ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग के लिए WhatsApp ने लॉन्च किया नया फ़ीचर
WhatsApp की Chat Room सुविधा से एकसाथ 50 लोगों के साथ करें कॉन्फ्रेंसिंग
JUNE 17 (WTN) - कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी को फैलने से रोकने के लिए भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन के विकल्प को अपनाया जा रहा है। जहां तक भारत की बात है, तो भारत में लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन तरीक़े से वर्क फ्रॉम होम का कल्चर काफी अपनाया गया है।
अभी भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के कई लोग ऑफिस का काम वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। लेकिन वर्क फ्रॉम होम में एक बड़ी समस्या सम्वादहीनता, यानि कि कम्यूनिकेशन गैप की होती रही है।
दरअसल, ऑनलाइन वर्किंग में सबसे बड़ी परेशानी कई सारे लोगों के एक साथ जुड़ने की रही है। हालांकि, फेसबुक ने कुछ समय पहले मेसेंजर रूम फ़ीचर लॉन्च किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़ीचर की मदद से एक साथ 50 लोगों को ऑनलाइन तरीक़े से जोड़कर बात की जा सकती है।
बता दें कि अब इसी फ़ीचर को WhatsApp ने भी लॉन्च कर दिया है। WhatsApp के इस नए फ़ीचर में एक चैट रूम बनाया गया है, जिसमें 50 लोगों को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। यदि आप भी WhatsApp की इस सुविधा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपका फेसबुक पर एक अकाउंट होना जरूरी है। इतना ही नहीं, आपके पास फेसबुक मैसेंजर ऐप और फेसबुक लॉगिन होना ज़रूरी है।
WhatsApp का यह फीचर एंड्रॉयड, आईफोन और डेस्कटॉप के लिए एक जैसा ही काम करता है। लेकिन Chat Room को बनाने या फिर इसे ज्वॉइन करने के लिए Whats App का लेटेस्ट एंड्रॉएड वर्जन होना बेहद ज़रूरी है।
WhatsApp मेसेंजर रूम बनाने के लिए
सबसे पहले आप अपना WhatsApp ओपेन करें। WhatsApp ओपेन करने के बाद Call Tab पर जाएं। आप जैसे ही Call Tab खोलेंगे, तो उसमें आपको Create a room विकल्प दिखाई देगा। आपको अब इसी विकल्प पर क्लिक करना है।
Create a room विकल्प को चुनने के बाद Messenger ऑप्शन में Continue पर आप क्लिक करें। जैसे ही आप ऐसा करते हैं, तो अब आपको मोबाइल ब्राउज़र के ज़रिए मैसेंजर ऐप या मैसेंजर वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि रूम फ़ीचर WhatsApp के बाहर ही काम करता है।
अब आपको मेसेंजर पर Try it पर टैप करना होगा। जैसे ही आप Try it पर क्लिक करेंगे, तो इसके बाद Create Rooms को टैप कर Room का कुछ भी नाम जो आप रखना चाहते हैं वो
नाम इंटर करें। इसके बाद आखिर में Send Link on WhatsApp पर आपको क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, WhatsApp अपने आप रि-ओपन हो जाएगा। WhatsApp के रि-ओपन होने के बाद आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से जिसको भी इसमें ऐड करना चाहते हैं उसे सर्च करने के बाद ऐड कर सकते हैं।
वहीं, आप यदि किसी के साथ Chat Room की लिंक शेयर करना चाहते हैं, तो आप उस ग्रुप चैट्स को सर्च करें और इसके बाद शेयर करने के लिए Arrow बटन पर Tab कर दें। तो WhatsApp की इस नई रूम चैट सुविधा का लाभ आप भी उठाएं और एक साथ 50 लोगों के लिए साथ ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग करें।