BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

दावा: गूगल में सर्च कर कोई भी पता कर सकता है आपका WhatsApp नम्बर

Monday - June 8, 2020 11:50 am , Category : WTN HINDI
WhatsApp की सिक्योरटी पर एक बार फिर उठे सवाल
WhatsApp की सिक्योरटी पर एक बार फिर उठे सवाल

WhatsApp का इस्तेमाल करते समय रहें सतर्क; गूगल पर लीक हो सकता है मोबाइल नम्बर

JUNE 08 (WTN) - यदि आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने स्मार्टफोन में WhatsApp का यूज़ तो ज़रूर ही करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे ज़्यादा पापुलर इंस्टैंट मैसेंजिंग ऐप WhatsApp के करोड़ों यूज़र्स की प्रायवेसी के लिए एक बड़ा खतरा सामने आया है। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि WhatsApp में एक ऐसी कमी पाई गई है कि इस कमी से WhatsApp यूज़र्स के फोन मोबाइल फोन नम्बर गूगल सर्च में दूसरे लोगों को पता चल रहे हैं।

यह सब पढ़कर आप चौक गए होंगे, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिज़नेस और IT क्षेत्र की इंडिपेंडेंट न्यूज़ वेबसाइट थ्रेटपोस्ट में पोस्ट हुई ख़बर के मुताबिक, एक रिसर्चर अतुल जयराम ने WhatsApp को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा करने का दावा किया है। दरअसल, रिसर्चर जयराम का दावा है कि WhatsApp के ‘Click to Chat’ फ़ीचर के इस्तेमाल से कोई भी WhatsApp यूज़र्स के मोबाइल फोन नम्बर को गूगल के ज़रिए सर्च कर सकता है।

जयराम का दावा है कि गूगल सर्च पर WhatsApp यूज़र्स के मोबाइल फ़ोन नम्बर लीक हो गए हैं। जयराम के अनुसार, इस तरह से WhatsApp यूज़र्स के नम्बर्स लीक होना WhatsApp का एक बहुत बड़ा सिक्योरिटी बग है।

यदि आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp का 'Click to Chat' फ़ीचर यूज़र्स को वेबसाइट पर विज़िटर्स के साथ चैटिंग करने का विकल्प देता है। यह फ़ीचर किसी क्विक रिस्पॉन्स कोड इमेज की मदद से काम करता है। या फिर आप किसी URL पर क्लिक करके भी चैटिंग कर सकते हैं। बता दें कि ऐसा करने के लिए विज़िटर्स को नम्बर डायल करने की ज़रूरत नहीं होती है, और वह आसानी से फोन नम्बर का पूरा एक्सेस ले लेता है।

IT के जानकार जयराम का कहना है कि गूगल पर सर्च करने पर WhatsApp यूज़र्स के मोबाइल नम्बर भी आ रहे हैं। थ्रेटपोस्ट से शेयर की गई रिसर्च में जयाराम ने बताया है कि यूज़र्स के मोबाइल नबर प्लेन टेक्स्ट में मौजूद है। इसलिए जिसके पास भी URL होगा वह आसानी से यूज़र्स के मोबाइल फोन नम्बर को देख सकेगा। साफ है कि ऐसा होने से WhatsApp यूज़र्स के मोबाइल फोन नम्बर्स का दुरुपयोग हो सकता है।

लेकिन WhatsApp यूज़र्स के मोबाइल नम्बर्स गूगल सर्च पर लीक होने के आरोपों पर WhatsApp की स्वामित्व वाली कम्पनी फेसबुक का कहना है कि ये कोई नई या बड़ी बात नहीं है। फेसबुक का कहना है कि गूगल सर्च रिजल्ट में वहीं आता है जो यूज़र्स ने खुद पब्लिक करने के लिए सेलेक्ट किया है। इसमें WhatsApp की तरफ से कोई भी गलती नहीं हुई है। ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि WhatsApp का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, और अपना मोबाइल नम्बर पब्लिक न करें।