कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के ख़ात्मे के लिए जारी महायुद्ध में अग्रिम पंक्ति का योद्धा बना पीपुल्स हॉस्पिटल
कोरोना वायरस महामारी के ख़िलाफ़ संघर्ष में पीपुल्स हॉस्पिटल दे रहा अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान
APRIL13 (WTN) - शास्त्रों में कहा गया है कि आपात स्थिति के वक़्त जब राष्ट्र को आपकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है, और उस वक़्त राष्ट्र के लिए किया गया आपका हर एक योगदान सबसे उत्तम योगदान माना गया है। इस वक़्त जबकि देश कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी (COVID-19) के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक संघर्ष कर रहा है, भोपाल स्थित पीपुल्स हॉस्पिटल इस आपात की स्थिति से निपटने के देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहा है।
दरअसल, जैसा कि आप जानते हैं कि चीन के वुहान शहर से उपजी और फैली कोरोना वायरस संक्रमण की बीमारी (COVID-19) भारत समेत 200 से ज़्यादा देशों के लाखों लोगों को संक्रमित कर चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया में अभी तक 1,14,248 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जहां तक भारत की बात है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केन्द्र सरकार के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक भारत में 308 लोगों की मौत हो चुकी है और 7,987 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी का अभी तक कोई भी ठोस और सर्वमान्य इलाज़ नहीं खोजा जा सका है। पूरी दुनिया के वैज्ञानिक और डॉक्टर्स कोरोना वायरस संक्रमण की वैक्सीन ढूंढने में लगे हुए हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण काफी फैल चुका है। ऐसे में विगत 20 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाला पीपुल्स हॉस्पिटल अपनी पूरी टीम के साथ कोरोना वायरस बीमारी के ख़िलाफ़ जारी लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।
बता दें कि पीपुल्स समूह के अध्यक्ष एस.एन.विजयवर्गीय कोरोना वायरस संक्रमण के ख़िलाफ़ चल रहे युद्ध में काफी सक्रिय हैं। भोपाल समेत आसपास के इलाक़ों में
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका के चलते, पीपुल्स हॉस्पिटल में मरीज़ों के उपचार और आईसोलेशन की युद्धस्तर पर तैयारी की गई है। एस.एन.विजयवर्गीय के मुताबिक़, "कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार और आईसोलेशन के समुचित उपायों को पीपुल्स हॉस्पिटल में सुनिश्चित किया गया है। इस महामारी की रोकथाम के लिए पीपुल्स हॉस्पिटल सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार और वचनबद्ध है।"
वहीं पीपुल्स समूह की ट्रस्टी एवं संचालक मेघा विजयवर्गीय भी कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के ख़िलाफ़ संघर्ष में पीपुल्स हॉस्पिटल की तैयारियों की दिन-रात समीक्षा कर रही हैं। मेघा विजयवर्गीय के कुशल मार्गदर्शन में पीपुल्स हॉस्पिटल की पूरी टीम कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज़ों उपचार के लिए प्रतिबद्ध और पूरी तरह से तैयार है। मेघा विजयवर्गीय के अनुसार, "पीपुल्स हॉस्पिटल ने शुरू से ही कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार एवं रोकथाम के लिए पूरी प्लानिंग के साथ भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन्स के अनुसार हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं को विकसित किया है और पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी सेवाओं की विशेष सुविधाएं पीपुल्स होस्पिटल में लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं।"
जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल सोशल डिस्टेंसिंग सबसे कारगर उपाय है। पीपुल्स समूह की ट्रस्टी एवं संचालक मेघा विजयवर्गीय के अनुसार, "मरीज़ और डॉक्टर्स की सुविधा और सुरक्षा के लिए पीपुल्स हॉस्पिटल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए डॉक्टर्स और मरीज़ों के बीच सम्वाद हो रहा है। दरअसल, ऐसा होने से डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल टीम संक्रमण के खतरे के बिना आसानी से मरीज़ों का इलाज कर पाएगी।"
कोरोना वायरस संक्रमण के ख़िलाफ़ महायुद्ध में पीपुल्स हॉस्पिटल, AIIMS और GMC जैसे राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा संस्थाओं के लगातार सम्पर्क में है, और कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज़ और उसकी रोकथाम के लिए सतत प्रयासरत हैं। बता दें कि पीपुल्स हॉस्पिटल ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज़ और रोकथाम के लिए बाकायदा पूरी प्लानिंग की हुई है। किसी भी तरह की आपातकालीन व्यवस्था के लिए पीपुल्स हॉस्पिटल की टीम पूरी से ट्रेंड और तैयार है।
बता दें कि रोगियों की सुरक्षा और क्वालिटी ट्रीटमेंट के लिए पीपुल्स हॉस्पिटल प्रतिबद्ध है। हॉस्पिटल में श्वसन लक्षणों वाले रोगियों के लिए अलग से सेवा प्रदान करने की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे उनकी तुरन्त ही जांच हो सके और अन्य रोगियों को भी संक्रमण से बचाया जा सके।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीपुल्स हॉस्पिटल में प्राथमिक जांच द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावितों की लक्षण आधारित त्वरित पहचान की जा रही है। इतना ही नहीं, हॉस्पिटल द्वारा मरीज़ों को स्वास्थ्य संबंधित सलाह की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। ऐसा करने से संक्रमण की आशंकाओं को नियंत्रित किया जा सके।
जब देश और समाज संकट में हो तो ऐसे में हर एक प्रयास मायने रखता है। कोरोना वायरस महामारी के ख़िलाफ़ जंग में पीपुल्स हॉस्पिटल अग्रिम पंक्ति का योद्धा बनकर देश के साथ खड़ा है। पीपुल्स हॉस्पिटल की पूरी टीम संकट के समय हर तरह की चिकित्सकीय सहायता के लिए दिन-रात तैयार और तैनात है। कोरोना वायरस जैसी जानलेवा संक्रमण बीमारी के ख़िलाफ़ आरपार के संघर्ष में पीपुल्स हॉस्पिटल की पूरी टीम बिना डरे मुस्तैदी से तैयार है। पीपुल्स हॉस्पिटल ने कोरोना वायरस संक्रमण के पूरी तरह से ख़ात्मे का प्रण ले लिया है। और पीपुल्स हॉस्पिटल कोरोना वायरस संक्रमण के ख़िलाफ़ निर्णायक युद्ध में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए वचनबद्ध और प्रतिबद्ध है
पीपुल्स हॉस्पिटल की आपको सलाह है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए समाजिक दूरी बनाए रखें, और सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। माना कि यह वक़्त काफी कठिन और संघर्ष से भरा है। लेकिन संघर्ष के समय ही मनुष्य की असली पहचान होती है। धैर्य रखें, क्योंकि जल्द ही यह बुरा वक़्त चला जाएगा। पीपुल्स हॉस्पिटल कुछ पंक्तियों के ज़रिए आपसे अनुरोध करता है कि धैर्य रखिए, जल्द ही हम सबके प्रयासों से कोरोना वायरस संक्रमण पर विजय हासिल होगी।
ख़ुद का ख्याल ख़ुद ही ख़ुद से ज़्यादा रखिए
लाज़िमी है कि इस समय सबसे फासला बनाकर रखिए
बहुत बड़ी है यह ज़िन्दगी, यह याद रखिए
तो सपनों को पूरा करने ख़ुद को हिफ़ाज़त से रखिए
ठोकर लगने से क्या कभी सफ़र रुकता है
मन्ज़िल हासिल होगी, बस ज़रा हौसला तो रखिए
जल्द ही गुजर जाएगा यह बुरा वक़्त भी
बस, उम्मीद का दामन थामे रखिए