जाएगा आपका अकाउंट

MARCH 17 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में स्वाभाविक है कि आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। रिलांयस जियो की लॉन्चिग के बाद से भारत में स्मार्टफ़ोन यूज़र्स की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है। स्वाभाविक है कि जो यूज़र्स स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं वे अपने फ़ोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ मासिक एक्टिव यूज़र्स हैं, जिसमें से 40 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स अकेले भारत में ही हैं। एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्शन समेत अन्य फ़ीचर्स के कारण व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाले इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप है।
 
लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप के इस्तेमाल के लिए कम्पनी ने कुछ नियम बनाए हैं। यदि यूज़र्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय इन नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो ऐसे यूज़र्स को व्हाट्सएप ब्लॉक तक कर सकता है। व्हाट्सएप की मालिकाना कम्पनी फेसबुक का कहना है कि व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म का सही तरीक़े से इस्तेमाल करने के लिए कुछ नियम बनाए गये हैं, और इन नियमों का पालन सभी को करना होगा। आइये आपको बताते हैं कि वे कौन-कौन से नियम हैं, जिनका पालन व्हाट्सएप यूज़र्स को करना चाहिए, अन्यथा उनका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।
 
सबसे पहले तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप से अनचाहे, ऑटोमेटेड या बल्क मैसेज भेजने की ग़लती ना करें। जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी और अपने यूज़र्स से मिली रिपोर्ट के ज़रिए इस तरह के अकाउंट का पता लगाता है जो कि बल्क में या फ़िर अनचाहे मैसेज भेजते हैं। इस तरह के अकाउंट का पता लगाने के बाद कम्पनी ऐसे अकाउंट को बैन कर देती है। आपकी सहूलियत के लिए बता दें कि व्हाट्सएप यूज़र्स को सिस्टम के ज़रिए सम्पर्क ना करें, और ना ही व्हाट्सएप की नियमों और शर्तों का उल्लंघन कर अमान्य या ऑटोमेटेड तरीकों से अकाउंट या ग्रुप बनाएं।

कभी भी व्हाट्सएप में मैसेज भेजने के लिए ऐसी कॉन्टैक्ट लिस्ट का इस्तेमाल न करें जो आपके मोबाइल फ़ोन में सेव ना हो। साथ ही याद रखें कि कभी भी किसी यूज़र की मर्जी के बिना उसका फोन नम्बर किसी अन्य के साथ शेयर न करें। साथ ही कभी भी अमान्य तरीक़े से लोगों की कॉन्टैक्ट लिस्ट को ख़रीदने की कोशिश ना करें, और ना ही ऐसे लोगों को मैसेज भेंजे। क्योंकि यदि आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो व्हाट्सएप आपके अकाउंट को ब्लॉक कर सकता है।

यदि आप व्हाट्सएप के इस्तेमाल में ब्रॉडकास्ट लिस्ट का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप में आप सिर्फ़ उन्हीं कॉन्टैक्ट को मैसेज भेज सकते हैं जो कि आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में है। यदि आप व्हाट्सएप के इस नियम का उल्लंघन करते हैं, तो व्हाट्सएप आपके अकाउंट को ब्लॉक तक कर सकता है। व्हाट्सएप के मुताबिक़, यदि कोई यूज़र ब्रॉडकास्ट लिस्ट का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल करता है और बाक़ी यूज़र्स आपके ज़्यादा मैसेज भेजने की रिपोर्ट करते हैं, तो व्हाट्सएप आपके अकाउंट को ब्लॉक कर सकता है।

व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स के लिए कई तरह की अन्य शर्तें भी हैं। जैसे व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय यदि कोई झूठी जानकारी प्रेषित करता है, मैसेज के ज़रिए धमकी देता है, मैसेज के ज़रिए किसी को डराने की कोशिश करता है, या मैसेज के ज़रिए जातीय, नस्लीय या घृणित टिप्पणियां करता है, तो ऐसी स्थिति में सम्बन्धित व्यक्ति के अकाउंट को व्हाट्सएप ब्लॉक कर सकता है।

साथ ही याद रखें कि हमेशा ही व्हाट्सएप के ओरिजनल वर्जन का ही इस्तेमाल करें। यदि आप व्हाट्सएप के लिए थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो व्हाट्सएप आपके अकाउंट को बंद कर सकता है। व्हाट्सएप की पॉलिसी में लिखा गया है कि व्हाट्सएप के थर्ड पार्टी ऐप GB WhatsApp और WhatsApp Plus का इस्तेमाल करने पर व्हाट्सएप आपको टेम्पररी बैन कर सकता है। तो हमारी आपको सलाह है कि व्हाट्सएप के ओरिजनल वर्जन का ही इस्तेमाल करें और कभी भी व्हाट्सएप पर ऐसे मैसेज सेंड ना करें जो कि आपत्तिजनक हों। यदि आपने किसी भी तरह से व्हाट्सएप के नियमों का उल्लंघन किया, तो व्हाट्सएप आपके अकाउंट को टेम्पररी या फ़िर हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकता है।