BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

सावधान! 'इस ईमेल' पर किया क्लिक तो 'खाली' हो सकता है आपका बैंक एकाउंट

Monday - June 22, 2020 11:59 am , Category : WTN HINDI
हैकर्स के निशाने पर हैं लाखों भारतीयों के बैंक एकाउंट
हैकर्स के निशाने पर हैं लाखों भारतीयों के बैंक एकाउंट

ईमेल पर फ्री कोरोना टेस्ट का ऑफर आपको पड़ सकता है 'भारी'!

JUNE 22 ( WTN) - 4G टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में आप मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। जैसा कि आप जानते ही हैं कि स्मार्टफोन और कंप्यूटर के इस्तेमाल से आपके कई काम आसानी से घर बैठे ही हो जाते हैं। पहले जिन कामों के लिए आपको लाइन में लग कर अपना क़ीमती वक़्त बरबाद करना पड़ता था, आजकल वही काम इंटरनेट के इस्तेमाल से आसानी से घर बैठे हो जाते हैं।

लेकिन इंटरनेट के इस्तेमाल से आपके काम जितने आसानी से हो जाते है, उतने ही आसानी से कोई भी आपके बैंक एकाउंट को हैक भी कर सकता है, यदि आपने ज़रा सी भी असावधानी बरती या फिर लालच दिखाया तो। जी हां, डार्क नेट के ज़रिए हैकर्स की नज़र आपके बैंक एकाउंट पर है। और यह हैकर्स साइबर अटैक के ज़रिए आपके बैंक एकाउंट में सेंध लगा सकते हैं।

भारत के केन्द्रीय बैंक, भारतीय रिज़र्व बैंक, और देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने बैंक एकाउंट होल्डर्स को साइबर हमलों के बारे में चेतावनी जारी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैकर्स, COVID-19 के नाम पर एक फर्जी ई-मेल भेजकर लोगों से उनकी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी चोरी कर रहे हैं।

दरअसल, एसबीआई के अनुसार, भारत के प्रमुख शहरों में एक साइबर हमला होने वाला है। SBI ने अपने एकाउंट होल्डर्स को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ncov2019@gov.in से आने वाले ईमेल, जिसका सब्जेट 'फ्री COVID-19 टेस्ट' दिया गया है, पर क्लिक करने से पूरी तरह से बचें।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डार्क नेट के ज़रिए हैकर्स ने क़रीब 20 लाख भारतीयों की ईमेल आईडी चोरी कर ली है। यह हैकर्स ई-मेल आईडी ncov2019@gov.in से लोगों को मुफ्त में कोरोना टेस्ट कराने का लालच दे रहे हैं। और इस तरह से हैकर्स लोगों की व्यक्तिगत और बैंक संबंधित जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत के जिन बड़े शहरों में कोरोना वायरस संक्रमण का ज़्यादा प्रकोप है, जैसे दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद आदि शहरों के लोग इन हैकर्स के निशाने पर हैं। इससे पहले, भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने भी इस संबंध में पहले ही चेतावनी जारी की है।

दरअसल, कोरोना संकट के समय हैकर्स एक बड़े साइबर हमले की तैयारी में हैं। ऐसा नही है कि भारतीय बैंकिंग संस्थान पहली बार हैकर्स के निशाने पर हैं। इससे पहले साल 2016 में कई भारतीय बैंकिंग संस्थानों को एक बड़े साइबर हमले का सामना करना पड़ा था, जिसमें देश के कई एटीएम प्रभावित हुए थे और हैकर्स ने कई एकाउंट होल्डर्स की व्यक्तिगत और बैंक संबंधित जानकारी चुरा ली थी।

इसलिए हमारी आपको सलाह है कि कभी भी किसी भी ईमेल, कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधित जानकारी किसी के भी साथ शेयर न करें। साथ ही, कभी भी किसी भी अनजान ईमेल या मैसेज में आई किसी भी लिंक पर क्लिक मत कीजिए। याद रखिए, यदि आपने लालच दिखाया या फिर असावधानी दिखाई, तो हैकर्स आपके बैंक एकाउंट को हैक कर आपको आर्थिक क्षति पहुंचा सकते हैं।