BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर से COVID-19 का इलाज कराकर डिस्चार्ज हुए 130 मरीज़

Monday - August 10, 2020 12:31 pm , Category : WTN HINDI
पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में जारी है COVID-19 मरीज़ों का इलाज
पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में जारी है COVID-19 मरीज़ों का इलाज

पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर से डिस्चार्ज हुए COVID-19 मरीज़ों ने की हॉस्पिटल प्रबंधन की तारीफ

AUG 10 (WTN) - पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में COVID-19 का इलाज करा रहे 130 मरीज़ों को कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी से ठीक होने के बाद आज डिस्चार्ज कर दिया गया। बीमारी से ठीक होने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते समय मरीज़ों और उन्हें लेने आए उनके परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू देखे गए। डिस्चार्ज हुए मरीज़ों को पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। वहीं, इस दौरान सभी ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया।

कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी का पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में इलाज कराकर डिस्चार्ज होने के बाद मरीज़ों ने डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को तहेदिल से धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हुए मरीज़ों के अनुसार, "पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में इलाज के दौरान हमारा अच्छी तरह से ध्यान रखा गया। दवाइयों से लेकर खाने-पीने तक की हमारी हर ज़रूरत को समय पर पूरा किया गया। इतना ही नहीं, डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ 24 घण्टे हमारी देखभाल के लिए उपस्थित था। पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में इलाज के दौरान हमें दी गई इन सभी सुविधाओं के लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे।"

वहीं, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने वाले मरीज़ों के लिए पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर के डॉक्टर्स ने स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सलाह भी दी। डॉक्टर्स के अनुसार, COVID-19 बीमारी से ठीक होने बाद आप सभी लोगों को एक नया जीवन मिला है और आप सभी लोग जीवन के एक नए पड़ाव में क़दम रख रहे हैं। हम आप सभी से आशा करते हैं कि आप सभी लोग ख़ुद तो कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे ही, साथ ही आपने परिजनों और परिचितों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

इधर, पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर के नर्सिंग स्टाफ ने भी COVID-19 बीमारी से ठीक हुए मरीज़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, नर्सिंग स्टाफ ने डिस्चार्ज हुए मरीज़ों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स को पालन करने और मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने की गुजारिश की। बता दें कि पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में COVID-19 के मरीज़ों की सेवा और सुरक्षा में पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर की सिक्योरटी टीम का भी काफी योगदान रहा है। हॉस्पिटल की सिक्योरटी टीम COVID-19 के मरीज़ों की देखभाल के लिए चौबीसों घंटे मुस्तैदी से तैनात रही।

इधर, COVID-19 के मरीज़ों के डिस्चार्ज होने के बारे में जानकारी देते हुए पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ अशोक म्हस्के ने बताया कि डिस्चार्ज हुए सभी मरीज़ों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज किया गया है। ICMR और सरकार की तय गाइडलाइंस के अनुसार ही पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर के डॉक्टर्स COVID-19 के मरीज़ों का इलाज कर रहे हैं।

वहीं, पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ (कर्नल) आलोक कुलश्रेष्ठ के अनुसार, पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में COVID-19 के मरीज़ों के इलाज में पूरी एहतियात बरती जा रही है। इलाज के लिए भर्ती मरीज़ों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो इसके लिए हॉस्पिटल प्रबंधन ने पूरे इंतज़ाम किए हैं। COVID-19 के मरीज़ों के इलाज के दौरान डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ मानवीय पहलूओं का पालन करते हुए मरीज़ों को इलाज कर रहे हैं। बता दें कि पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर के अनुभवी डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है। पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में कोरोना टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है, जो कि आई.सी.एम.आर.से सम्बद्ध है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर को मध्य प्रदेश शासन द्वारा COVID-19 के मरीज़ों के इलाज हेतु सूचीबद्ध किये जाने के बाद तीन सौ (300) बिस्तरों को अब COVID-19 के मरीजों (35 बेड आई.सी.यू. एवं 265 बेड सामान्य वार्ड) के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित उन्हीं मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है जिन्हें सीएमएचओ भोपाल एवं ज़िला प्रशासन की टीम रेफर कर रही है।