सावधान: हर 15 सेकंड में हो रही है कोरोना वायरस संक्रमण से एक मौत
Wednesday - August 5, 2020 6:16 pm ,
Category : WTN HINDI
बढ़ते ही जा रहे हैं कोरोना वायरस संक्रमण के मामले
बिना वैक्सीन के कोरोना वायरस से लड़ाई होती जा रही ख़तरनाक
AUG 05 (WTN) - कोरोना वायरस संक्रमण महामारी का ख़तरा दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। चीन के वुहान शहर से फैली कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से इस लेख को लिखे जाने तक, अभी तक क़रीब 7,04,791 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण की वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन, दुर्भाग्य से इस दिशा में कोई भी कोई भी प्रामाणिक ठोस परिणाम अभी तक नहीं मिल सके हैं।
लेकिन, इस सबके बीच, कोरोना वायरस संक्रमण से मौतों के मामले लगातार बढ़ते ही ही जा रहे हैं। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दो सप्ताह के आंकड़ों के आधार पर एक न्यूज़ एजेंसी ने विश्लेषण जारी कर कहा है कि दुनिया में औसतन हर 15 सेकंड में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो रही है।
दरअसल, लापरवाही बरतने समेत अन्य कारणों से ही भारत, अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको जैसे देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और उससे मौत के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, विश्लेषण के अनुसार, दुनिया में हर 24 घंटे में औसतन 5,900 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवा रहे हैं। अर्थात हर एक घंटे में औसतन 247 लोग या हर 15 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो रही है।
इस समय एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण तेज़ गति से दुनिया के कई कोनों में फैल रहा है। अब इस समय अमेरिका और लैटिन अमेरिकी देश कोरोना वायरस संक्रमण के बड़े केन्द्र के रूप में उभर रहे हैं। बता दें कि लैटिन अमेरिकी देश और कैरिबियाई क्षेत्र की क़रीब 10 करोड़ जनसंख्या झुग्गियों में रहती है और इसी कारण से यहां पर महामारी तेज़ी से फैल रही है।
इधर, दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया, जापान, बोलिविया, सुडान, इथियोपिया, बुल्गारिया, बेल्जियम और इजरायल जैसे देशों में अब फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जिस कारण से यहां पर एक बार फिर से सख्त लॉकडाउन की मांग की जा रही है।
ख़ैर, अब जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण की कोई भी प्रामाणिक वैक्सीन नहीं बन पाई है, तो ऐसे में घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वहीं, डॉक्टर की सलाह से योग, प्रणायाम और आयुर्वेद के ज़रिए ख़ुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। साथ ही, विटामिन-डी की शरीर में आपूर्ति के लिए कम से कम 20 मिनिट तक सूर्य की रोशनी के प्रत्यक्ष सम्पर्क में रहें।