COVID मरीज़ों के इलाज में पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर रख रहा हर सुविधा का ध्यान
COVID मरीज़ों के इलाज में पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर रख रहा हर सुविधा का ध्यान
AUG 13 (WTN) - लगातार कई वर्षों से मरीज़ों की सेवा में तत्पर पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर से COVID-19 बीमारी का इलाज कराकर ठीक होने के बाद मरीज़ों के डिस्चार्ज होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी का इलाज कराने के बाद ठीक होकर 11 अगस्त को 38 मरीज़ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए। इससे पहले, 10 अगस्त को 72 मरीज़ और 09 अगस्त को 142 मरीज़ डिस्चार्ज हुए थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में COVID मरीज़ों का इलाज होनहार डॉक्टर्स और सेवाभावी नर्सिंग स्टाफ द्वारा पूरी मेहनत के साथ किया जा रहा है। इधर, डॉ. आलोक कुलश्रेष् मेडिकल सुप्रीटेंडेंट, पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर से वार्तालाप के दौरान COVID मरीज़ों की अच्छी देखभाल और अच्छे रिकवरी रेट की SDM मनोज कुमार वर्मा ने प्रशंसा की है। SDM मनोज कुमार वर्मा के अनुसार, "पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में COVID मरीज़ों का इलाज काफी व्यवस्थित तरीक़े से डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ द्वारा किया जा रहा है यही कारण है कि यहां पर COVID मरीज़ों के ठीक होने का रिकवरी रेट काफी बढ़ गया है। पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर के प्रबंधन द्वारा मरीज़ों की हर ज़रूरत और सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी का इलाज करा रहे सभी मरीज़ों के जल्द ठीक होने की मैं कामना करता हूं।"
वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी का पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में इलाज कराने के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मरीज़ों ने डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। कोरोना वायरस संक्रमण को मात देकर ठीक हुए ईदगाह हिल्स निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग जयप्रकाश के अनुसार, "पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में इलाज के दौरान COVID मरीज़ों का काफी अच्छे तरीक़े से ध्यान रखा जा रहा है। दवाइयों से लेकर खाने-पीने तक की मरीज़ों की हर ज़रूरत को हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा समय पर पूरा किया जा रहा।है। इतना ही नहीं, डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ मरीज़ों की देखभाल के लिए 24 घण्टे उपस्थित है। पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में इलाज के दौरान COVID मरीज़ों की अच्छे तरीक़े से की जा रही देखभाल और प्रदान की जा रही सुविधाओं के लिए हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे।"
वहीं, डॉ. अशोक मस्के, मेडिकल डायरेक्टर, पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर ने बताया कि यहां हॉस्पिटल में COVID-19 से संक्रमित मरीज़ों के लिए 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही क्रिटिकल मरीज़ों के लिए 24×7 ICU सुविधा भी मौजूद है। इतना ही नहीं, यहां पर NABL से मान्यता प्राप्त वायरोलॉजी और CPL लैब भी है। वहीं, हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ों को डाइटीशियन के द्वारा सुझाया गया भोजन ही दिया जा रहा है और इस भोजन की क्वालिटी को पीपुल्स यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा बाकायदा चेक किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, COVID मरीज़ों के इलाज के दौरान डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ द्वारा मरीज़ों का लगातार उत्साहवर्धन भी किया जा रहा है। मरीज़ों को डॉक्टर्स द्वारा समझाया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से डरने की नहीं बल्कि सावधान रहने की ज़रूरत है। वहीं, डॉक्टर्स ने कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी से ठीक होने और डिस्चार्ज होने के बाद मरीज़ों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और सरकार द्वारा सुझाए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।