BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

PCPS में MLT विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

Thursday - June 25, 2020 1:16 pm , Category : WTN HINDI
वेबिनार में कई बीमारियों पर हुई चर्चा
वेबिनार में कई बीमारियों पर हुई चर्चा

डियाबिटीज़ का समय पर करें उपचार नहीं तो हो सकती है जानलेवा

JUNE 25 (WTN) - पीपुल्स यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों में लगातार वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिससे शिक्षा, विचारों और ज्ञान का प्रसार बिना किसी रुकावट के हो सके। इसी कड़ी में पीपुल्स पैरामेडिकल कॉलेज में एम.एल.टी. विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में बैचलर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन डायलिसिस के विधार्थियों ने शिरकत की।

इस वेबिनार में के पहले सत्र में श्री विश्वकर्मा स्कील यूनिवर्सिटी, गुरूग्राम (हरियाणा), से राजीव रंजन सिंह के द्वारा "बायोकेमीकल बेसीस एंव पिरीबयलान्स ऑफ डायबिटिज" विषय पर व्याख्यान दिया गया। अपने व्याख्यान में राजीव रंजन सिंह ने बताया दुनिया की 10 वीं सबसे बड़ी बीमारी डायबिटीज़ है। यदि इस बीमारी का समय पर उचित इलाज नहीं किया गया, तो डायबिटीज़ से शरीर के अन्य भागों में जैसे हदय किडनी, आंख और ब्लड वेसल्स आदि में बीमारी हो सकती है। इसी के साथ ही उन्होंने ब्लड ग्लूकोज़ रेगुलेशन और डायबिटीज़ प्रोफाइल टेस्ट के बारे में भी विस्तार से बताया।

वेबिनार के दूसरे सत्र में “एक्यूट कोरोनरी सिन्ड्र्म-बायोकेमीकल एस्पेक्टस“ विषय पर डॅा शिखा रिजाल रेगमी ने आपने विचार रखें। बता दें कि डॉ शिखा नोबेल मेडिकल कॉलेज टीचिंग हॉस्पिटल, बिराटनगर, नेपाल में प्रोफेसर हैं।

डॉ शिखा ने अपने व्याख्यान में बताता कि अतितीव्र कोरोनरी सिन्ड्र्म उन तीन बीमारियों में से एक है जो हदय की धमनी से जुडी है। एक्यूट कोरोनरी सिन्ड्र्म एक ऐसी बीमारी है जिसमें कोरोनरी आर्टरी में ब्लड का फ्लो अचानक ही कम हो जाता है, और इसी कारण से ब्लड र्प्याप्त मात्रा में हार्ट तक नहीं पहुंच पाता है इसकी वजह से व्यक्ति को स्ट्रोक, एंजाइना और हार्ट अटैक आ सकता है। इनके लक्षण जैसे छाती में दर्द, दबाव और जलन है। वेबिनार में इन सब दिक्कतों से बचने और इलाज के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

वेबिनार के तीसरे सत्र में MSY मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, मेरठ, से एकता रानी के द्वारा “कॉमन मोड्स ऑफ ट्रांसमिशन एण्ड पिरीबलन्स ऑफ कॉनटमिनशन इन कोविड 19“ जैसे विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। एकता रानी के मुताबिक़, COVID-19 बीमारी से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें, एल्कोहिक युक्त सेनेटाईजर से हाथ साफ करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।