BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

अब एक साथ चार डिवाइस में काम करेगा WhatsApp!

Tuesday - August 11, 2020 4:38 pm , Category : WTN HINDI
सबसे ज़्यादा लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है WhatsApp
सबसे ज़्यादा लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है WhatsApp

जानिए क्या है WhatsApp का मल्टीपल डिवाइस फ़ीचर?

AUG 11 (WTN) - यदि आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आप उसमें WhatsApp का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन समेत कई अन्य फ़ीचर्स के कारण ही WhatsApp इस समय दुनिया का सबसे ज़्यादा लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। दरअसल, WhatsApp की लोकप्रियता का प्रमुख कारण है नए-नए फ़ीचर्स की लॉन्चिंग और उन फ़ीचर्स की लगातार अपडेशन।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp एक ऐसे फ़ीचर पर काम कर रहा है जिसमें एक तय समय के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाया करेंगे। वहीं, नए-नए फ़ीचर लॉन्च करने की कड़ी में WhatsApp अब एक ऐसे फ़ीचर पर काम कर रहा है जिससे WhatsApp के एक अकाउंट को एक साथ 4 अलग-अलग डिवाइस पर चलाया जा सकेगा। बता दें कि WhatsApp के इस बहुप्रतीक्षित फ़ीचर का नाम MDS (Multiple  Device Support) है।

ख़ैर, जैसा कि आप जानते ही हैं कि अभी तक आप आपने WhatsApp अकाउंट को एक समय में एक ही डिवाइस पर चला सकते हैं। लेकिन, अब WhatsApp के एक ही अकाउंट को एक से ज़्यादा डिवाइस पर चलाने के WhatsApp मल्टीपल डिवाइस फ़ीचर के लिए एंड्रॉयड ऐप और iOS पर नया इंटरफेस लाने पर तेज़ी से काम कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक़, जब WhatsApp यूज़र WhatsApp अकाउंट को दूसरी डिवाइस में इस्तेमाल करना चाहेगा, तो उसे चैट हिस्ट्री कॉपी करनी होगी। वैसे, चैट हिस्ट्री का डेटा कॉपी करने में ज़्यादा डेटा पैक ख़र्च हो सकता है, जिसके कारण इस काम लिए Wi-Fi कनेक्शन की ज़रूरत होगी। अब चूंकि Wi-Fi की स्पीड तेज़ होती है, तो इससे एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में चैट हिस्ट्री तेज़ी से कॉपी होगी।

इधर, WABetaInfo के अनुसार, मल्टीपल डिवाइस फ़ीचर की टेस्टिंग के लिए अभी WhatsApp, डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन, आने वाले समय में मल्टीपल डिवाइस फ़ीचर सेकेंड मोबाइल डिवाइस पर भी काम करेगा। वहीं, ऐसा भी सम्भव है कि WhatsApp, यूज़र के बाकी डिवाइसेज़ को मेन डिवाइस में कनेक्ट रहने की अनुमति दे। वैसे, इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए डेस्कटॉप पर WhatsApp का यूज़ करते समय आपकी डिवाइस को इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत नहीं होगी।

ख़ैर, जैसे ही एक बार आपकी सेकेंड डिवाइस में आपकी WhatsApp चैट हिस्ट्री कॉपी होगी, आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। इतना ही नहीं, मल्टीपल डिवाइस फ़ीचर यूज़ करने पर आपके WhatsApp अकाउंट पर आए सभी मैसेज आपके अकाउंट से कनेक्टेड सभी डिवाइस पर एक साथ आएंगे। वहीं, जब आप कनेक्टेड किसी भी डिवाइस को हटाएंगे, तो उसकी encryption key  बदल जाएगी। लेकिन, यदि आपका सिक्योरिटी नोटिफिकेशन ऑन है, तो encryption key बदलने पर कनेक्टेड सभी डिवाइस में नोटिफिकेशन आ जाएगा। अब देखना होगा कि WhatsApp का यह बहुप्रतीक्षित फ़ीचर कब तक लॉन्च होता है और यह यूज़र्स को पसन्द आता कि नहीं?