BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

आपकी ज़रा सी समझदारी से स्मार्टफ़ोन की लम्बी चलेगी बैटरी और कम ख़र्च होगा डेटा

Friday - April 24, 2020 12:08 pm , Category : WTN HINDI
लॉकडाउन के दौरान ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल हो रहा है स्मार्टफ़ोन का
लॉकडाउन के दौरान ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल हो रहा है स्मार्टफ़ोन का

स्मार्टफ़ोन की बैटरी और डेटा बचाने करें 'यह' उपाय

APRIL 24 (WTN) - जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से बचने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के कारण व्यावसायिक गतिविधियों पर काफ़ी हद रोक लगी हुई है। ऐसे में मोबाइल शॉप तक बंद हैं। वहीं, मोबाइल फ़ोन ऐसेसरीज़ की दुकानें भी बंद हैं। अब जबकि लॉकडाउन चल रहा है, तो आपको अपने मोबाइल फ़ोन को काफ़ी सहेजकर रखना ज़रूरी है क्योंकि यदि मोबाइल में किसी भी तरह की परेशानी आई, तो लॉकडाउन में दुकानों के बंद होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं।

लॉकडाउन के दौरान जबकि ज़्यादातर लोग घर पर ही हैं, तो ऐसे में लोग मोबाइल फ़ोन का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे बोरियत दूर हो सके। ऐसे में स्वाभाविक है कि स्मार्टफ़ोन के ज़्यादा इस्तेमाल से स्मार्टफ़ोन की बैटरी कम चल पाती है। वहीं, स्मार्टफ़ोन के ज़्यादा इस्तेमाल से डेटा पैक भी जल्दी ख़त्म हो जाता है। लेकिन यदि आप अपने स्मार्टफ़ोन की सेटिंग्स में ज़रा सा बदलाव करते हैं, तो आपकी यह दोनों ही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

सबसे पहले तो आपको यह ध्यान रखने की ज़रूरत है कि आपके स्मार्टफ़ोन में कोई भी ऐसे apps डाउनलोड नहीं होना चाहिए जिनका कि आप इस्तेमाल नहीं करते हैं। दरअसल, कई बार फ़ोन में ऐसे apps डाउनलोड होते हैं जिनकी हमें ज़रूरत नहीं होती है, और यह apps बिना वज़ह डेटा ख़र्च करते हैं। वहीं, इस तरह के apps से फ़ोन की बैटरी भी जल्दी ख़त्म हो जाती है। ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि ऐसे apps को आप अपने स्मार्टफ़ोन से तुरन्त ही अनइंस्टॉल कर दें।

आपके स्मार्टफ़ोन की बैटरी अनचाहे apps के कारण ही नहीं बल्कि सही सेटिंग्स न होने के कारण भी जल्दी ख़त्म होती है। दरअसल, हमारे स्मार्टफ़ोन में कई ऐसी सेटिंग्स होती हैं जो अक्सर ऑन रहती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सेटिंग्स आपके स्मार्टफ़ोन की बैटरी डाउन कर देती हैं, और इसके कारण आपका डेटा भी ज़्यादा ख़र्च होता है। यदि आप इन सेटिंग्स को ऑफ नहीं करते हैं, तो कई बार ऐसा करना आपके स्मार्टफ़ोन की सुरक्षा के हिसाब से ख़तरनाक साबित हो सकता है।

यदि आप अपने स्मार्टफ़ोन की बैटरी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं और डेटा बचाना चाहते हैं, तो आपको अपने स्मार्टफ़ोन में कुछ सेटिंग्स को ऑफ करना होगा। इसके लिए अपने स्मार्टफ़ोन की सेटिंग्स में जाएं। यहां पर सेटिंग्स में आपको गूगल ऑप्शन मिलेगा, जिसे आपको क्लिक करना है। गूगल पर क्लिक करते ही वहां पर आपको कई विकल्प मिलेंगे। इनमें डेटा मैनेजमेंट से लेकर प्ले गेम और इंस्टॉल ऐप भी शामिल हैं। अगर आपके स्मार्टफ़ोन में यह सेटिंग्स ऑन रहती है, तो इनसे न केवल आपका डेटा ज़्यादा ख़र्च होता है बल्कि बैटरी भी ज़्यादा ख़र्च होती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर इस सेटिंग्स के ऑन रहने के दौरान आप ग़लती से भी कोई गेम डाउनलोड करते हैं, तो आप उस गेम में अपने आप साइन इन हो जाएंगे, और आपका डेटा ख़र्च होता रहेगा। ऐसे में हमारा आप से अनुरोध है कि स्मार्टफ़ोन की बैटरी ज़्यादा चले और स्मार्टफ़ोन का डेटा कम ख़र्च हो, इसके लिए अपने स्मार्टफ़ोन की कुछ सेटिंग्स को ऑफ रखिये।