'सही' मास्क के 'सही' इस्तेमाल से आप खुद को कोरोना वायरस से रख सकते हैं सुरक्षित
कोरोना वायरस संक्रमण से बचने कॉटन का थ्री लेयर मास्क भी है काफी उपयोगी
JUNE 03 (WTN) - कोरोना वायरस संक्रमण महामारी (COVID-19) का प्रकोप भारत में दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। जैसा कि आप जानते ही हैं कि अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी की कोई भी दवा या वैक्सीन नहीं बन पाई है। ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण से आपको खुद की सुरक्षा खुद ही करना है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना काफी सुरक्षित उपाय है। यदि आप अच्छी क्वालिटी का मास्क सही तऱीके से लगाते हैं, तो आप काफी हद तक खुद को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं।
वैसे कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए N-95 मास्क सबसे ज़्यादा सुरक्षित मास्क माना जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार एक अच्छी क्वालिटी का N-95 मास्क आपको कोरोना वायरस के ड्रॉपलेट्स से काफी बचा सकता है।
लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए ज़रूरी नहीं है कि आप महंगे मास्क ही इस्तेमाल करें। एक अध्ययन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए कॉटन का मल्टीलेयर मास्क भी काफी असरदार है। वहीं, आप चाहे तो कॉटन का मल्टीलेयर मास्क घर पर ही बना सकते हैं।
लेकिन याद रखिए, कॉटन के कपड़े से बना मास्क कम से कम तीन लेयर वाला होना चाहिए। इस तरह का मास्क संक्रमण से तो बचाता ही है, साथ ही इससे पसीना नहीं आता है और सांस लेने में भी कोई परेशानी नहीं होती है।
लेकिन किसी भी तरह का मास्क पहनते समय काफी सावधनियां रखने की ज़रूरत है। देखा गया है कई लोगों को ज़्यादा समय तक मास्क लगाने सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना, घबराहट होना और सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ज़्यादा समय तक मास्क लगाने के बाद यदि बेचैनी हो तो भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर जाकर कुछ समय के लिए मुंह से मास्क हटाकर अकेले में खुले में सांस लेना बेहतर है।
लेकिन यदि आप कोरोना वायरस संक्रमण से बचने कोई भी मास्क पहन रहे हैं, तो उसमें भी सावधनियां रखना ज़रूरी है। मास्क ऐसा पहने जो नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढंके। मास्क चारों तरफ से टाइट होना चाहिए, जिससे हवा या ड्रॉपलेट्स के जरिए वायरस के कण मास्क के अंदर न जा सकें।
यदि आप ऐसे मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसका आप दोबारा उपयोग करते हैं, तो ऐसे मास्क का इस्तेमाल करने के पहले और बाद में हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। यदि आप यूज़ एंड थ्रो टाइप के मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो यूज़ करने के बाद मास्क को डस्टबिन में डाल दें। याद रखिए, यदि आप सही मास्क का यही तरह से इस्तेमाल करते हैं, तो आप खुद को कोरोना वायरस संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।