क्या आप जानते हैं कि क्या है WhatsApp का प्रस्तावित एक्सपायरिंग मैसेज फ़ीचर ?
अब यूज़र्स की मर्ज़ी से डिलीट होंगे WhatsApp मैसेज
AUG 10 (WTN) - इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के शानदार फ़ीचर्स ने आपकी ज़िंदगी को बहुत कुछ आसान और मनोरंजक बना दिया है। WhatsApp आज के समय में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। दरअसल, WhatsApp की लोकप्रियता का सबसे प्रमुख कारण है इसका एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फ़ीचर। इस फ़ीचर के अलावा अन्य कई फ़ीचर्स हैं जिस वजह से फेसबुक के मालिकाना हक़ वाला WhatsApp इस समय सबसे ज़्यादा यूज़ किए जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है।
वैसे समय-समय पर WhatsApp नए-नए फ़ीचर्स लॉन्च करना रहता है। वहीं, पुराने फ़ीचर्स में बदलाव करता रहता है जिस कारण से इसकी लोकप्रियता बनी हुई है। इसी कड़ी में WhatsApp काफी लम्बे समय से एक्सपायरिंग मैसेज फ़ीचर पर काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार, WhatsApp के इस नए फ़ीचर की मदद से यूज़र्स किसी भेजे गए मैसेज को एक समयवधि के बाद पूरी तरह से डिलीट कर पाएंगे, और मैसेज के डिलीट होने जाने के बाद उसका कोई भी निशान बाकी नहीं रहेगा।
दरअसल, WhatsApp के इस नए फ़ीचर में यूज़र्स की मर्ज़ी से तय समय के बाद मैसेज अपने आप डिलीट होकर गायब हो जाएगा। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने एक्सपायरिंग मैसेज फ़ीचर में कुछ ज़रूरी बदलाव किए हैं और कम्पनी इस फ़ीचर में 'ऑन' या 'ऑफ' ऑप्शन बटन को इंप्लीमेंट करने के प्रयास कर रही है।
दरअसल, WhatsApp ने एक्सपायरिंग मैसेज फ़ीचर को पहले से बेहतर किया है और एक अलग पैनल ऐड किया है और यहां से यूज़र्स सेंड करने के बाद गायब होने वाले मैसेज भेज पाएंगे। वहीं, जब यूज़र्स इस तरह के मैसेज भेजने के लिए विंडो में जाएंगे तो यूज़र्स को पैनल पहले इस फीचर की पूरी डिटेल बताएगा।
इस फ़ीचर में यूज़र्स चैट में एक्सपायरिंग मैसेज फीचर को ऑन या ऑफ़ कर पाएंगे। हालांकि, WhatsApp ग्रुप्स में इस फ़ीचर को ऑन या ऑफ़ करने का पूरा अधिकार एडमिन के पास ही होगा। वहीं, एक्सपायरिंग मैसेज फ़ीचर के तहत भेजी गईं मीडिया फाइल्स चैट से ज़रूर गायब हो सकती हैं, लेकिन मैसेज एक्सपायर होने से पहले मीडिया फाइल्स यूज़र के मोबाइल फ़ोन में सेव हो सकती हैं।
वहीं, इस नए फ़ीचर में एक्पायरिंग मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर सेव भी किया जा सकता है, और WhatsApp के अन्य मैसेजेस की ही तरह यह भी एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होगा। ख़ैर, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह फ़ीचर आख़िर कब तक यूज़र्स के मोबाइल फ़ोन पर उपलब्ध होगा? हालांकि, WhatsApp से काफी पहले, Signal और Telegram जैसे ऐप्स पर इस तरह का फ़ीचर उपलब्ध है, जहां यूज़र्स अपनी मर्जी से 1 सेकेंड से लेकर 1 हफ्ते तक की समयावधि के साथ यह तय कर सकते हैं कि उनके द्वारा भेजा गया मैसेज कब पूरी तरह से गायब होगा?