BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

'इस आसान' तरीक़े से पता कीजिए आधार कार्ड की अपडेट हिस्ट्री

Saturday - May 2, 2020 5:25 pm , Category : WTN HINDI
UIDAI है आधार की अधिकृत और प्रामाणिक संस्था है
UIDAI है आधार की अधिकृत और प्रामाणिक संस्था है

UIDAI के पोर्टल से आसानी से हासिल कीजिए आधार कार्ड की अपडेट हिस्ट्री

MAY 02 (WTN) - जैसा कि आप जानते ही हैं कि आधार कार्ड एक भारतीय नागरिक के लिए कितना ज़रूरी दस्तावेज़ है। वैसे आधार कार्ड का इस्तेमाल एक पहचान पत्र के रूप में तो होता ही है, लेकिन उससे भी ज़्यादा आजकल आधार कार्ड का इस्तेमाल बैंक संबंधित कामों के लिए किया जाने लगा है। इतना ही नहीं, यदि आपके पास पैनकार्ड है, तो पैनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।

वैसे आपने ख़ुद अनुभव किया होगा या फिर देखा होगा कि कई बार आधार कार्ड में कई तरह की प्रिंटिंग मिस्टेक होती है, जिस कारण से आधार कार्डहोल्डर को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड जारी करने वाली अधिकृत संस्था UIDAI (Unique Identification Authority of India) यानी कि भारतीय​ विशिष्ट पहचान प्राधिकरण है। UIDAI के द्वारा ही आप अपने आधार कार्ड में दर्ज़ ग़लतियों को ठीक कर सकते हैं।

यानी कि UIDAI आधार कार्डधारकों की काफ़ी परेशानियों को दूर करने में सहायता प्रदान करता है। इसी कड़ी में UIDAI ने अब लोगों को उनके आधार अपडेट करने का रिकॉर्ड ऑनलाइन जानने का प्रावधान किया है। जी हां, यदि अगर आपके पास आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है, तो आप अपनी आधार अपडेट हिस्ट्री जान सकते हैं।

UIDAI द्वारा दी रही आधार अपडेट हिस्ट्री सुविधा में एड्रेस या दूसरी अपडेट्स जैसे नाम, जन्म दिनांक, मोबाइल नम्बर, जेंडर और पिता के नाम आदि के अपडेट की जानकारी तारीख़ के हिसाब से दिखती है। आइये आपको बताते है कि आप आधार अपडेट हिस्ट्री को ऑन ऑनलाइन किस तरह से देख सकते हैं।

उससे पहले आप सोच रहे होंगे कि यह फ़ीचर आपके किस काम का है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UIDAI का यह फ़ीचर बहुत काम का है। दरअसल, कई बार लोगों को पिछले एक या दो साल के अंदर अपने डिटेल्स में हुए बदलावों की जानकारी देनी होती है। वैसे तो बाक़ी जानकारियां अपरिवर्तित रहती हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा बदलाव एड्रेस में होता है। UIDAI के इस फीचर की मदद से आधार कार्डधारक ज़रूरत पड़ने पर अपनी अपडेट हिस्ट्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बात दें कि आप आधार वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल कर अपनी आधार अपडेट हिस्ट्री को जान सकते हैं। UIDAI की इस सुविधा में आवेदक की आधार अपडेट हिस्ट्री केवल आवेदक ही देख सकता है। UIDAI की यह सुविधा ऑफ़लाइन उपलब्ध नहीं है।

आधार अपडेट की पूरी हिस्ट्री को UIDAI के पोर्टल पर ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आवेदक का मोबाइल नंबर UIDAI के डेटाबेस में रजिस्टर्ड होना चाहिए। आधार अपडेट की हिस्ट्री को जानने के लिए आवदेक को सबसे पहले UIDAI के पोर्टल पर विजिट करना होगा। UIDAI के पोर्टल पर विजिट करने के बाद आवेदक को 'Aadhaar Update' सेक्शन से “Aadhaar Update History (Beta)” विकल्प को चुनना होगा।

इस पूरी प्रक्रिया को करने के बाद आवेदन को अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी और सिक्योरिटी कोड दर्ज़ करना होगा। अब आवेदक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP हासिल कर सकता है, या फिर वह अपने mAadhaar app पर TOTP जनरेट कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आवेदक “Send OTP” का विकल्प चुनता है, तो आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।

आगे की प्रक्रिया में प्रमाणीकरण के लिए आवेदक mAadhaar ऐप में जनरेट Time-based OTP दर्ज कर सकते हैं। अब आवेदक को OTP/ TOTP दर्ज़ करना होगा और “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा। इसे दर्ज़ करते ही ऑनलाइन / ऑफ़लाइन या बायोमेट्रिक / डेमोग्राफिक डेटा में किए गए सभी अपडेट की लिस्ट स्क्रीन पर स्प्ष्ट रूप से दिखाई जाएगी। यदि आवेदक चाहे तो आधार अपडेट हिस्ट्री को डाउनलोड भी कर सकते हैं।