BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

पीपुल्स यूनिवर्सिटी के SOPR डिपार्टमेंट ने बनाया किफ़ायती और घर में बन सकने वाला हर्बल सेनेटाइज़र

Friday - May 15, 2020 1:24 pm , Category : WTN HINDI
प्रोफेसर (डॉक्टर) भास्कर कुमार गुप्ता की टीम ने बनाया हर्बल हैंड सेनेटाइज़र
प्रोफेसर (डॉक्टर) भास्कर कुमार गुप्ता की टीम ने बनाया हर्बल हैंड सेनेटाइज़र

आसान तरीके से घर पर ही बना सकते हैं आप हर्बल हैंड सेनेटाइज़र

MAY 15 (WTN) - जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस बीमारी (COVID-19) की अभी तक कोई भी प्रामाणिक वैक्सीन और दवा नहीं बन सकी है। ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए इस समय सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसी कड़ी में डॉक्टर्स भी लगातार सलाह दे रहे हैं कि संक्रमण से बचने के लिए ख़ुद को घर पर ही सुरक्षित रखें, और बाहर जाने पर संक्रमण से बचने के लिए समय-समय पर हाथ धोते रहें।

वैसे कोरोना वायरस संक्रमण से ख़ुद को बचाने के लिए लोग हैंड सेनेटाइज़र का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में या तो सेनेटाइज़र बाज़ार में काफ़ी मुश्किल से उपलब्ध हैं, या फिर जो मिल भी रहे हैं वो काफ़ी महंगे दाम में मिल रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को बिना सेनेटाइज़र के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लेकिन पीपुल्स विश्वविद्यालय से सम्बद्ध SOPR (School of Pharmacy and Research) की टीम ने प्रोफेसर (डॉक्टर)  भास्कर कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हर्बल सेनेटाइज़र बनाया है। प्रोफेसर गुप्ता के अनुसार यह हर्बल सेनेटाइज़र सस्ता और सुरक्षित होने के साथ-साथ बाज़ार में मिलने वाले कैमिकल युक्त सेनेटाइज़र की ही तरह वायरस को मारता है। इस सेनेटाइज़र को कोई भी आसानी से घर पर बना सकता है।

इस हर्बल सेनेटाइज़र को बनाने के लिए ऐलोवेरा जूस, नीम, संतरे के छिलके, तुलसी और आइसोप्रोपाएल एल्कोहल की ज़रूरत होती है। सबसे पहले आइसोप्रोपाएल एल्कोहल को एक जार में लेकर उसमें नीम, तुलसी और संतरे के छिलके को बारीक़ करके डाल देना है और इसके बाद इसे 2 घण्टे तक रख देना है। लेकिन इस दौरान इसे हर 10 मिनिट से हिलाते रहें। इसके बाद इसे छान ले और फिर इसमें ऐलोवेरा जूस मिलाएं। इसे मिलाने के बाद अच्छी तरह से हिलाएं फिर इसे एक बार और छान ले और इसे रख दें। 3 घंटे रखने के बाद एक बार फिर इसे छान लें। इस तरह से आपका हर्बल हैंड सेनेटाइज़र इस्तेमाल के लिए तैयार है।

हर्बल सेनेटाइज़र बनने वाली टीम के प्रोफेसर (डॉक्टर) भास्कर कुमार गुप्ता के अनुसार, "हर्बल हैंड सेनेटाइज़र बाज़ार में मिलने वाले कैमिकल युक्त सेनेटाइज़र की ही तरह वायरस को मारता है। इसमें नीम और तुलसी होने से यह काफ़ी असरकारी है। वहीं संतरे के छिलके होने से इसकी खुशबू अच्छी है और ऐलोवेरा होने से हाथ ड्राई नहीं होते। यह हर्बल सेनेटाइज़र बाज़ार में मिलने वाले सैनेटाइज़र से सस्ता है इसके कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं हैं।"

हर्बल सेनेटाइज़र बनाने वाली SOPR( School of Pharmacy and Research) की टीम में प्रोफेसर (डॉक्टर)  भास्कर कुमार गुप्ता के अलावा सुमित चौरसिया, सुरेंद्र दांगी, ईशा गंजू और रजनी दुबे शामिल हैं। तो यदि आपको बाज़ार में सेनेटाइज़र नहीं मिल रहा है या फिर महंगा मिल रहा है, तो आप इस तरह से घर पर ही हर्बल हैंड सेनेटाइज़र बना सकते हैं।