पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा प्रोफेशनल लेक्चर सीरीज में ऑनलाइन "मेन्टर - मेंटी" प्रोग्राम का आयोजन
"मेन्टर - मेंटी" वेबिनार में विशेषज्ञ दे रहे हैं ज्ञानवर्धक और लाभदायक जानकारियां
MAY 19 (WTN) - लॉकडाउन के कठिन दौर में भी पीपुल्स यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध संस्थान लगातार वेबिनार के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए स्टडी और मेंटर का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रिशन में लाॅकडाउन के दौरान 16 मई 2020 से एक नई पहल शुरू की गई है। इसमें वर्तमान विद्यार्थियों के साथ पूर्व विद्यार्थियों की online alumni meet का आयोजन किया गया है।
इस मीट का लक्ष्य पूर्व विद्यार्थियों से उनकी बहुमूल्य सलाह लेना और एक-दूसरे के पेशेवर और व्यक्तिगत अनुभव का लाभ उठाकर एक दूसरे को प्रोत्साहित करना है। पीपुल्स इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्राचार्य (डॉ) जे. हलदर ने बताया कि दो तरह के मेंटरशिप प्रोग्राम "स्टूडेंट एलुमनी मेंटरशिप प्रोग्राम" और "इंडस्ट्री एकेडमी मेंटरशिप प्रोग्राम" का इस दौरान आयोजन किया जा रहा है। वहीं, पूर्व विद्यार्थियों के अनुभव को साझा करने के लिए "मेन्टर-मेंटी प्रोग्राम" और "प्रोफेशनल लेक्चर सीरीज़" शुरू की गई है।
इस "मेंटर - मेंटी" प्रोग्राम की शुरुआत के बाद, प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) जे. हलदर ने होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर के विभिन्न पहलुओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे लॉकडाउन में हॉस्पिटैलिटी एवं होटल व्यवसाय को अस्तित्व में लाया जा सकता है और इसमें क्या-क्या बदलाव किए जा सकते हैं।
वहीं, ऑनलाइन प्रोग्राम की आमंत्रित अतिथि डॉ. मैरी जॉन ने संचार पर अपना व्याख्यान दिया और इसे करियर के विकास में सफलता के लिए बेहद ज़रूरी बताता। प्रोग्राम में पूर्व छात्र प्रतिनिधि अरुण गुप्ता ने पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में अपने अनुभवों और यादों को साझा किया। साथ ही फैकल्टी मेंबर आदिल खान ने कोर्स की गतिविधियों के अलावा अन्य गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। प्रोग्राम में अभिषेक मेनन, शांभवी सिंह, ऋतिक विश्वकर्मा, देवांग सिंह राठौर और भावेश गोयल आदि ने अपने-अपने विचार साझा किए।