BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

यदि एक्सपायर हो गया है SBI का ATM कार्ड, तो 'इस' तरह से ATM से आप निकाल सकते हैं कैश

Thursday - April 16, 2020 12:01 pm , Category : WTN HINDI
 बहुत काम का है SBI का YONO App
बहुत काम का है SBI का YONO App

SBI के YONO app से बिना ATM कार्ड के निकाल सकते हैं ATM से पैसा

APRIL 16 (WTN) - चीन के वुहान शहर से उपजा और फैला कोरोना वायरस संक्रमण आज 200 से ज़्यादा देशों में फैल चुका है। जहां तक भारत की बात है, तो आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को संक्रमित होने से बचाने के लिए लॉकडाउन के समय कई ज़रूरी सेवाएं भी बंद हैं। ऐसे में यदि आपका ATM कार्ड एक्सपायर हो जाए, तो आपके लिए परेशानी बढ़ जाएगी।

जी हां, ATM कार्ड एक्सपायर होने पर न तो आप एटीएम से पैसा निकाल पाएंगे और ना ही डिजिटल ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। स्वाभाविक है कि लॉकडाउन के कारण नया ATM कार्ड बनने और उसकी डिलीवरी होने में वक़्त लग सकता है, ऐसे में स्वाभाविक है कि जिनका ATM कार्ड एक्सपायर हो गया है उन्हें इस वक़्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा होगा। लेकिन मुसीबत के समय कई बैंक बिना कार्ड के ही ATM से कैश निकासी की सुविधा अपने उपभोक्ताओं को दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग बैंकों में कार्डलेस कैश विदड्रॉअल के लिए अलग-अलग प्रक्रिया और शर्तें हैं।

सबसे पहले आपको बताते हैं कि देश के सबसे बड़े बैंक SBI (State Bank of India) यानी भारतीय स्टेट बैंक से बिना ATM कार्ड के किस तरह से ATM से पैसा निकाला जा सकता है। बिना ATM कार्ड के SBI के ATM से पैसे निकालने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल पर SBI का app YONO डाउनलोड करना होगा। इस app को डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें ख़ुद को रजिस्टर्ड करना होगा।

योनो app के ज़रिए ATM से कैश निकालने के आपको सबसे पहले योनो कैश ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ऐप में कैश ट्रांजैक्शन के लिए 6 डिजिट का पिन एंटर करना होगा। जैसे ही आप 6 डिजिट का पिन एंटर करेंगे, बैंक में दर्ज़ आपके मोबाइल नम्बर पर SMS से 6 डिजिट का एक रेफरेंस नबर आएगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद SBI के ATM से आपको 30 मिनट के अंदर कैश निकालना होगा। SBI के ATM जाकर आपको पैसे निकालने के लिए YONO कैश का विकल्प चुनना होगा। YONO कैश का इस्तेमाल करते वक़्त आपको SMS पर आए 6 डिजिट के रेफरेंस नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SBI के योनो app के ज़रिए आप बिना एटीएम कार्ड के कैश निकालने के अलावा कई अन्य बैंकिंग और वित्त संबंधित काम कर सकते हैं। हमारी आपको सलाह है कि इस समय और आगे किसी भी समय लॉकडाउन या अन्य कारणों से परेशानी के समय यदि आपके पास ATM कार्ड नहीं है या फिर एक्सपायर हो गया है, तो ऐसे में यदि आपका SBI में एकाउंट है तो आप ATM से पैसा निकालने से लेकर बैंकिंग संबंधित कई अन्य काम आसानी से कर सकते हैं। SBI ही नहीं, आप बाक़ी अन्य बैंक के ATM से भी बिना एटीएम कार्ड के पैसा निकाल सकते हैं यदि संबंधित बैंक ऐसी सुविधा प्रदान करती है तो।