पीपुल्स यूनिवर्सिटी की NCC कैडेट को मिला CWS का बेस्ट कैडेट अवॉर्ड
पीपुल्स यूनिवर्सिटी की NCC कैडेट का उत्कृष्ट प्रदर्शन
JUNE 23 (WTN) - विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए NCC काफी महत्वपूर्ण है। NCC से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी में विगत 13 सालों से NCC की गतिविधियां निरंतर जारी हैं।
पीपुल्स यूनिवर्सिटी के NCC कैडेट्स हमेशा से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। इसी कड़ी में पीपुल्स यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध नर्सिंग कॉलेज की NCC कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर रोविका थापा को सत्र 2019-20 का CWS का बेस्ट कैडेट अवॉर्ड प्राप्त हुआ है।
रोविका थापा की इस उपलब्धि पर उन्हें और NCC अधिकारियों कैप्टन सुम्मी चौधरी और कैप्टन आर. पी.चौधरी को पीपुल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री सुरेश नारायण विजयवर्गीय, पीपुल्स ग्रुप की डायरेक्टर और ट्रस्टी मेघा विजयवर्गीय, पीपुल्स ग्रुप की डायरेक्टर और ट्रस्टी नेहा विजयवर्गीय, यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राजेश कपूर और यूनिवर्सिटी की कुलसचिव डॉ. नीरजा मल्लिक ने शुभकामनाएं दी हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीपुल्स यूनिवर्सिटी में NCC की गर्ल्स विंग साल 2007 से और बॉयज विंग साल 2013 से लगातार कार्यरत है। पीपुल्स यूनिवर्सिटी में समय-समय पर NCC से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। वहीं, यूनिवर्सिटी के NCC कैडेट्स अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों तक में भागीदारी कर चुके हैं। पीपुल्स यूनिवर्सिटी के NCC कैडेट्स हर साल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कैटेगिरी में पुरस्कार भी प्राप्त करते रहे हैं।