प्रवासी मजदूरों के लिए आयोजित मेडिकल कैम्प में पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर की मेडिकल टीम का उल्लेखनीय योगदान
Friday - May 22, 2020 11:32 pm ,
Category : WTN HINDI
WTN- लॉकडाउन के दौर में पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर भोपाल लगातार अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा है। जहां एक तरफ पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में मरीज़ों का लगातार इलाज जारी है। वहीं, पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर की मेडिकल टीम UNICEF और IMA के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरों के लिए चलाए जा रहे मेडिकल चेकअप कैम्प में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है।
लॉकडाउन के कारण मजदूरों का पलायन लगातार जारी है। ऐसे में गर्मी के दिनों में प्रवासियों को लम्बे सफर के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर की मेडिकल टीम भोपाल-विदिशा रोड पर स्थित सांची ढाबे पर चलाये जा रहे मेडिकल चेकअप कैम्प में सहयोग कर रही है।
स्वास्थ्य देखभाल की जरूरतों को पूरा करने के लिए चिकित्सा राहत और प्राथमिक चिकित्सा शिविर सेवाओं में मेडिकल चेकअप के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। मेडिकल टीम के सदस्य बाकायदा PPE किट और अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं।
पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर भोपाल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर अशोक म्हस्के के नेतृत्व में हॉस्पिटल की एक टीम अपना पूरा सहयोग दे रही है। इस पूरे मेडिकल कैम्प का उद्देश्य प्रवासियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना, COVID-19 के खतरे के संकेतों की पहचान करना, उच्च जोखिम वाले मामलों और गर्भवती महिलाओं को त्वरित ट्रीटमेंट देना है। इसके अलावा, यहां पर विशेष रूप से डायरिया, हीट स्ट्रोक के अलावा बच्चों और वयस्कों की अन्य बीमारियों की भी जांच की जा रही है। इस मेडिकल कैम्प को UNICEF की प्रतिनिधि डॉक्टर वंदना भाटिया, IMA भोपाल के अध्यक्ष डॉक्टर सुदीप पाठक के अलावा गैस राहत अस्पताल के CMHO का उचित मार्गदर्शन मिल रहा है।
वहीं, इस मेडिकल चेकअप कैम्प को मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, CMHO भोपाल, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है। वहीं, NSS के वालेंटियर्स के साथ ही NGO 'आवाज़" और सांची ढाबे के संचालक आमिर और उनकी टीम का सहयोग भी इस मेडिकल जांच दल को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि सांची ढाबे के संचालक आमिर ने इस पुनीत काम के लिए न केवल जगह उपलब्ध कराई है बल्कि भोजन और पानी आदि की आपूर्ति में भी वे अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं।
"इस मेडिकल कैम्प का प्रमुख उद्देश्य प्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है जिससे यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न उठाना पड़े। पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर भोपालकी मेडिकल टीम का इस कैम्प में सहयोग सराहनीय है।" डॉक्टर वंदना भाटिया, प्रतिनिधि, UNICEF
"प्रवासी लोगों को हम मेडिकल सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। यात्रियों में ऐसे कई लोग मिल रहे हैं जिन्हें डायरिया, हीट स्ट्रोक और अन्य परेशानियां हैं। साथ ही कुछ गर्भवती महिलाओं भी प्रवासियों में शामिल हैं। हम इन लोगों का चेकअप कर इन्हें प्राथमिक दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव करते हुए हमारी मेडिकल टीम पूरी सावधनियां बरत रही हैं।" डॉक्टर सुदीप पाठक, अध्यक्ष, IMA, भोपाल
"प्रवासी मजदूरों के लिए आयोजित मेडिकल चेकअप कैम्प में पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर भोपाल की मेडि byकल टीम अपना पूरा सहयोग कर रही है। बीमारी प्रवासियों को हम प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो।" डॉक्टर अशोक म्हस्के, मेडिकल डायरेक्टर, पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर