क्या ठीक होने के बाद फिर से संक्रमित हो रहे हैं कोरोना वायरस के मरीज़?
दक्षिण कोरिया और चीन में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए मरीज़ फिर हो रहे हैं संक्रमित!
APRIL 11 (WTN) - चीन के वुहान शहर से उपजा और फैला कोरोना वायरस संक्रमण 200 से ज़्यादा देशों में फैल गया है। चीन की वामपंथी सरकार की लापरवाही और ग़लती से कोरोना वायरस संक्रमण हज़ारों लोगों की जान ले चुका है। इस लेख को लिखे जाने तक, कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक पूरी दुनिया में 1,02,734 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक पूरी दुनिया में 16,99,815 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
ऐसा नहीं है कि कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने पर लोगों की जान नहीं बच रही है। हज़ारों लोग ऐसे हैं, जो कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए हैं। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर दक्षिण कोरिया से हैरान कर देने वाले ट्रेंड सामने आ रहे हैं। जी हां, आपको पढ़कर आश्चर्य होगा कि दक्षिण कोरिया में हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज़ दोबोरा कोरोना वायरस संक्रमण यानी COVID-19 संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।
दक्षिण कोरिया में हाल ही में ऐसे 91 मरीज मिले हैं, जो पूरी तरह ठीक होनेे के बाद दोबारा से कोरोना वायरस संक्रमण से पॉजिटिव पाए गए। दक्षिण कोरिया के डॉक्टर्स इससे अचरज में हैं और डरे हुए हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण कोरिया में अभी तक क़रीब 7 हज़ार लोग कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। इस तरह के केस आने के बाद दक्षिण कोरिया के डॉक्टर्स परेशान हैं, और उनका कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए मरीजों के फिर से संक्रमित होने का ख़तरा आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकता है।
ठीक होने के बाद फिर से कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने पर दक्षिण कोरिया के डॉक्टर्स का कहना है कि हो सकता है कि ठीक हुए मरीज़ कोरोना वायरस संक्रमण से दोबारा संक्रमित नहीं हुए हों बल्कि उनके शरीर में पहले से मौजूद वायरस फिर से सक्रिय हो गए हो। वहीं दक्षिण कोरिया के कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हो सकता है कि टेस्टिंग किट में कोई गड़बड़ी आ गई हो। फिलहाल वहां के डॉक्टर्स अलग-अलग तर्क दे रहे हैं, लेकिन डॉक्टर्स की किसी भी एक ठोस निष्कर्ष पर एकराय नहीं बन पाई है।
दक्षिण कोरिया ही नहीं, चीन के वुहान शहर में भी ऐसे कई केस सामने आ रहे हैं, जहां पर कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद भी मरीज़ कोरोना वायरस संक्रमण से फिर से संक्रमित हो रहे हैं। चीन के डॉक्टर्स की इस बारे में राय है कि कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण ही कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए मरीज़ फिर से संक्रमित हो रहे हैं।
डॉक्टर्स का मानना है कि हो सकता है कि या तो ऐसे मरीज़ों के शरीर में कोरोना वायरस संक्रमण मौजूद रह गया हो, और वो फिर से सक्रिय हो गया हो। या फिर ठीक होने के बाद यह मरीज़ किसी कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए हों। कारण जो भी हो, कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का सबसे बढ़िया उपाय है घर में सुरक्षित रहना। आप घर में रहें, और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते रहें।