WhatsApp के 'इस फ़ीचर' से लग जाएगा पता कि किसने किया है मैसेज?
बहुत काम का है WhatsApp का Notification Tone फ़ीचर
APRIL 27 (WTN) - टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। वहीं, जब आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने स्मार्टफ़ोन में WhatsApp जो ज़रूर यूज़ करते ही होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग app है। वैसे तो आप WhatsApp के कई सारे फ़ीचर्स के बारे में जानते ही होंगे, लेकिन आज हम आपको WhatsApp के एक ऐसे फ़ीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपके काफ़ी काम का है।
वैसे WhatsApp की लोकप्रियता का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पूरी दुनिया में WhatsApp के क़रीब 150 करोड़ यूज़र्स हैं। जहां तक भारत की बात है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश भारत में WhatsApp के क़रीब 40 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp की इतनी ज़्यादा लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है इसके एक से बड़े एक फ़ीचर्स। एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्शन समेत WhatsApp के कई ऐसे फ़ीचर्स हैं, जो यूज़र्स के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं। अब जबकि आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कई सारे मैसेज आते होंगे। WhatsApp पर मैसेज आने पर मोबाइल फ़ोन उठाने के बाद ही आपको यह पता चल पाता है कि किसका मैसेज आया है।
लेकिन WhatsApp पर कई बार कई ग़ैरज़रूरी मैसेज आते हैं, जिसके कारण आपको बार-बार मोबाइल फ़ोन उठाकर देखना होता है कि किसका मैसेज आया है। कितना अच्छा हो कि आपको WhatsApp मैसेज की नोटिफिकेशन टोन से ही पता चल जाए कि किसका मैसेज आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp पर इस तरह की सुविधा है कि नोटिफिकेशन टोन से ही पता चल जाता है कि किसका मैसेज आया है।
WhatsApp की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको WhatsApp ओपेन करना होगा। WhatsApp ओपेन करने के बाद उसमें कोई भी चैट ओपेन कीजिए। WhatsApp में चैट ओपेन करने के बाद इसमें आपको Custom Notification पर जाना होगा। Custom Notification को ओपेन करने के बाद आपको Notification Tone पर जाना होगा।
Notification Tone को ओपेन करने के बाद इसमें से कोई भी एक टोन सेलेक्ट कर लें। ऐसा करने से अगली बार जब भी इस चैट का मैसेज WhatsApp पर आएगा, तो इस मैसेज की वो ही टोन बजेगी जो आपने सेलेक्ट की है, जिसके बाद इस टोन से आपको पता चल जाएगा कि आपको किसने मैसेज किया है। तो आज ही WhatsApp के इस फ़ीचर को ऑन करें और इसका इस्तेमाल करें।