BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए आखिर क्यों हो रहे हैं मोबाइल नम्बर 10 से 11 डिजिट के?

Saturday - May 30, 2020 12:02 pm , Category : WTN HINDI
 TRAI ने 11 डिजिट के मोबाइल नंबर का दिया प्रस्ताव
TRAI ने 11 डिजिट के मोबाइल नंबर का दिया प्रस्ताव

मोबाइल नंबर 11 डिजिट का होने से बढ़ेगी मोबाइल फ़ोन नम्बर्स की क्षमता

MAY 30 (WTN) - मोबाइल फ़ोन यूज़र्स के मामले में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत में करोड़ों की संख्या में मोबाइल फोन यूज़र्स हैं। रिलायंस जियो की देश में लॉन्चिंग के बाद से मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की तादात में काफी वृद्धि हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में क़रीब 90 करोड़ मोबाइल फोन यूज़र्स हैं।

खैर, आप मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं तो आप जानते ही होंगे कि भारत में मोबाइल फोन नम्बर 10 डिजिट के होते हैं। लेकिन अब जल्द ही 10 डिजिट के मोबाइल फोन नम्बर 11 डिजिट के होने वाले हैं। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) यानि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण देश में मोबाइल फोन नंबरिंग स्कीम को बदलने पर विचार कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, TRAI ने देश में 11 डिजिट के मोबाइल नंबर को इस्तेमाल करने का प्रस्ताव जारी किया है। दरअसल, ट्राई का मानना है कि यदि 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबर को 11 डिजिट वाले मोबाइल नंबर में बदल दिया जाता है, तो इससे देश में पहले की तुलना में ज्यादा मोबाइल नंबर उपलब्ध हो सकेंगे।

इतना ही नहीं, TRAI ने अपने प्रस्ताव में फिक्स्ड लाइन यानि लैंड लाइन से मोबाइल पर कॉल करते समय मोबाइल नंबर के आगे '0' लगाने की भी बात कही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल फिक्स्ड लाइन कनेक्शन से इंटर-सर्विस एरिया मोबाइल कॉल्स करने के लिए मोबाइल नंबर के पहले '0' लगाना पड़ता है। वहीं, मोबाइल से फिक्स्ड लाइन पर बिना '0' लगाए भी कॉलिंग की जा सकती है।

TRAI का तर्क है कि मोबाइल नंबर को 11 डिजिट का करने से देश में मोबाइल फ़ोन नंबर्स की क्षमता बढ़कर 1000 करोड़ हो जाएगी। दरअसल, TRAI ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि मोबाइल नंबर का पहला अंक अगर 9 रखा जाए, तो मोबाइल फ़ोन नंबर 10 से 11 डिजिट का करने पर देश में मोबाइल फ़ोन नम्बर्स की संख्या बढ़कर 1000 करोड़ हो जाएगी।

वहीं, TRAI के अनुसार फिक्स्ड नेटवर्क से मोबाइल पर कॉल करने के लिए जीरो लगाना अनिवार्य होने पर लेवेल 2, 3, 4 और 6 में सभी फ्री सब-लेवल्स को मोबाइल नंबर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, TRAI ने डॉन्गल्स के लिए इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबर को 10 अंकों से बढ़ाकर 13 अंक करने की भी बात कही है। यदि TRAI की सिफारिशों पर अमल होता है, जल्द ही देश मे मोबाइल नम्बर्स 11 डिजिट के होने के अलावा कई अन्य बदलाव टेलीकॉम सेक्टर्स में देखे जा सकते हैं।