BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

कोरोना वायरस से बचने आज ही बदलें अपनी खाने-पीने की ‘यह’ आदतें

Tuesday - March 17, 2020 3:47 pm , Category : WTN HINDI
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम को करें मज़बूत
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम को करें मज़बूत

...तो 'इन' ग़लतियों से घट जाती है आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता

MARCH 17 (WTN) - चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस संक्रमण इस लेख को लिखे जाने तक 7,178 लोगों की जान ले चुका है। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के पीछे कई तरह के तर्क दिये जा रहे हैं। लेकिन संक्रमण फैलने के कुछ भी कारण हो, धीरे-धीरे कोरोना वायरस संक्रमण पूरी दुनिया के लिए इस समय की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। जहां तक भारत की बात है, तो भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण का असर देखने को मिल रहा है। लेख लिखे जाने तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 3 लोगों की जान जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल लगा चुका है। ऐसे में डॉक्टर्स कोरोना वायरस से बचने के तरह-तरह के उपाय बता रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक़, जिनकी इम्यून पावर अच्छी है यानी जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ज़्यादा अच्छी है उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से कम ख़तरा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस उन लोगों को ज़्यादा शिकार बना रहा है जिनकी उम्र ज़्यादा है। डॉक्टर्स के मुताबिक़, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर है उन लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का ख़तरा अन्य लोगों से ज़्यादा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के कारण जिन लोगों की अभी तक मौत हुई है उनमें कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता देखी गई है।  डॉक्टर्स के मुताबिक़, रोगों से बचने और उनसे लड़ने के लिए मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मज़बूत होना काफ़ी ज़रूरी है। जानकारी के लिए बता दें कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो सकती है यदि आप अपनी डाइट ग़लत तरीक़े से लेते हैं।

आइये आपको बताते हैं कि खाने-पीने की वो कौन सी वस्तुएं हैं, जिनके इस्तेमाल से आपका इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो जाता है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होने लगती है। यदि आपको सोडा पीने या सोड़ा खाने की आदत है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोडा आपके इम्यून सिस्टम को कमज़ोर कर सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि सोडा में शुगर की मात्रा काफ़ी ज़्यादा होती है, जिससे इंसुनिल में शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। ऐसा होने पर कोरोना वायरस जैसे संक्रमण से लड़ने की क्षमता इंसान के शरीर के अन्दर कमज़ोर हो जाती है।

यदि आपको ज़्यादा तला हुआ खाना खाने का शौक है, तो आपकी यह आदत भी आपके इम्यून सिस्टम को कमज़ोर कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि यदि कोई भी व्यक्ति बार-बार एक ही तेल का इस्तेमाल करता है, तो ऐसा करना उस व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बार-बार एक ही तेल का इस्तेमाल करने से मनुष्य का इम्यून सिस्टम ख़राब हो जाता है।
 
वहीं ज़्यादा फास्ट फूड का इस्तेमाल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि ज़्यादातर फास्ट फूड बनाने में शुगर का इस्तेमाल होता है और इसमें फाइबर की मात्रा काफ़ी कम पाई जाती है। ऐसे में फास्ड फूड का ज़्यादा इस्तेमाल करने से शरीर का इम्यून सिस्टम धीरे-धीरे कमज़ोर होता चला जाता है।
 
वैसे ही यदि आपको ज़्यादा कॉफी पीने का शौक है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉफी में कैफीन होता है। और कैफीन के ज़्यादा इस्तेमाल से मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि यदि आप ज़्यादा कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो आज से ही कॉफी कम मात्रा में पीना शुरू कर दें। क्योंकि कॉफी में पाया जाने वाले कैफीन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमज़ोर कर सकता है, और आप कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित हो सकते हैं।

वहीं जानकारी के लिए बता दें कि बाज़ारों में सीलबंद खाना, फल, सूप और अचार भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमज़ोर करने के लिए ज़िम्मेदारा है। डिब्बा बंद खाना खाने से मनुष्य के शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते हैं और पोषक तत्वों की कमी से मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होने लगती है। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि डिब्बा बंद खाने का इस्तेमाल करना तुरन्त ही बंद कर दें। जहां तक पैकेट में बंद अचार की बात है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैकेट में बंद अचार में कई तरह के फ्लेवर्स के अलावा भारी मात्रा में सोडियम पाया जाता है जो कि डिहाइड्रेशन और किडनी में स्टोन जैसी गम्भीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
 
पीने का दूषित पानी भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमज़ोर कर सकता है। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि पीने के और खाने बनाने वाले पानी की शुद्धता का अच्छी तरह से ध्यान रखें। वहीं यदि आप मांसाहारी हैं तो अपने इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाए रखने के लिए प्रोसेस्ट मीट से दूरी बना लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्रोसेस्ड मीट रोग प्रतिरोधक क्षमता को ख़राब कर सकता है। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि इम्यून सिस्टम को कमज़ोर करने के लिए बासी खाना भी ज़िम्मेदार है। पूरी कोशिश करें कि जब भी खाना खाएं ताज़ा खाना ही खाएं।