BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

पीपुल्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड रिसर्च सेन्टर में नर्सिंग स्टाफ को ऑनलाइन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में मिले स्ट्रेस को दूर करते हुए बेहतर आउटपुट देने के टिप्स

Wednesday - May 13, 2020 2:35 pm , Category : WTN HINDI
 कॉन्फ्रेंस में हज़ारों लोगों ने की शिरकत
कॉन्फ्रेंस में हज़ारों लोगों ने की शिरकत

अमेरिकी विशेषज्ञों ने सिखाए तनावरहित काम करने के गुर

WTN 13 (WTN) - नर्सिंग स्टाफ काम के ज़्यादा तनाव के बाद भी किस तरह से बेहतर काम कर सकता है, इसके बारे में महत्त्वपूर्ण टिप्स देने के लिए People's College of Nursing and Research Centre द्वारा एक ऑनलाइन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में देश विदेश के हज़ारों लोगों ने शिरकत की और तनाव को दूर करते हुए बेहतर काम करने के गुर सीखे।

बता दें कि इस ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस को नार्थ ईस्ट कैरोलिना (अमेरिका) स्थित RFR की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एन डुप्री रोजर्स और ईस्ट कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) की Ph.D, RN, नर्स रिसर्चर नैंसी डायस ने संबोधित किया।

कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वक्ता एन डुप्री रोजर्स ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में नर्सिंग स्टाफ को काम का ज़्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए। काम के तनाव को कम करते हुए यह पूरी कोशिश करना चाहिए कि ज़्यादा से ज़्यादा आउटपुट कैसे दिया जा सकता है।

वहीं, नैंसी डायस ने नर्सिंग स्टाफ को सीख देते हुए कहा कि हॉस्पिटल में काम बढ़ने के कारण ख़ुद पर स्ट्रैस को हावी नहीं होने देना चाहिए। स्ट्रेस से ख़ुद को बचाना ही नर्स की बड़ी जिम्मेदारी है। तनाव रहित रहकर ही एक नर्स बेहतर तरीके से काम कर सकती है।

कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी देते हुए People's College of Nursing and Research Centre की प्रिंसिपल प्रोफेसर (लेफ्टिनेंट कर्नल) रेखा रानी गुप्ता ने बताया, "इस इंटरनेशनल ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में सीनियर से लेकर जूनियर नर्सेज तक ने शिरकत की। कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से यह बताया गया कि COVID-19 के कठिन दौर में काम के बढ़ते तनाव में ख़ुद को किस तरह से तनाव मुक्त रखते हुए बेहतर तरीके से काम किया का सकता है।"

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि "Self Care Through Resilience Building The Need of The Hour" विषय पर इस ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस को फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल की 200वीं जयंती और WHO (World Health Organization) द्वारा वर्ष 2020 को "The Year of The Nurse and Midwife" घोषित करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ की ज़िम्मेदारियां काफी बढ़ गई हैं। जानलेवा संक्रमण से बचाव के साथ ही दिन-रात काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ को ख़ुद को स्ट्रैस से बचाना भी काफ़ी ज़रूरी है। इसलिये People's College of Nursing and Research Centre द्वारा नर्सिंग स्टाफ के लिए इस महत्वपूर्ण ऑनलाइन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।