BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

सावधान! मोबाइल फ़ोन से भी फैल सकता है कोरोना वायरस

Wednesday - March 18, 2020 3:36 pm , Category : WTN HINDI
कोरोना वायरस से बचने किसी दूसरे को मोबाइल देने से करें परहेज़
कोरोना वायरस से बचने किसी दूसरे को मोबाइल देने से करें परहेज़

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने मोबाइल फ़ोन की समय-समय पर सफ़ाई भी है बेहद ज़रूरी

MARCH 18 (WTN) – पूरी दुनिया के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती बन चुके कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी लोग कई तरह के उपाय कर रहे हैं। अब तक सैकड़ों लोगों की जान ले चुका कोरोना वायरस एक बड़ी महामारी बन चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एडवायज़री जारी करते हुए बताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए थोड़े-थोड़े समय पर हाथ धोते रहना चाहिए। कोरोना वायरस के डर कारण लोग डॉक्टर्स की एडवाइज़ को फॉलो भी कर रहे हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी निर्जीव वस्तु पर कोरोना वायरस 9 दिनों तक जीवित रह सकता है। ऐसे में किसी भी निर्जीव वस्तु को छूने के बाद तुरन्त ही हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। लेकिन एक निर्जीव वस्तु ऐसी है जिसके साथ आप लगातार सम्पर्क में रहते हैं, और वह वस्तु है आपका मोबाइल फ़ोन!
 
जीहां, क्या आपने कभी विचार किया है कि आपके मोबाइल फ़ोन में कितनी गंदगी मौजूद रहती है? ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए मोबाइल फ़ोन की सफाई भी बेहद ज़रूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोबाइल फ़ोन के ज़रिये भी कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की काफ़ी ज़्यादा आशंका है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जाने अनजाने आप अपना मोबाइल फ़ोन कहीं पर रख देते हैं। ऐसे में आपके मोबाइल फ़ोन में कोरोना वायरस संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है। अब जबकि टेक्नोलॉजी के इस दौर में आपके हाथ में मोबाइल फ़ोन हमेशा ही रहता है, तो ऐसे में मोबाइल फ़ोन के ज़रिये भी आप कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SARS कोरोना वायरस (COVID-19) के डेटा कलेक्शन से पता चला है कि यह वायरस ग्लास स्लाइड पर 96 घण्टे तक जीवित रह सकता है। यानी कि मोबाइल फ़ोन स्क्रीन जो कि ग्लास की बनी होती है, उस पर भी कोरोना वायरस 96 घण्टे तक जीवित रह सकता है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि इस बात का कोई भी पुख्ता प्रमाण नहीं है कि कोरोना वायरस मोबाइल फ़ोन के ज़रिये फैल सकता है, लेकिन इस बात का भी कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है कि यह मोबाइल फ़ोन के ज़रिए नहीं फैल सकता है। तो हमारी आपको सलाह है कि सावधानी बरतते हुए अपने मोबाइल फ़ोन को किसी को भी देने से बचें। वहीं पूरी कोशिश करें कि अपने मोबाइल फ़ोन को किसी भी निर्जीव वस्तु के सम्पर्क में ना लाएं।

हमारी आपको यह सलाह भी है कि समय-समय पर अपने मोबाइल फ़ोन की सफ़ाई आपको करना चाहिए। मोबाइल फ़ोन की सफाई करते समय ध्यान रखें कि फ़ोन चार्जिंग पर ना लगा हो। मोबाइल फ़ोन को साफ़ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े को नम करने के बाद उसमें सॉफ्ट सोप का इस्तेमाल कर मोबाइल फ़ोन को साफ़ करें। जानकारी के लिए बता दें कि साबुन को सीधा फ़ोन की स्क्रीन पर नहीं लगाना है, बल्कि इस साबुन को पानी के साथ मिलाकर लगाना है।
 
जैसा कि आप जानते ही हैं कि कई मोबाइल कम्पनियां दावा करती हैं कि उनका मोबाइल फ़ोन वाटर प्रूफ है। लेकिन मोबाइल फ़ोन की सफ़ाई के वक़्त ध्यान रखें कि फ़ोन के किसी भी कनेक्टिंग पाइंट पर पानी नहीं लगना चहिए क्योंकि ऐसा होने से आपका फ़ोन ख़राब हो सकता है। इतना ही नहीं, मोबाइल फ़ोन की सफ़ाई करते समय अपने मोबाइल फ़ोन को किसी भी तरह के कैमिकल में ना डुबोएं। साथ ही मोबाइल फ़ोन की सफ़ाई के वक़्त किसी भी तरह के स्प्रे का इस्तेमाल ना करें। यदि आप किसी भी तरह के स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे फ़ोन के कनेक्टिंग पाइंट में नमी लग सकती है। साथ ही याद रखें कि मोबाइल फ़ोन को साफ़ करते समय फ़ोन को ब्लीच नहीं करना है। यदि आप समय-समय पर अपने मोबाइल फ़ोन की सफ़ाई करते हैं, तो आपके मोबाइल फ़ोन के ज़रिए कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका कम हो जाती है।